By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Telangana Elections: रैली में पहुंची इस बच्ची ने मोह लिया पीएम नरेंद्र मोदी का मन, मंच से दी शाबाशी, लोगों से बोले- देखिए वो…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

Telangana Elections: रैली में पहुंची इस बच्ची ने मोह लिया पीएम नरेंद्र मोदी का मन, मंच से दी शाबाशी, लोगों से बोले- देखिए वो…

Admin
Last updated: 2023/11/27 at 5:50 PM
Admin
Share
3 Min Read
telangana elections | pm modi rally | bharat mata pm rally
SHARE

Telangana Elections: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तेलंगाना के निर्मल जिले में एक रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी की इस रैली में एक छोटी बच्ची ‘भारत माता’ बनकर आई थी। जिसकी प्रधानमंत्री ने जमकर प्रशंसा की। रैली को संबोधित करने के दौरान पीएम मोदी की अचानक नजर उस बच्ची पर पड़ी जो भारत माता की पोशाक में आई थी।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने तुरंत उस बच्ची को नमस्ते किया। बच्ची अपने हाथों में तिरंगा झंडा को लहराती रही और बाद में उसने भी प्रधानमंत्री को नमस्ते किया। पीएम मोदी ने कहा कि रैली में अपने माता-पिता के साथ आई युवा लड़की सभी युवा भारतीयों के लिए प्रेरणा का प्रतीक थी।

सामने में आए वीडियो में बच्ची भारत माता की पोशाक में नजर आ रही है। उसे देखकर प्रधानमंत्री कहते हैं, ‘देख रहा हूं बच्ची तिरंगा झंडा लहरा रही है। देखिए वह भारत माता बनकर आई है। वाह, वाह! हर नौजवान को प्रेरणा दे रही है बच्ची। शाबाश बेटे। नमस्ते।’

भारत माता का रूप लेकर आई है ये बच्ची!

तेलंगाना रैली में आई नन्हीं बच्ची को पीएम मोदी ने मंच से यूं दुलारा… pic.twitter.com/qWkGGZOKrT

इससे पहले कुछ ऐसा ही वाकय पीएम मोदी की रैली में छत्तीसगढ़ से सामने आया था। जब एक बच्ची पीएम मोदी की रैली में पहुंची थी, जो उनका स्केच लेकर रैली में पीएम मोदी का स्केच लेकर पहुंची थी और देर तक खड़ी रही थी। जब प्रधानमंत्री की नजर उस बच्ची पर पड़ी तो उन्होंने सुरक्षा कर्मियों से बच्ची से स्केच लेने के लिए कहा था। इसके बाद उन्होंने वादा किया कि वह बच्ची को एक पत्र जरूर लिखेंगे।

कुछ ही दिन बाद पीएम मोदी ने बच्ची को चिट्ठी लिखी और अपना किया हुआ वादा पूरा किया। प्रधानमंत्री ने अपने पत्र में कहा कि कांकेर के कार्यक्रम में आप जो स्केच लेकर आई थीं, वो मुझ तक पहुंच गया है। इसके लिए बहुत-बहुच धन्यवाद। भारत की बेटियां देश का भविष्य हैं। उन्होंने चिट्ठी में आगे लिखा कि हमारी बेटियों के लिए एक स्वस्छ, सुरक्षित और सुविधाओं से युक्त राष्ट्र निर्माण ही हमारा उद्देश्य है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के लिए प्रचार करने के लिए तेलंगाना में थे। अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने राज्य में सत्तारूढ़ बीआरएस सरकार पर कटाक्ष किया और बीआरएस पर गरीबों के विकास की उपेक्षा करने का आरोप लगाया।
मोदी ने कहा, “भाजपा को तेलंगाना के गरीबों की परवाह है, लेकिन बीआरएस सरकार राज्य में गरीबों के लिए विकास कार्यों पर रोक लगाती है।” इससे पहले आज, प्रधानमंत्री ने तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए। पीएम ने कहा कि वह सभी भारतीयों के अच्छे स्वास्थ्य, कल्याण और समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हैं।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin November 27, 2023 November 27, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Simple Dot One Electric Scooter । Simple Dot One Launch Date । Simple Dot One Launch Timeline । Simple Dot One Price । Simple Dot One Features । Simple Dot One Range Simple Dot One: सिंपल एनर्जी 15 दिसंबर को लॉन्च करेगी नया अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें क्या हैं उम्मीदें
Next Article Uttarkashi Tunnel Accident | Subramanian Swamy Prashant Bhushan | Adani Group Uttarkashi Tunnel Accident: उत्तरकाशी टनल हादसे से अडानी ग्रुप का कोई लेनादेना नहीं, जानिए सुब्रमण्यम स्वामी से लेकर प्रशांत भूषण के आरोप
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?