महाराष्ट्र जेल के कैंटीन में कैदियों के लिए 173 नई चीजों को शामिल किया गया है। इन सभी चीजों को कैदी आसानी से कैंटीन से खरीद सकते हैं। ये सभी चीजें कैदियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर शामिल की गई हैं। इस लिस्ट में पानीपुरी और आइसक्रीम को भी शामिल किया गया है। यानी अब कैदी जेल की कैंटीन से पानीपुरी और आइसक्रीम खरीद कर खा सकते हैं।
महाराष्ट्र जेल विभाग ने कैंटीन में 173 नई चीजों का शामिल किया है। इस लिस्ट को बनाते समय कैदियों के जरूरी सामाना और मनोरंजन का भी ध्यान रखा गया है। इसलिए कैंटीन के कैटलॉग में कुल 173 नए आइटम शामिल किए गए हैं।
इस लिस्ट में बरमूडा, शॉर्ट्स, टी-शर्ट, चाट मसाला, अचार, नारियल पानी, शतरंज बोर्ड, ओट्स, कॉफी पाउडर, लोनावाला चिक्की, शुगरफ्री गोली, आइसक्रीम, ऑर्गेनिक फ्रूट्स, पीनट बटर, पानी पुरी, आर्ट बुक, फेसवॉश, हेयर डाई, निकोटीन वाली गोलियों और कलर आइटम आदि को शामिल किया गया है।
एडीजीपी (जेल) अमिताभ गुप्ता ने बताया कि अधिक रोकटोक करने से मूल स्विंग होता है। नियमों को ध्यान में रखते हुए कैदियों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाकर उन्हें सुधारा जा सकता है। इसका सभी के ऊपर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि कैदियों को अपने खान-पान में बदलाव करने की जरूरत है। जिससे उनका मेंटल हेल्थ बेहतर रहे और वे अपने व्यवहार में सुधार ला सकें।
यूपी के बरेली के थाना आंवला की पुलिस ने मुठभेड़ के बाद लूट के एक मामले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से लूट का माल बरामद करने के अलावा अवैध शस्त्र भी बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपी शातिर किस्म के बदमाश हैं, जिनके खिलाफ पहले से 13 अपराधिक मामले चल रहे हैं। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों के जुर्म कबूल करने पर उन्हें जेल भेजा जा रहा है।