By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Israel-Hamas war: गाजा में 4 दिन के युद्धविराम को मंजूरी, 50 बंधकों की रिहाई को लेकर इजरायल का बड़ा फैसला
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
World

Israel-Hamas war: गाजा में 4 दिन के युद्धविराम को मंजूरी, 50 बंधकों की रिहाई को लेकर इजरायल का बड़ा फैसला

Admin
Last updated: 2023/11/22 at 2:03 PM
Admin
Share
4 Min Read
gaza | israel | hamas | Palestine |
SHARE

इजरायल और हमास के बीच पिछले 1 महीनों से ज्यादा समय से जारी जंग के बीच इजरायली कैबिनेट ने हमास के साथ अस्थायी संघर्ष विराम को मंजूरी दी है। इजरायल-हमास के बीच समझौते पर इजरायली सरकार ने मुहर लगा दी है जिसके तहत कुछ समय के लिए गाजा में जंग थम जाएगी।एपी की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली कैबिनेट ने हमास के साथ कुछ दिनों के संघर्ष विराम को मंजूरी दे दी है जिसके बदले में आतंकवादियों द्वारा बंधक बनाए गए लगभग 50 बंधकों की रिहाई शामिल है।

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि इजरायल सरकार ने फिलिस्तीनी हमास आतंकवादियों के साथ गाजा में बंधकों के रूप में रखी गई 50 महिलाओं और बच्चों को मुक्त करने के लिए एक समझौते का समर्थन करने के लिए मतदान किया। हालांकि, पीएम नेतन्याहू का कहना है कि संघर्ष विराम के बाद हमास के खिलाफ युद्ध नहीं रुकेगा।

इजरायल सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार अगले 4 दिनों में हमास इन बंधकों को रिहा करेगा। इस दौरान इजरायल की ओर से हमला पूरी तरह से बंद रहेगा। रिपोर्ट के अनुसार हमास जिन बंधकों को रिहा करेगा उनमें से ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। इन्हें 10 से 12 के समूह में रिहा किया जाएगा। जिन बंधकों को रिहा किया जाएगा उनमें 30 बच्चे और 20 महिलाएं शामिल हैं लेकिन किसी भी सैन्यकर्मी को रिहा नहीं किया जाएगा।विदेशी बंधकों को रिहा करने पर बातचीत फिलहाल नहीं हुई है।

बुधवार सुबह कैबिनेट में मतदान से प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि युद्ध विराम समाप्त होने के बाद इजराइल हमास पर आक्रामक रुख फिर से शुरू करेगा। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि युद्धविराम कब से लागू होगा। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हम युद्ध में हैं और हम युद्ध जारी रखेंगे। अपना लक्ष्य हासिल करने तक हम रुकेंगे नहीं।’’ नेतन्याहू ने कहा कि युद्धविराम के दौरान खुफिया प्रयास जारी रहेंगे जिससे सेना को अगले चरण की लड़ाई के लिए तैयार होने का अवसर मिलेगा।

इजरायल ने कहा कि जब तक वह हमास के सैन्य प्रतिष्ठानों को नष्ट नहीं कर देता और सभी बंधकों रिहा नहीं करा लेता तब तक युद्ध जारी रखेगा। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इजरायल के हवाई और जमीनी हमलों में 11,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं और 2,700 से अधिक लापता हैं।

खबरों के मुताबिक, 50 बंधकों के बदले में इजरायल 150 फिलिस्तीन बंधकों को भी रिहा करेगा। हालांकि इजरायल सरकार की ओर से जारी बयान में इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। इसके साथ ही गाजा पट्टी में ईंधन सहित सहायता के लगभग 300 ट्रकों को अनुमति दिए जाने की उम्मीद है। गौरतलब है कि हमास और कई दूसरे आतंकवादी गुटों ने 7 अक्टूबर को हमले के दौरान करीब 240 इजरायली नागरिकों का अपहरण किया था, जिनमें 40 बच्चे, बुजुर्ग, थाई और नेपाली नागरिक शामिल हैं।

You Might Also Like

अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट

300 भारतीयों के साथ उड़ रहे विमान को फ्रांस ने अचानक से क्यों रोक दिया? वजह जान रह जाएंगे हैरान

महाशक्ति बनने की आड़ में कुछ खतरनाक प्लान कर रहा चीन? जल्द कर सकता है बड़े परमाणु हथियार का परीक्षण, सबूत है ये सैटेलाइट तस्वीरें

Pakistan: इमरान खान को चुनाव से पहले बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में मिली जमानत

अब गाजा में रहने वालों को वीजा देगा कनाडा, जानिए किन नागरिकों को मिलेगा इसका लाभ

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin November 22, 2023 November 22, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Tecno | Tecno Spark 20C | Tecno Smartphone 50MP डुअल कैमरे वाले Tecno Spark 20C स्मार्टफोन से उठा पर्दा, जानें इसमें क्या-कुछ है खास
Next Article Top 5 Best Selling Scooters October । October 2023 Top 5 Best Selling Scooters । Top 5 Best Selling Scooters India Top 5 Best Selling Scooters October: अक्टूबर में जमकर बिके ये पांच स्कूटर, जो देते हैं डिजाइन, माइलेज और फीचर्स का जबरदस्त कॉम्बिनेशन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?