By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Sara Tendulkar Deepfake Photos: अपनी डीपफेक फोटोज पर सारा तेंदुलकर आग बबूला, कहा- कार्रवाई करे X, टेक्नोलॉजी के गलत इस्तेमाल से परेशान
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Technology

Sara Tendulkar Deepfake Photos: अपनी डीपफेक फोटोज पर सारा तेंदुलकर आग बबूला, कहा- कार्रवाई करे X, टेक्नोलॉजी के गलत इस्तेमाल से परेशान

Admin
Last updated: 2023/11/23 at 8:11 AM
Admin
Share
3 Min Read
Sara Tendulkar X Account | Sara Tendulkar Angry | Sara Tendulkar Fake Account
SHARE

Shubman Gill Sara Tendulkar: क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने आखिरकार अपने वायरल डीप फेक फोटोज पर खुलकर बात की है। सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर X (Twitter) प्लेटफॉर्म से डीप फेक तस्वीरों पर एक्शन लेने की मांग की है। इसके साथ ही सारा ने यह भी पुष्टि की है कि उनका X पर कोई ऑफिशियल अकाउंट नहीं है और उनके डीप फेक को लोगों को मिसलीड करने के इरादे से क्रिएट किया जा रहा है।

सारा ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ‘एंटरटेनमेंट कभी भी सच्चाई की कीमत पर नहीं होना चाहिए। आइये ऐसी बातचीत को प्रोत्साहित करें जो विश्वास और वास्तविकता पर आधारित हो।’ बता दें कि हाल ही में X पर सारा की डीप फेक फोटो वायरल हुई थी, जिसके बाद सारा की तरफ से अब यह बयान आया है। सारा की डीप फेक फोटो में उन्हें भारतीय क्रिकेट शुभमन गिल (Shubhman Gill) के साथ दिखाया गया था जबकि ऑरिजिनल फोटो में सारा अपने भाई अर्जुन तेंदुलकर के साथ थीं।

बता दें कि सारा तेंदुलकर नाम का इस्तेमाल कर रहे कई अकाउंट मौजूद हैं। और हाल ही में एक ऐसे ही फेक अकाउंट को काफी पॉपुलेरिटी मिली और इसके फॉलोअर्स 2.5 लाख के पार पहुंच है। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फ्रॉड अकाउंट पर ना केवल सारा की डीप फेक फोटो शेयर की गईं बल्कि उनके नाम पर करीबी लोगों को मैसेज भी भेजे गए।

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीप फेक को कलेकर चिंता जाहिर की थी। ‘Voice of Global South’ समिट में भी पीएम मोदी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित डीप फेक लर्निंग को देश के सामने मौजूद बड़ा खतरा बताया था। पीएम ने देश के नागरिकों और मीडिया से डीप फेक को लेकर जागरुक होने को कहा था ताकि डीप फेक जैसी बड़ी समस्या को हल किया जा सके। इसके अलावा पीएम ने खासतौर पर जिक्र किया कि ChatGPT की टीम को लोगों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध डीपफेक कॉन्टेन्ट की मौजूदगी के बारे में अलर्ट करना चाहिए।

बता दें कि पीएम मोदी का यह बयान हाल ही में अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का एक डीपफेक वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद आया। रश्मिका के अलावा, टाइगर-3 एक्ट्रेस कटरीना कैफ और काजोल के भी डीप फेक इंटरनेट पर देखे गए। रश्मिका का वीडियो वायरल होने के बाद आईटी मिनिस्टर राजीव चंद्रशेखर ने तुरंत पोस्ट करते हुए कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को इस तरह के वीडियो को एक्टिवली मॉनिटर करना चाहिए। प्लेटफॉर्म्स की जिम्मेदारी है कि इस तरह के डीप फेक वीडियो को वायरल होने से रोकें ताकि किसी भी तरह की गलत सूचना लोगों तक ना पहुंचे।

You Might Also Like

आ गया 24GB रैम और 1TB स्टोरेज वाला धाकड़ Honor 90 GT स्मार्टफोन, मिलेगी 100W चार्जिंग

22 करोड़ Vodafone Idea ग्राहकों की मौज! आ गया फ्री ऐमजॉन प्राइम वाला सबसे सस्ता रिचार्ज, 1 साल तक वैलिडिटी

15.6 इंच स्क्रीन के साथ लॉन्च हुआ सस्ता Infinix INBook Y2 Plus लैपटॉप, झटपट होगा फुल चार्ज

ओप्पो का धमाका! भारत में लॉन्च कर दिया डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर वाला जबरदस्त फोन, जानें कीमत

POCO M6 5G स्मार्टफोन की भारत में जोरदार एंट्री, इसमें है 50MP कैमरा और 16GB तक रैम सपोर्ट

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin November 23, 2023 November 23, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article BJP, BJP News Today, BJP X handle BJP ने बदली X हैंडल की कवर इमेज, PM मोदी और नड्डा की तस्वीर के साथ इस खास तारीख का किया जिक्र
Next Article Uttarkashi Tunnel Rescue | Uttarakhand Labour Rescue | Uttarkashi News Silkyara Tunnel Rescue: फाइनल स्टेज में ऑपरेशन, सुरंग के अंदर एंबुलेंस तैनात, देश को खुशखबरी का इंतजार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?