By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Uttarkashi Rescue Operation: सुरंग से सभी 41 मजदूर बाहर निकाले गए, सीएम पुष्कर सिंह धामी बोले- धैर्य, परिश्रम और आस्था की जीत हुई
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

Uttarkashi Rescue Operation: सुरंग से सभी 41 मजदूर बाहर निकाले गए, सीएम पुष्कर सिंह धामी बोले- धैर्य, परिश्रम और आस्था की जीत हुई

Admin
Last updated: 2023/11/28 at 8:56 PM
Admin
Share
4 Min Read
Uttarkashi Rescue Operation | Uttarkashi Rescue Operation Completed | Rescue operation completed
SHARE

Uttarkashi Rescue Operation: उत्तराखंड के उत्तरकाशी सुरंग में फंसे सभी 41 मजदूरों को बाहर निकाला लिया गया है। हालांकि, जो पहला मजदूर सुरंग से बाहर आया। उससे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने बात भी की थी। धामी ने मजदूरों के साथ वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘यह धैर्य, परिश्रम और आस्था की जीत हुई है।’ सूत्रों ने कहा कि सभी मजदूरों का स्वास्थ्य ठीक है। वहीं केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह और राज्य के चीफ मिनिस्टर घटनास्थल पर मौजूद हैं और पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

मजदूरों को टनल से निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल ले जाया जा रहा है। सुरंग के दौरान इस घटनाक्रम को पास से देखने वाले एक अधिकारी ने कहा कि सभी मजदूर स्वस्थ हैं। इस दौरान वहां मौजूद लोग ‘भारत माता की जय’ और ‘मोदी है तो मुमकिन है’ के नारे लगाए।

इससे पहले जोजिला टनल प्रोजेक्ट के प्रमुख हरपाल सिंह ने बताया था कि ‘सफलता मिल गयी है, मजदूर नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा है कि अगर सब कुछ ठीक ढंग से हुआ तो आप आधे घंटे के अंदर पहले मजदूर को सुरंग से बाहर निकलते हुए देखेंगे। मजदूरों को स्ट्रेचर पर लिटाकर पाइपों के जरिए बाहर लाया जा रहा है। इन स्ट्रेचरों के नीचे पहिए लगे हुए हैं ताकि उसे पाइप के अंदर से आसानी से खींचा जा सके।

धैर्य, परिश्रम एवं आस्था की हुई जीत। pic.twitter.com/bF4hupYDMa

इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, ‘ सिलक्यारा टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में बड़ी सफलता मिली है, पाइप पुशिंग का कार्य मलबे के आर-पार हो चुका है। अब श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने की तैयारी शुरू कर दी गई है।’

उत्तराखंड में 12 नवंबर से सिल्कयारा सुरंग के अंदर फंसे 41 मजदूरों में से पहले श्रमिक को सफलतापूर्वक बाहर निकाला गया। pic.twitter.com/hJxa4Ofzdf

इससे पहले एक अन्य ट्वीट में पुष्कर सिंह धामी ने लिखा था कि बाबा बौख नाग जी की असीम कृपा, करोड़ों देशवासियों की प्रार्थना एवं रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे सभी बचाव दलों के अथक परिश्रम के फलस्वरूप श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए टनल में पाइप डालने का कार्य पूरा हो चुका है। शीघ्र ही सभी श्रमिक भाइयों को बाहर निकाल लिया जाएगा। वहीं केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह (सेवानिवृत्त) और पीएमओ के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे सिल्क्यारा सुरंग की स्थिति देखकर बाहर आए थे।

उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने आज कहा था कि बाबा बौख नाग जी की असीम कृपा, करोड़ों देशवासियों की प्रार्थना एवं रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे सभी बचाव दलों के अथक परिश्रम के फलस्वरूप श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए टनल में पाइप डालने का कार्य पूरा हो चुका है। शीघ्र ही सभी श्रमिक भाइयों को बाहर निकाल लिया जाएगा। वहीं 41 श्रमिकों के इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में तैयारियां पूरी हो गई हैं। बता दें, 17 दिनों से यह 41 मजदूर सुरंग में फंसे हुए थे। सिल्कियारा-बड़कोट सुरंग में दीवाली की सुबह यह मजदूर यहां फंस गए थे। तब से उन्हें बाहर निकालने की कोशिशें लगातार जारी थीं।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin November 28, 2023 November 28, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Delhi Chief Secretary | CJI DY Chandrachud | supreme court Delhi Chief Secretary: ‘किस कानून के तहत…’, CJI डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच ने केंद्र से पूछा- आप एक IAS अधिकारी पर क्यों अटके
Next Article Uttarkashi news,Uttarkashi tunnel rescue update, 7 बजकर 5 मिनट पर हुआ ब्रेक-थ्रू, पहला मजदूर बाहर आते ही लगने लगे ‘भारत माता की जय’ के नारे, कुछ ऐसे थे अंतिम पल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?