उत्तरकाशी सुरंग हादसे का आज 10वां दिन है। सोमवार को रेस्क्यू टीम को एक बड़ी सफलता मिली, जब एक 6 इंच के पाइप को अंदर पहुंचाया गया। इस पाइप के जरिये अब मजदूरों तक जरूरी चीजें जैसे खाना, दवाई, मोबाइल, चार्जर पहुंचाई जाएंगी। पाइप के माध्यम से आज मजदूरों को पहली बार गर्म खाना पहुंचाया गया है।