रोहिंग्या देश के लिए नई सिरदर्दी बनते जा रहे हैं। देश का मुकुट कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर के जम्मू संभाग में पहले ही रोहिंग्याओं को लेकर स्थानीय लोग नाराज हैं, अब कश्मीर घाटी के बांदीपोरा से भी एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल बांदीपोरा पुलिस ने मानव तस्करी के एक मामले में मंजूर आलम नाम के एक रोहिंग्या समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मंजूर आलम बांग्लादेश के रास्ते रोहिंग्या महिलाओं को भारत लेकर आता है और कश्मीर में रुपयों के बदले उनकी शादी स्थानीय लोगों से करवाता है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामले में बेहद सावधानी से जांच की गई और इसके बाद पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, ये लोग कमजोर तबके की रोहिंग्या महिलाओं का शोषण किया जाता था। उन्हें बांग्लादेश के रास्ते विभिन्न माध्यमों से कश्मीर लाया जाता था और फिर उनकी शादी लोकल लोगों से करवाई जाती थी। उन्होंने कहा कि क्योंकि इन शादियों में पैसे का लेन-देन शामिल है, इसलिए यह गलत तरीके से पैसा कमाने और मानव तस्करी की ओर इशारा भी करती हैं। पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पुछताछ शुरू कर दी है।
J&K | Five persons arrested in connection with human trafficking. One Rohingya namely Manzoor Alam among arrested. The accused trafficked Rohingya women via Bangladesh and got them married to locals in the UT in exchange for money. Cognizance was taken and an investigation is…