प्यार के लिए भारत से पाकिस्तान भागी अंजू वापस लौट आई है। असल में अंजू 6 महीने पहले अलवर से पाकिस्तान चली गई थी। उसकी पहली फोटो भी सामने आ गई है। शुरू में कहा जा रहा था कि वह सिर्फ पाकिस्तान घूमने गई है। उसकी तस्वीरें लागातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं थीं। हालांकि बाद में कुछ तस्वीरें वायरल हुईं। लोगों का दावा था कि अंजू ने अपने पाकिस्ताी दोस्त नसरुल्लाह से शादी कर ली है। पाकिस्तान के कुछ लोगों ने उसे महंगे तोहफे भी दिए थे।
दरअसल, अंजू पहले से शादीशुदा थी और भारत में उसके दो बच्चे हैं। बेटी 19 की है जबकि बेटा 6 साल का है। उसके पति अरविंद बच्चों के साथ भारत में ही रहते हैं। अंजू वैध तरीके से पाकिस्तान गई थी। अभी यह नहीं कह सकते हैं कि वह कितने दिन के लिए भारत आई है। हो सकता है कि वह हमेशा भारत में ही रहे या फिर पाकिस्तान लौट जाए।
रिपोर्ट के अनुसार, कुछ दिनों पहले नसरुल्लाह का इंटरव्यू सामने आया था। जिसमें उसने कहा था कि वह खुद अंजू को वाघा बॉर्डर तक छोड़कर आएगा। माना जा रहा है कि वह भारत अपने बच्चों के कारण आई है। नसरुल्लाह ने यह भी कहा था कि अगर अंजू के बच्चे पाकिस्तान आना चाहते हैं तो वे आ सकते हैं। हालांकि अगर वे भारत में रहना चाहें तो भी कोई बात नहीं है। नसरुल्लाह का कहना था कि अंजू सिर्फ अपने बच्चों के पास जाना चाहती है। उसे अपने बच्चों की बहुत याद आती है।
दावे के अनुसार, 2019 में नसरुल्लाह से अंजू की दोस्ती फेसबुक पर हुई थी। उससे शादी करने के लिए इस साल जून में राजस्थान की 34 साल की अंजू पाकिस्तान चली गई थी। उसने पहले भी कई बार भारत लौटने की बात कही थी। हालांकि वीजा में रुकावट के कारण वह नहीं लौट पाई थी। नसरुल्लाह ने भारतीय पुलिस से अंजू की सुरक्षा की मांग की है।
रिपोर्ट के अनुसार, अंजू ने पाकिस्तान में अपना धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कबूल कर लिया और नसरुल्लाह से निकाह के बाद नाम भी बदलकर फातिमा कर लिया।