भारत सरकार ने कनाडा के लोगों को राहत दी है। सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या के बाद लगाए गए प्रतिबंध में भारत सरकार ने राहत देते हुए अब कनाडा के नागरिकों के लिए ई-वीजा सर्विस शुरू करने करने का फैसला किया है। आपको बता दें कि सितंबर महीने में भारत ने कनाडा के लिए अपनी वीजा सर्विस पर रोक लगा दी थी।
जून महीने में अज्ञात हमलावरों ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की ब्रिटिश कोलंबिया राज्य के सर्रे स्थित एक गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी। कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने इस हत्या का आरोप भारत सरकार के एजेंट्स पर लगाया। उन्होंने इंटेलिजेंस रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए कनाडा की संसद में निज्जर की हत्या के पीछे भारत सरकार के एजेंट्स के होने के पूख्ता सूबत होने की बात कही थी। भारत का कहना है कि कनाडा ने अभी तक ऐसे को सबूत नहीं दिए हैं।
India resumes e-visa services to Canadian nationals: Sources pic.twitter.com/CyMY0AIaMC