प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक ‘मन की बात’ कार्यक्रम में लोगों से अपील की कि वह देश में बने सामानों का उपयोग करें, ऑनलाइन डिजिटल लेनदेन करें। उन्होंने संपन्न लोगों खास तौर पर युवाओं से कहा कि वे विदेशों में जाकर शादी-विवाह करने के बजाए देश के अंदर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करें। उन्होंने कहा कि इससे देश के गरीब परिवार को रोजगार मिलेगा, उनकी मदद होगी और देश का पैसा देश में रहेगा। उन्होंने संविधान दिवस पर लोगों को बधाई दी। पीएम मोदी ने 2008 में आज ही के दिन 26 नवंबर को हुए आतंकी हमले में शहीदों को याद किया और उनको श्रद्धांजलि दी। पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात एपिसोड की बड़ी बातें यहां देखें।