By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Maharashtra Politics: ‘पार्टी में कोई टूट नहीं’, EC से बोले शरद पवार- NCP के नाम और चुनाव चिन्ह की मांग अवैध
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

Maharashtra Politics: ‘पार्टी में कोई टूट नहीं’, EC से बोले शरद पवार- NCP के नाम और चुनाव चिन्ह की मांग अवैध

Admin
Last updated: 2023/11/25 at 10:35 AM
Admin
Share
3 Min Read
ajit pawar| sharad pawar| maharashtra
SHARE

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) का एक हिस्सा अजित पवार की अगुवाई में पार्टी से अलग होकर जून 2023 में भाजपा में शामिल हो गया था। पर शरद पवार गुट ने चुनाव आयोग के सामने कहा कि पार्टी में न तो कोई टूट है और न ही कोई अलग-अलग गुट है। साथ ही यह भी कहा कि जब पार्टी में कोई टूट ही नहीं हुई है तो चुनाव आयोग इस मामले को कैसे सुन सकता है।

अजित पवार गुट के चुनाव आयोग से पार्टी का नाम और चुनाव चिह्न आवंटित करने के आग्रह पर शरद पवार के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने शुक्रवार को कहा कि इस मांग की कोई कानूनी वैधता नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी में पहले से कोई विवाद नहीं था। सिंघवी ने दिल्ली में चुनाव आयोग के समक्ष सुनवाई के बाद मीडियाकर्मियों से कहा, “जब शरद पवार गुट और प्रतिद्वंद्वी अजित पवार गुट के बीच कोई विवाद नहीं है, तो वह चुनाव आयोग के पास कैसे जा सकते हैं और पार्टी के नाम और प्रतीक पर दावा कैसे कर सकते हैं?”

शरद पवार गुट ने चुनाव आयोग के सामने पार्टी में कोई टूट नहीं होना का दावा किया है। शुक्रवार को चुनाव आयोग में सुनवाई के दौरान शरद पवार गुट ने फिर दलीलें रखीं। गुट ने कहा कि 30 जून से पहले जब राष्ट्रीय कार्यसमिति में शरद पवार को मुखिया माना गया था तो फिर पार्टी में टूट कहां से होगी।

सिंघवी ने कहा कि अगर पार्टी के ढाई दशक के इतिहास पर नजर डालें तो कभी कोई विवाद नहीं हुआ, शरद पवार के अध्यक्ष चुने जाने पर कभी कोई आपत्ति नहीं जताई गई। सिंघवी ने कहा, “उन्हें सर्वसम्मति से एनसीपी अध्यक्ष चुना गया था और उनके चुनाव और राष्ट्रीय परिषद की बैठकें बुलाने से संबंधित सभी दस्तावेजों पर अजित पवार और प्रफुल्ल पटेल ने हस्ताक्षर किए।”

उन्होंने कहा कि कोई विवाद रातोरात पैदा नहीं किया जा सकता। 30 जून को एक विवाद सामने आया जब अजित पवार गुट ने पार्टी के प्रतीक और नाम पर दावा करते हुए चुनाव आयोग का रुख किया। सिंघवी ने कहा कि हमने अपना तर्क स्थापित करने के लिए सभी प्रासंगिक दस्तावेज आयोग को सौंप दिए हैं। सुनवाई 29 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

चुनाव आयोग से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, 28 नवंबर को शरद पवार गुट की सुनवाई पूरी होने के बाद आयोग 29 नवंबर को अजित पवार गुट को अपना पक्ष रखने का मौका देगा। माना जा रहा है कि दोनों ही पक्षों को सुनने के बाद EC जल्द ही इसे लेकर अपना फैसला भी दे सकता है।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin November 25, 2023 November 25, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Ather Energy New Electric Scooter । Ather new family scooter launch timeline । Ather new family scooter details । Ather new family scooter complete report Ather New Family Scooter: एथर एनर्जी के सीईओ तरुण मेहता ने किया कंफर्म, 2024 में लॉन्च होगा नया फैमिली स्कूटर
Next Article 26/11 | Mumbai Police | Mazgaon’s Lakdi Bunder | 26/11 से भी नहीं लिया सबक! 3 साल में पेट्रोलिंग के लिए खरीदीं 46 नाव लेकिन काम कर रहीं सिर्फ 8
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?