By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Israel Hamas War: हमास ने कहां छुपा रखे हैं इजरायली बंधक? IDF ने वीडियो जारी कर किया बड़ा दावा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
World

Israel Hamas War: हमास ने कहां छुपा रखे हैं इजरायली बंधक? IDF ने वीडियो जारी कर किया बड़ा दावा

Admin
Last updated: 2023/11/20 at 3:22 PM
Admin
Share
4 Min Read
al shifa| israel hamas| israel hamas war
SHARE

इजरायल और हमास के बीच पिछले एक महीने से जारी जंग के बीच इन दिनों गाजा का सबसे बड़ा अस्पताल अल शिफा इन दिनों चर्चा में है। दोनों ओर से इसे लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। इस बीच इजरायल ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि हमास ने हमले के दौरान अपहरण कर बंधक बनाए गए लोगों को अक्टूबर में गाजा शहर के अल-शिफा अस्पताल में लाया गया था।

इजरायली सेना (IDF) ने एक वीडियो भी जारी किया है। यह वीडियो 7 अक्टूबर की सुबह 11 बजे के आसपास का है। जिसमें देखा जा सकता है कि शॉर्ट्स और हल्के नीले रंग की शर्ट पहने एक व्यक्ति को पांच हथियारबंद लोग एंट्री गेट की ओर खींच रहे हैं। वहीं, एक अन्य वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि अंडरवियर में एक घायल व्यक्ति को सात लोग लादकर ले जा रहे हैं। जिनमें से कई हथियारबंद हैं।

EXPOSED: This is documentation from Shifa Hospital from the day of the massacre, October 7, 2023, between the hours of 10:42 a.m and 11:01 a.m. in which hostages, a Nepalese civilian and a Thai civilian, were abducted from Israeli territory are seen surrounded by armed Hamas… pic.twitter.com/a5udjBw4wF

इजरायली सेना के प्रवक्ता डैनियल हगारी ने दोनों व्यक्तियों को नेपाल और थाईलैंड का बताया। उन्होंने कहा कि यहां आप हमास को एक बंधक को अंदर ले जाते हुए देख सकते हैं। वे उसे अस्पताल के अंदर ले जा रहे हैं। सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि हमने अभी तक इन दोनों बंधकों का पता नहीं लगाया है। हम नहीं जानते कि वे कहां हैं।

वहीं, दूसरी ओर गाजा के मुख्य अस्पताल से 31 प्रीमैच्योर शिशुओं को दक्षिण गाजा के एक अन्य अस्पताल में स्थानांतरित किया गया जहां से उन्हें मिस्र ले जाया जाएगा। अस्पताल परिसर में इजरायली बलों के प्रवेश के बाद गंभीर रूप से घायल सैकड़ों अन्य मरीज कई दिन से फंसे हुए हैं। शिफा अस्पताल की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें चिकित्सक नवजात शिशुओं को गर्म रखने की कोशिश करते दिखाई देते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) प्रमुख ने सोशल मीडिया पर कहा कि 6 स्वास्थ्यकर्मियों और उनके परिवार के 10 सदस्यों के अलावा कई बीमार शिशुओं को निकाला गया। उन्होंने बताया कि उन्हें दक्षिणी गाजा शहर राफा के एक अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी देखभाल की जा रही है।

अस्पताल का शनिवार को दौरा करने वाली डब्ल्यूएचओ की एक टीम ने कहा कि 291 मरीज अब भी वहां हैं, जिनमें शिशु, गंभीर रूप से घायल मरीज और रीढ़ की हड्डी में चोट लगने से चलने-फिरने में अक्षम अन्य मरीज शामिल हैं। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि लगभग 2,500 लोग शनिवार सुबह शिफा अस्पताल से निकले। इसने बताया कि मरीजों के साथ 25 चिकित्साकर्मी अभी अस्पताल में हैं।

एजेंसी ने शिफा को मृत्यु क्षेत्र बताते हुए कहा, ‘‘जिन मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों से उन्होंने बात की, वे अपनी सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर डरे हुए थे और उन्होंने वहां से निकलने की गुहार लगाई।’’ इजरायली सेना का आरोप है कि हमास के चरमपंथियों ने गाजा के शिफा अस्पताल में कमांड सेंटर स्थापित किया है और वह आम नागरिकों का ढाल की तरह इस्तेमाल कर रहा है, लेकिन हमास और अस्पताल के कर्मचारियों ने इन आरोपों को खारिज किया है।

You Might Also Like

अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट

300 भारतीयों के साथ उड़ रहे विमान को फ्रांस ने अचानक से क्यों रोक दिया? वजह जान रह जाएंगे हैरान

महाशक्ति बनने की आड़ में कुछ खतरनाक प्लान कर रहा चीन? जल्द कर सकता है बड़े परमाणु हथियार का परीक्षण, सबूत है ये सैटेलाइट तस्वीरें

Pakistan: इमरान खान को चुनाव से पहले बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में मिली जमानत

अब गाजा में रहने वालों को वीजा देगा कनाडा, जानिए किन नागरिकों को मिलेगा इसका लाभ

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin November 20, 2023 November 20, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Uttarkashi Tunnel Accident | Uttarkashi Tunnel Collapse | Tunnel Collapse Uttarkashi Tunnel Collapse: बचाव अभियान के लिए पहुंचे अंतरराष्ट्रीय टनल एक्सपर्ट, बोले- हम किसी को भी चोट नहीं पहुंचने देंगे
Next Article Mahindra XUV e8 spotted । Mahindra XUV e8 design details । Mahindra XUV e8 features । Mahindra e8 spy images । Mahindra XUV e8 leaked images Mahindra XUV e8 spotted: लॉन्च से पहले फिर स्पॉट हुई महिंद्रा की अपकमिंग एक्सयूवी ई8, जानें क्या मिली नई डिटेल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?