भारतीय ऑटो सेक्टर में अक्टूबर 2023 कार निर्माता कंपनियों के लिए काफी पॉजिटिव ग्रोथ वाला रहा है जिसमें तमाम कंपनियों ने अपनी कारों की बिक्री में बढ़ोतरी हासिल की है, जिसका सबूत है अक्टूबर में कार बिक्री के आंकड़े। यहां हम बात कर रहे हैं हुंडई मोटर्स के बारे में जिसने पिछले महीने अपनी कारों के लिए ग्राहकों के बीच आकर्षण पैदा करने का काम किया है। अगर आप हुंडई मोटर्स की कारों को पसंद करते हैं, तो यहां जान लीजिए अक्टूबर में हुंडई की टॉप 3 बेस्ट सेलिंग कारों की डिटेल।
Hyundai Creta
हुंडई क्रेटा लंबे वक्त से अपनी कंपनी की बेस्ट सेलिंग कार बनी हुई है जो अक्टूबर में भी बेस्ट सेलिंग कार के पायदान पर काबिज है। हालांकि, अक्टूबर 2023 में बेची गई शीर्ष 10 कारों की सूची में क्रेटा 10वें स्थान पर है। अक्टूबर 2023 में, हुंडई ने क्रेटा की 13,077 यूनिट बेची, जबकि अक्टूबर 2022 में 11,880 यूनिट बेची थी, जो कि सालाना आधार पर 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करती है। हुंडई जल्द ही क्रेटा का अपडेटेड वर्जन लॉन्च करेगी, जिसमें नया 158bhp पेट्रोल इंजन और ADAS जैसे बड़े अपडेट मिलेंगे।
Hyundai Venue
भारत में लॉन्च होने के बाद से वेन्यू हुंडई की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है, और हालिया अपडेट के साथ वेन्यू ज्यादा प्रीमियम दिखती है। हालांकि, क्रेटा के समान, वेन्यू पिछले महीने बेची गई कारों की सूची में अपना शीर्ष 10 स्थान खोकर 13वें स्थान पर आ गई है। अक्टूबर 2023 में हुंडई ने इसकी 9,585 यूनिट्स की बिक्री की तुलना में 11,581 यूनिट्स बेची हैं, जो कि 21 प्रतिशत की सालाना ग्रोथ दर्ज करती है।
हुंडई एक्सटर कार निर्माता की सबसे हालिया पेशकश है, जो भारत में सीधे टाटा पंच को टक्कर देती है। Hyundai Exter पिछले महीने कार निर्माता का तीसरा सबसे अधिक बिकने वाला उत्पाद है और कुल कार बिक्री की सूची में, Exter 20वें स्थान पर है। अक्टूबर 2023 में हुंडई ने 8,097 यूनिट्स बेची हैं।