By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: COP-28 Summit: क्या है COP-28 समिट जिसमें PM मोदी समेत 160 देशों के नेता लेंगे हिस्सा, इस बैठक पर क्यों है पूरी दुनिया की नजर
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

COP-28 Summit: क्या है COP-28 समिट जिसमें PM मोदी समेत 160 देशों के नेता लेंगे हिस्सा, इस बैठक पर क्यों है पूरी दुनिया की नजर

Admin
Last updated: 2023/11/30 at 3:23 PM
Admin
Share
3 Min Read
UN Climate Change Conference | Climate Change Conference | PM MODI
SHARE

UN Climate Change Conference: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब से कुछ देर बाद क्लाइमेट चेंज कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के लिए दुबई की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। यह समिट उत्सर्जन को कम करने और मौसम संबंधी घटनाओं से निपटने में विकासशील देशों का समर्थन करने पर केंद्रित होगा। यह जलवायु को लेकर यूएन (UN) की कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज की 28वीं बैठक का हिस्सा है। इसलिए इसको COP28 नाम दिया गया है।

दुनियाभर के कई नेता इस समिट में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने और जलवायु परिवर्तन से प्रभावी ढंग से निपटने के तरीकों पर चर्चा करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी भारत के महत्वाकांक्षी जलवायु एजेंडे और संबंधित मुद्दों पर अपनी बात रख सकते हैं। प्रधानमंत्री को समिट में हिस्सा लेने के लिए संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने इनवाइट किया है।

यूएई (UAE) की अध्यक्षता में 28 नवंबर से 12 दिसंबर तक COP28 का आयोजन किया जा रहा है। COP28 जलवायु प्रतिबद्धताओं पर कार्य करने और जलवायु परिवर्तन के सबसे खराब प्रभावों को रोकने के लिए एक अहम पहलू माना जा रहा है।

इस समिट में 2015 पेरिस समझौते को लागू करने में वैश्विक प्रगति का पहला आकलन होगा। इसके निष्कर्ष हैं कि दुनिया इस सदी के अंत तक तापमान वृद्धि को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित करने की दिशा में नहीं है। इस निष्कर्ष में कहा गया है कि देश भविष्य के लिए योजनाएं विकसित कर रहे हैं, लेकिन यह इतना तेज नहीं हैं कि समय सीमा के अंदर वार्मिंग को सीमित किया जा सके।

यूएन (UN) क्लाइमेट चेंज द्वारा हाल ही में प्रकाशित रिपोर्ट बताती है कि नेशनल क्लाइमेट चेंज एक्शन प्लान सामूहिक रूप से 2030 तक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को 2019 के स्तर से 2% कम कर देंगी, जबकि इसमें 43% कमी की आवश्यकता है।

संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (UNFCCC) के 198 देश सदस्य हैं। दुबई में होने जा रही समिट में 160 वैश्विक नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। उम्मीद है कि राष्ट्रों के बीच सहयोग से ही इससे निपटा जा सकता है। कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों के अलावा इस समिट में क्लाइमेट साइंटिस्ट, युवा, बिजनेस लीडर, पत्रकार और स्थानीय लोग और अन्य एक्सपर्ट समेत 7 हजार लोग शामिल होंगे।

COP27 के अध्यक्ष और मिस्त्र के विदेश मामलों के मंत्री समेह शौकरी ने कहा कि पिछली उपलब्धियों को जारी रखना अहम है, लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि जिस पर हम पहले ही सहमत हो चुके हैं उसे लागू करना है। उन्होंने आगे कहा कि हम सभी को सबसे महत्वपूर्ण रूप से ग्लोबल साउथ को साथ लिए बिना अपने लक्ष्य को अर्जित नहीं कर सकते।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin November 30, 2023 November 30, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Dead body | Death Mystery । Human Death Mystery एक साल से मां की लाश के साथ रह रहीं थीं बेटियां, पड़ोसियों को भी नहीं लगी भनक, दिल दहला देने वाली है कहानी
Next Article Redmi K70E | Redmi | Redmi Smartphone 16GB रैम वाले धाकड़ Redmi K70E से उठा पर्दा, जानें दाम व सारी खासियतें
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?