By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: अमेरिका में भारतीय युवक ने की दादा-दादी और चाचा की हत्या, खुद कॉल कर पुलिस को किया इन्फॉर्म
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
World

अमेरिका में भारतीय युवक ने की दादा-दादी और चाचा की हत्या, खुद कॉल कर पुलिस को किया इन्फॉर्म

Admin
Last updated: 2023/11/29 at 2:46 PM
Admin
Share
3 Min Read
murder news| crime news| nagpur
SHARE

भारतीय मूल के एक छात्र पर अमेरिका में परिवार के तीन सदस्यों की हत्या का आरोप लगा है। भारतीय मूल के 23 वर्षीय एक छात्र को न्यू जर्सी कॉन्डोमिनियम के अंदर अपने दादा-दादी और चाचा की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मिडलसेक्स काउंटी अभियोजक के कार्यालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि सोमवार को एक पड़ोसी ने गोली चलने की आवाज सुनी जिसके बाद अधिकारी सुबह करीब नौ बजे मौके पर पहुंचे और तीनों को मृत पाया।

साउथ प्लेनफील्ड पुलिस विभाग ने एक बयान में कहा कि ओम ब्रह्मभट्ट पर दिलीप कुमार ब्रह्मभट्ट (72), बिंदु ब्रह्मभट्ट (72) और यशकुमार ब्रह्मभट्ट (38) को गोली मारने का आरोप है। एनबीसी न्यूयॉर्क की खबर में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि ओम कुछ महीने पहले ही न्यूजर्सी आया था। पुलिस के अनुसार, गोली चलाने का कारण पता नहीं चला है लेकिन पड़ोसी ने एनबीसी न्यूयॉर्क को बताया कि पहले एक बार घरेलू हिंसा के चलते पुलिस को यहां बुलाया गया था। पुलिस ने जांच के दौरान कहा है कि यह हिंसा की अचानक की गई घटना नहीं है, हालांकि आरोपी से आम जनता को कोई खतरा भी नहीं था।

साउथ प्लेनफील्ड पुलिस विभाग और मिडलसेक्स काउंटी अभियोजक के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि अधिकारियों ने सोमवार सुबह करीब 9 बजे साउथ प्लेनफील्ड में न्यू डरहम रोड पर कोपोला ड्राइव पर स्थित घर पर छापेमारी की, जब एक पड़ोसी ने मिडलसेक्स काउंटी के ट्रेडिशन कॉन्डो कॉम्प्लेक्स में गोलीबारी की आवाज सुनने की सूचना दी। कार्यालय ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि घर पर पहुंचने के बाद अधिकारियों को तीन लोग- दो पुरुष और एक महिला मिले जो बंदूक की गोली से घायल हुए थे।

पुलिस ने कहा कि कपल दिलीप कुमार और बिंदू ब्रह्मभट्ट की दूसरी मंजिल के अपार्टमेंट में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनके बेटे यशकुमार ब्रह्मभट्ट को भी कई गोलियां लगी थीं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। घटनास्थल पर पूछताछ के लिए संदिग्ध ओम को हिरासत में लिया गया। गुजरात का रहने वाला ओम मृतकों के साथ रहता था और जब अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तो वह आवास पर पाया गया।

शिकायत के अनुसार, अपराध एक हैंडगन से किया गया था जिसे ओम ने ऑनलाइन खरीदा था। पुलिस का कहना है कि वह वही व्यक्ति था जिसने उस सुबह 911 पर कॉल कर हत्या के बारे में बताया था। अधिकारियों का कहना है कि जब उससे पूछा गया कि यह किसने किया तो ओम ने कहा, “यह मैं ही हो सकता हूं।”

You Might Also Like

अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट

300 भारतीयों के साथ उड़ रहे विमान को फ्रांस ने अचानक से क्यों रोक दिया? वजह जान रह जाएंगे हैरान

महाशक्ति बनने की आड़ में कुछ खतरनाक प्लान कर रहा चीन? जल्द कर सकता है बड़े परमाणु हथियार का परीक्षण, सबूत है ये सैटेलाइट तस्वीरें

Pakistan: इमरान खान को चुनाव से पहले बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में मिली जमानत

अब गाजा में रहने वालों को वीजा देगा कनाडा, जानिए किन नागरिकों को मिलेगा इसका लाभ

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin November 29, 2023 November 29, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 2024 KTM 1390 Super Duke R Unveiled । 2024 KTM 1390 Super Duke R Design Details । 2024 KTM 1390 Super Duke R Features Details । 2024 KTM 1390 Super Duke R Hardware Details । 2024 KTM 1390 Super Duke R Complete Details 2024 KTM 1390 Super Duke R unveiled: केटीएम ने उठाया 1390 सुपर ड्यूक आर से पर्दा, यहां जानें इस बाइक की हर वो बात, जो आपको जाननी चाहिए
Next Article PM Narendra Modi | 2024 में पीएम मोदी का ‘ब्रह्मास्त्र’ होगी PMGKAY योजना? केंद्र सरकार ने 5 साल के लिए बढ़ाया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?