By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Israel-Hamas: भारत आ रहे जहाज को हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में किया हाईजैक, नेतन्याहू बोले- इसका परिणाम भुगतना होगा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
World

Israel-Hamas: भारत आ रहे जहाज को हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में किया हाईजैक, नेतन्याहू बोले- इसका परिणाम भुगतना होगा

Admin
Last updated: 2023/11/20 at 12:36 PM
Admin
Share
3 Min Read
israel ship| israel hamas| red sea
SHARE

पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से चल रहे इजरायल-हमास युद्ध के बीच इजरायल ने कहा कि यमन के हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में भारत जा रहे इजरायल के एक मालवाहक जहाज का अपहरण कर लिया। इजरायल का दावा है रविवार को जहाज के साथ ही के चालक दल के दो दर्जन से अधिक सदस्यों को बंधक बना लिया। इजरायल को जब घटना की जानकारी मिली तो उस समय जहाज तुर्की के कोरफेज में था और भारत के पिपावाव की ओर जा रहा था। इस घटना के बाद यह आशंका जताई जा रही है कि इजरायल-हमास संघर्ष के कारण क्षेत्रीय तनाव एक नए समुद्री मोर्चे पर फैल सकता है।

वहीं, यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने कहा कि उन्होंने इजरायल से जुड़े पोत का अपहरण कर लिया है और इसके चालक दल के सदस्यों को बंधक बना लिया है। समूह ने चेतावनी दी कि वह इजरायल से जुड़े या उसके स्वामित्व वाले पोतों को अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में निशाना बनाना तब तक जारी रखेगा, जब तक इजरायल का गाजा में हमास शासकों के खिलाफ अभियान जारी है। विद्रोहियों ने रविवार को लाल सागर में इजरायल से जुड़े जहाजों को निशाना बनाने की धमकी दी।

पिछले महीने, हूती विद्रोहियों पर समुद्र के महत्वपूर्ण नौवहन मार्ग से मिसाइल और ड्रोन भेजने का संदेह था। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि बहामास-ध्वज वाले अपहृत जहाज पर बुल्गारियाई, फिलिपिनो, मैक्सिकन और यूक्रेनी सहित विभिन्न देशों की नागरिकता वाले चालक दल के 25 सदस्य थे लेकिन कोई इजरायली नहीं था। नेतन्याहू के कार्यालय ने ‘गैलेक्सी लीडर’ नामक जहाज के अपहरण की निंदा करते हुए इसे आतंकी कृत्य बताया।

इजरायली सेना ने अपहरण को बहुत गंभीर घटना करार दिया। इजराइली अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि जहाज ब्रिटिश स्वामित्व वाला और जापान द्वारा संचालित था। उन्गर ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि उन्हें घटना के बारे में पता है लेकिन वह टिप्पणी नहीं कर सकते क्योंकि वह विवरण की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

एपी द्वारा विश्लेषण किए गए नौवहन यातायात से जुड़ी एक वेबसाइट के सैटेलाइट डाटा से पता चला है कि जहाज ‘गैलेक्सी लीडर’ कुछ घंटे पहले तक सऊदी अरब के जेद्दा के दक्षिण-पश्चिम में लाल सागर में यात्रा कर रहा था।

You Might Also Like

अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट

300 भारतीयों के साथ उड़ रहे विमान को फ्रांस ने अचानक से क्यों रोक दिया? वजह जान रह जाएंगे हैरान

महाशक्ति बनने की आड़ में कुछ खतरनाक प्लान कर रहा चीन? जल्द कर सकता है बड़े परमाणु हथियार का परीक्षण, सबूत है ये सैटेलाइट तस्वीरें

Pakistan: इमरान खान को चुनाव से पहले बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में मिली जमानत

अब गाजा में रहने वालों को वीजा देगा कनाडा, जानिए किन नागरिकों को मिलेगा इसका लाभ

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin November 20, 2023 November 20, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Top 3 Best Kia Cars October 2023 । Top 3 Best Selling Cars Kia October । October 2023 Best Selling Kia Top 3 Best Selling Cars Kia October: अक्टूबर 2023 में किआ मोटर्स की बिक्री में इन तीन कारों ने किया इजाफा, ये रही सेल्स रिपोर्ट
Next Article Acer G Series | Acer G Series Google TV | Acer Smart TV Acer G Series Google TVs: धूम मचाने आ गए 32, 43, 55 और 65 इंच स्क्रीन वाले नए स्मार्ट टीवी, जानें दाम व फीचर्स
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?