Redmi Note 13R Pro Launched: रेडमी नोट 13 सीरीज को हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया था। इस सीरीज में शाओमी ने Redmi Note 13, Redmi Note 13 Pro और Redmi Note 13 Pro+ स्मार्टफोन उपलब्ध कराए गए थे। रेडमी नोट 13आर प्रो को हाल ही में China Telecom पर देखा गया था। अब रेडमी ने इस फोन को ऑफिशियली चीन में लॉन्च कर दिया है। आपको बताते हैं नए Redmi Note 13R Pro की कीमत व फीचर्स के बारे में विस्तार से…
रेडमी नोट 13आर प्रो को चीन में 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट में लॉन्च किया गया है। डिवाइस की कीमत 1,999 युआन (करीब 23,200 रुपये) है।
Redmi Note 13R को चीन में शाओमी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। यह फोन मिडनाइट डार्क, मॉर्निंग लाइट गोल्ड और टाइम ब्लू कलर में आता है।
रेडमी नोट 13R कंपनी के Redmi Note 12R Pro का अपग्रेड वेरियंट है। इस फोन में रेडमी नोट 13 जैसी डिजाइन मिलती है। स्मार्टफोन स्लिम और लाइटवेट है। रेडमी का यह नया हैंडसेट बॉक्सी डिजाइन में आता है और इसके बैक पैनल पर ग्लास-बेस्ड कैमरा मॉड्यूल दिया गया है।
Redmi Note 13R Pro में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6080 चिपसेट दिया गया है जो 2.4 गीगाहर्ट्ज़ पर चलता है। इस फोन में Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है। स्मार्टफोन में 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज मिलती है। इस फोन में 6.67 इंच OLED स्क्रीन है जिसका रेजॉलूशन (2400 x 1800 पिक्सल) है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ है। डिस्प्ले पैनल 10-बिट कलर डेप्थ ऑफर करती है।
डिवाइस में डुअल-रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/1.7 के साथ 100 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन 3X इन-सेंसर ज़ूम के साथ आता है। इस हैंडसेट में 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर है। सेल्फी कैमरे के लिए फोन में होल-पंच स्क्रीन है और इसमें 16 मेगापिक्सल सेंसर मौजूद है।
रेडमी नोट 13R प्रो में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। बैटरी यूएसबी टाइप-सी पोर्ट सपोर्ट करती है। डिवाइस 5G सपोर्ट करती है और इसमें वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस के लिए IP54 रेटिंग दी गई है।
शाओमी ने फिलहाल चीन से बाहर Redmi Note 13R Pro के लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। डिवाइस को चीन के बाहर POCO की ब्रैंडिंग के साथ उपलब्ध कराया जा सकता है।