By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Elders Life and Society: गरीब देशों में हैं सबसे ज्यादा बुजुर्ग, WHO की रिपोर्ट ने बताई यह वजह
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
World

Elders Life and Society: गरीब देशों में हैं सबसे ज्यादा बुजुर्ग, WHO की रिपोर्ट ने बताई यह वजह

Admin
Last updated: 2023/11/28 at 2:17 PM
Admin
Share
4 Min Read
Elders Life and Society | WHO | Health Report |
SHARE

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) और संयुक्त राष्ट्र की टीम ने संयुक्त राष्ट्र की ‘डिकेड आफ हेल्दी एजिंग 2021-2030’ रपट जारी की है। रपट में 136 देशों पर किए गए सर्वेक्षण का परिणाम भी शामिल है, जो बताता है कि 83 फीसद देशों में उम्र के आधार पर भेदभाव को लेकर राष्ट्रीय कानून बन चुके हैं, जबकि 2020 में 60 फीसद देशों में ऐसा कानून था। रपट में कहा गया है कि कोविड-19 महामारी के कारण 80 फीसद से अधिक मौतें उन लोगों की हुई जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक थी।

इस प्रगति के बावजूद अभी आगे के प्रयासों की और जरूरत है। रपट में कहा गया है कि बुजुर्गों को बेहतर जीवन देने के लिए उम्र और बुढ़ापे के बारे में लोगों के सोचने, महसूस करने और कार्य करने के तरीके को बदलना होगा। यह सुनिश्चित करना होगा कि समुदाय वृद्ध लोगों की क्षमताओं को बढ़ावा दें, वृद्ध लोगों के प्रति उत्तरदायी बने। प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाए और जरूरतमंद वृद्ध लोगों को लंबी अवधि तक देखभाल तक पहुंच प्रदान की जाए।

एक क्षेत्र जहां अधिक सुधार की आवश्यकता है, वह है उम्र बढ़ने और स्वास्थ्य पर एक राष्ट्रीय बहु-हितधारक मंच या समिति बनाई जाए। इस क्षेत्र में 67 से 74 फीसद तक केवल सात फीसद की वृद्धि देखी गई है।

चिंता की बात यह है कि स्वस्थ तरीके से उम्र बढ़ने का समर्थन करने के लिए नीतियों, कानून, कार्यक्रमों और सेवाओं वाले देशों का अनुपात निम्न और मध्यम आय वाले देशों में कम है। फिर भी दुनिया भर में 2050 तक 80 फीसद वृद्ध लोग इन्हीं देशों में रहेंगे। यह सुनिश्चित करने में भी चुनौतियां बनी हुई हैं कि वृद्ध लोग दशक की कार्रवाई के केंद्र में हों, स्वस्थ तरीके से उम्र बढ़ने वाले देशों के मंच में, तीन में से एक में वृद्ध लोग शामिल नहीं हैं।

रपट में कहा गया है कि, महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण को लेकर दुनिया भर में आठ लाख से अधिक प्रतिक्रियाएं एकत्र की गई हैं, जिनमें से 15 फीसद 55 से अधिक उम्र की महिलाओं से हैं और आठ फीसद 65 से अधिक उम्र की महिलाओं के हैं। इन देशों में बुर्किना फासो, कंबोडिया, मिस्र, इथियोपिया, घाना, भारत, केन्या, मैक्सिको, नाइजीरिया, पाकिस्तान, फिलीपींस, सेनेगल, सर्बिया और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।

रपट के हवाले से, डब्लूूएचओ के महानिदेशक डाक्टर टेड्रोस एडनोम घेबियस ने कहा कि, हमें और अधिक राजनीतिक प्रतिबद्धता की आवश्यकता है, खासकर निम्न और मध्यम आय वाले देशों में। स्वस्थ तरीके से उम्र बढ़ने में सहायता के लिए हमें अधिक निवेश की आवश्यकता है। हमें अधिक, बेहतर प्रशिक्षित और समर्थित स्वास्थ्य और देखभाल कार्यकतार्ओं की जरूरत है। हमें उन निर्णयों में वृद्ध लोगों की अधिक सार्थक भागीदारी की आवश्यकता है जो उनके लिए मायने रखते हैं।

उन्होंने कहा कि डब्लूूएचओ आंकड़ों के संग्रह और विश्लेषण, निगरानी और मूल्यांकन में राष्ट्रीय क्षमताओं का निर्माण करने, एकीकृत और लंबे समय तक देखभाल करने के लिए स्वास्थ्य और देखभाल कार्यकतार्ओं को प्रशिक्षण देने, उम्र के अनुकूल शहरों और समुदायों का निर्माण करने और उम्रवाद का मुकाबला करने के लिए भागीदारों के साथ काम करना जारी रखेगा। उन्होंने बताया कि अगली प्रगति रपट 2026 में जारी की जाएगी तथा अंतिम प्रभाव रपट 2029 में जारी की जाएगी।

You Might Also Like

अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट

300 भारतीयों के साथ उड़ रहे विमान को फ्रांस ने अचानक से क्यों रोक दिया? वजह जान रह जाएंगे हैरान

महाशक्ति बनने की आड़ में कुछ खतरनाक प्लान कर रहा चीन? जल्द कर सकता है बड़े परमाणु हथियार का परीक्षण, सबूत है ये सैटेलाइट तस्वीरें

Pakistan: इमरान खान को चुनाव से पहले बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में मिली जमानत

अब गाजा में रहने वालों को वीजा देगा कनाडा, जानिए किन नागरिकों को मिलेगा इसका लाभ

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin November 28, 2023 November 28, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article BIHAR | PATNA | POLICE EXAM | 25 साल में 23 बार मिली असफलता, आखिरकार 56 की उम्र में पास की M.Sc, जानें कौन हैं सिक्योरिटी गार्ड राजकरन
Next Article Royal Enfield Shotgun 650 motoverse edition । Royal Enfield Shotgun 650 motoverse edition complete details । Royal Enfield Shotgun 650 motoverse edition design details । Royal Enfield Shotgun 650 motoverse edition engine details Royal Enfield Shotgun 650 मोटोवर्स एडिशन के डिजाइन से लेकर इंजन तक कंप्लीट डिटेल, जो आपके लिए जानना जरूरी है
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?