By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: इंतजार खत्म! Vivo X100 और Vivo X100 Pro स्मार्टफोन से उठा पर्दा, 30 मिनट से कम में फुल चार्ज
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Technology

इंतजार खत्म! Vivo X100 और Vivo X100 Pro स्मार्टफोन से उठा पर्दा, 30 मिनट से कम में फुल चार्ज

Admin
Last updated: 2023/11/16 at 1:47 PM
Admin
Share
6 Min Read
Vivo | Vivo Smartphone | Vivo X100
SHARE

Vivo X100 Series Launched: वीवो ने चीन में अपनी Vivo X100 Series को आखिरकार लॉन्च कर दिया है। Vivo X100 और Vivo X100 Pro स्मार्टफोन में ब्रैंड-न्यू मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300 प्रोसेसर, 6.78 इंच 8 LTPO AMOLED डिस्प्ले और IP68 रेटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वीवो एक्स100 सीरीज में क्या-कुछ है खास? जानिए कीमत व फीचर्स के बारे में सबकुछ…

वीवो एक्स100 के 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 4,999 युआन (करीब 56,500 रुपये) है। वहीं 16 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट का दाम 5,299 युआन (करीब 60,000 रुपये) है। जबकि 16 जीबी रैम व 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 5,499 युआन (करीब 62,000 रुपये) और 16 जीबी रैम व 1 टीबी स्टोरेज मॉडल को 5,999 युआन (करीब 68,000 रुपये) में लॉन्च किया गया है।

वहीं वीवो एक्स100 के 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 3,999 युआन (करीब 50,000 रुपये) है। जबकि 16 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 4,299 युआन (करीब 48,000 रुपये) और 16 जीबी रैम व 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 4,599 युआन (करीब 52,000 रुपये) है। जबकि 16 जीबी रैरम व 1 टीबी स्टोरेज वेरियंट 4,999 युआन (करीब 56,000 रुपये) में आता है।

वीवो एक्स100 सीरीज को ब्लैक, ब्लू, औरेंज और व्हाइट मूनलाइट कलर में खरीदा जा सकता है। ये नए वीवो फोन चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं और इनकी बिक्री 21 नवंबर से शुरू होगी। फिलहाल भारत में इन हैंडसेट की बिक्री को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।

वीवो एक्स100 प्रो स्मार्टफोन डुअल सिम सपोर्ट करती है। यह फोन ऐंड्रॉयड 14 बेस्ड OriginOS 4 पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.78 इंच AMOLED 8T LTPO कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ तक है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर 4nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 16 जीबी तक रैम दी गई है।

कैमरे की बात करें तो वीवो एक्स100 में Zeiss ब्रैंडेड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50 मेगापिक्सल सोनी IMX989 1-इंच टाइप सेंसर है जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। हैंडसेट में 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड ऐंगल कैमरा और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल Zeiss APO सुपर-टेलिफोटो कैमरे भी हैं। टेलिफोटो कैमरा 4.3x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करता है। हैंडसेट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर मौजूद है। फोन में 1 टीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।

कनेक्टिविटी के लिए वीवो एक्स100 में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ, NFC, GPS, OTG और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। स्मार्टफोन में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कंपास, गायरोस्कोप, फ्लिकर सेंसर और इन्फ्रारेड रिमोट कंट्रोल सेंसर दिए गए हैं। हैंडसेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। इस फोन में डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग मिलती है।

वीवो के इस फोन में पावर देने के लिए 5400mAh की बैटरी दी गई है जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन में 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी है। कंपनी का दावा है कि सिर्फ 12.5 मिनट में फोन 50 प्रतिशत चार्ज हो जाता है। हैंडसेट का डाइमेंशन 164.05x 75.28×9.5mm और वजन 221 ग्राम है।

रेगुलर वीवो एक्स100 स्मार्टफोन में प्रो मॉडल वाले ही सॉफ्टवेयर और डिस्प्ले फीचर्स दिए गए हैं। फोन 4nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300 प्रोसेसर के साथ आता है। हैंडसेट में 16 जीबी तक रैम दी गई है। ग्राफिक्स के लिए G720 GPU मिलता है। फोन में इमेज प्रोसेसिंग के लिए नया Vivo V3 चिप दिया गया है।

वीवो एक्स100 में भी Zeiss ब्रैंडेड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल Sony IMX920 VCS बायोनिक प्राइमरी कैमरा है जो OIS के साथ आता है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-ऐंगल कैमरा और 100x क्लियर ज़ूम के साथ 64 मेगापिक्सल Zeiss सुपर-टेलिफोटो कैमरा भी दिया गया है। इस फोन में 32 मेगापिक्सल फ्रंट सेंसर मिलता है।

Vivo X100 में 1 टीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। हैंडसेट को पावर देने के लिए 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा हैकि फोन सिर्फ 11 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है। सिक्यॉरिटी के लिए हैंडसेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस रिकग्निशन फीचर दिए गए हैं। यह फोन डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है और IP68 सर्टिफाइड है। फोन का डाइमेंशन 164.05x75x8.49mm और वजन 202 ग्राम है।

You Might Also Like

आ गया 24GB रैम और 1TB स्टोरेज वाला धाकड़ Honor 90 GT स्मार्टफोन, मिलेगी 100W चार्जिंग

22 करोड़ Vodafone Idea ग्राहकों की मौज! आ गया फ्री ऐमजॉन प्राइम वाला सबसे सस्ता रिचार्ज, 1 साल तक वैलिडिटी

15.6 इंच स्क्रीन के साथ लॉन्च हुआ सस्ता Infinix INBook Y2 Plus लैपटॉप, झटपट होगा फुल चार्ज

ओप्पो का धमाका! भारत में लॉन्च कर दिया डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर वाला जबरदस्त फोन, जानें कीमत

POCO M6 5G स्मार्टफोन की भारत में जोरदार एंट्री, इसमें है 50MP कैमरा और 16GB तक रैम सपोर्ट

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin November 16, 2023 November 16, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Priyanka Gandhi, Tamil Nadu, DMK Madhya Pradesh Election: ‘कद में छोटे लेकिन अहंकार बहुत है’, प्रियंका गांधी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को बताया गद्दार
Next Article Amerthi Lok Sabha Seat, Rahul Gandhi, Rahul Gandhi vs Smriti राहुल गांधी लौटेंगे अमेठी! शुरू हुई 24 की तैयारी, 5000 लोगों के पास गिफ्ट्स के साथ पहुंचा खास मैसेज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?