By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Assembly Elections 2023: क्या बढ़ता या घटता मतदान भी करता है कुछ इशारा? पिछले चुनाव दे रहे ये संकेत
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

Assembly Elections 2023: क्या बढ़ता या घटता मतदान भी करता है कुछ इशारा? पिछले चुनाव दे रहे ये संकेत

Admin
Last updated: 2023/12/01 at 3:57 PM
Admin
Share
6 Min Read
Assembly Elections Result, Rajasthan Elections Result, Madhya Pradesh Election Results
SHARE

पांच राज्यों- मध्य प्रेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में मतदान के बाद अब पूरा देश यहां के चुनाव परिणाम का इंतजार कर रहा है। साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले ये चुनाव बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। इन पाचों ही राज्यों में मतदान प्रतिशत काफी अच्छा रहा। किसी भी चुनावी राज्य में जब मतदान ज्यादा होता है तो सभी दलों का गणित डगमगाने लगता है।

आमतौर पर माना जाता है कि बढ़ता वोट प्रतिशत एंटी इनकंबेंसी का इशारा करता है। लेकिन हाल के वर्षों में हुए कुछ चुनावों पर नजर डालें तो मालूम चलता है कि हर बार ऐसा नहीं होता। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड वोटिंग हुई थी और फिर चुनाव नतीजों में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिला। राज्य के चुनावों में एक गौर करने वाली बात यह भी है कि इनमें लोकसभा चुनावों से ज्यादा मतदान हो रहा है।

बढ़ते मतदान प्रतिशत की सबसे बड़ी वजह चुनाव आयोग और बड़े सियासी दलों द्वारा जागरूकता के लिए किए गए प्रयास हैं। इसके अलावा शहरीकरण और साक्षरता भी इसके पीछे की वजह बताए जाते हैं लेकिन ये दोनों बहस के मुद्दे हैं क्योंकि कई बार शहरी इलाकों में देहात से कम वोटिंग देखी गई है। इसके पीछे कई एक्सपर्ट्स बढ़ती आमदनी और सरकारी योजनाओं पर घटती निर्भरता बताते हैं। इसी समय एक नोटिस करने वाली बात यह भी है कि वोटर टर्न आउट सैचुरेशन पॉइंट (70% के आसपास) पर पहुंचता मालूम पड़ता है। इसमें अगर इजाफा हो भी रहा है तो महज कुछ फीसदी का।

छत्तीसगढ़ में साल 2003 में पहला चुनाव हुआ। तब से यहां वोटिंग प्रतिशत 70% से नीचे नहीं गिरा है। यहां लगातार तीन जीत हासिल करने के बाद BJP को साल 2018 में हार का सामना करना पड़ा। साल 2003 में 77.12% मतदान हुआ था जबकि साल 2018 में 76.45% वोटिंग हुई। एंटी इनकंबेसी वाले लॉजिक के उलट यहां कांग्रेस ने बीजेपी को सत्ता से बाहर कर दिया। यहां इस बार भी वोटर टर्न आउट पिछली बार की अपेक्षा मामूली गिरा है। यहां इस बार 76.31% मतदान हुआ।

एमपी में आज तक 15 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। 1952 से 2018 तक यहां सिर्फ 6 बार ऐसा हुआ है कि मौजूदा सरकार सत्ता में न लौटी हो। इनमें से चार चुनावों में पिछले चुनाव की अपेक्षा वोटिंग में इजाफा हुआ था। जैसे साल 2003 में बीजेपी ने कांग्रेस को हराया था, तब पिछले चुनाव की अपेक्षा वोटिंग में 7% का इजाफा हुआ था। हालांकि आठ मौकों पर राज्य में मौजूदा सरकार की वापसी हुई। इनमें से छह बार मतदान में इजाफा हुआ था। यहं पिछली बार बढ़े हुए मतदान के बाद बीजेपी सत्ता से बाहर हो गई थी लेकिन कांग्रेस को बहुत मामूली मार्जिन मिला था। इसके बाद 2020 में कांग्रेस पार्टी की सरकार गिर गई। इस बार भी राज्य में पिछली बार की अपेक्षा मतदान प्रतिशत बढ़ा है। पिछले चुनाव में 74.97% वोट डाले गए थे, इस बार 76.22% वोटिंग हुई।

मिजोरम में आज तक 12 चुनाव हो चुके हैं। इन चुनावों में चार चुनाव मौजूदा सरकार ने जीते हैं। इनमें से तीन चुनावों में मतदान प्रतिशत में इजाफा हुआ है। दूसरी तरफ सात चुनावों में मौजूदा सरकार वापसी करने में नाकाम रही, इनमें से चार बार मतदान प्रतिशत में इजाफा हुआ है। कुल मिलाकर कहें तो राज्य में मतदान प्रतिशत सिर्फ चार बार कम हुआ है।

राजस्थान में साल 1993 के बाद से कोई भी सरकार रिपीट नहीं हुई है। यहां साल 2008 और साल 2018 को छोड़कर हर चुनाव में वोटिंग प्रतिशत बढ़ा है। इन चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने जीत हासिल की है। साल 1993 से पहले तीन चुनावों में मौजूदा सरकार रिपीट करने में फेल हुई औऱ इनमें से दो चुनावों में वोटिंग में इजाफा हुआ था। राजस्थान में 1993 से पहले 6 मौकों पर मौजूदा सरकार वापसी करने में सफल रही, इनमें से 5 चुनाव में वोटिंग बढ़ी थी। राज्य में 8 चुनावों में मौजूदा सरकारों को हार का सामनना करना पड़ा। इनमें से चार बार वोटिंग में इजाफा हुआ था। इस बार राजस्थान में वोटिंग में मामूली इजाफा हुआ है। राज्य में इस बार 74.96% मतदान हुआ है जबकि 2018 में 74.06% वोटिंग हुई है।

तेलंगाना में 2023 से पहले दो विधानसभा चुनाव हुए हैं। साल 2014 में 72% वोटिंग हुई थी जबकि 2018 में 73.37% वोटिंग हुई। इन दोनों ही चुनावों में बीआरएस ने न सिर्फ जीत दर्ज की बल्कि उसकी सीटों में भी इजाफा हुआ। बात अगर संयुक्त आंध्र प्रदेश की करें तो वहां सिर्फ चार चुनाव में मौजूदा सरकार को सत्ता से हटना पड़ा है। इनमें से तीन मौकों पर मतदान में इजाफा हुआ था। दूसरी तरफ चार मौकों पर मौजूदा सरकार वोटिंग बढ़ने के बाद सत्ता में लौटने में सफल रही। इस बार तेलंगाना में 70.71% मतदान हुआ है जो पिछले चुनाव से कम है।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin December 1, 2023 December 1, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article mbbs student | snake bite | karnataka | Karnataka: दीक्षांत समारोह से MBBS की डिग्री लेकर घर जा रहा था छात्र, रास्ते में सांप ने काटा, हुई मौत
Next Article Delhi High Court | UCC | Uniform Civil Code UCC पर केंद्र को नहीं दे सकते निर्देश, दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका, BJP नेता को झटका
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?