नूंह में एक बार फिर हिंसा हुई है। अभी इलाके में तनावपूर्ण माहौल है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, कुआं पूजन करने जा रही महिलाओं पर कथित तौर पर मदरसे से कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। पथराव के कारण पूजा करने जा रही 9 महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस के अनुसार, घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।
एक बार से नूंह का माहौल तनावपू्ण बना हुआ है। महिलाओं पर हुए हमले से लोगों के अंदर आक्रोश है। रिपोर्ट के अनुसार, हमले में 9 महिलाएं जख्मी हुई हैं। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
मामले की सूचना मिलने के बाद नूंह के एसपी नरेंद्र बिजारनिया पुलिस फोर्स के साथ घनटा स्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने वहां के लोगों का शांत कराया है। पुलिस के एक अधिकारी का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।