By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: क्या सभी भारतीय पैसेंजर कारों में अनिवार्य हो जाएगा ADAS ? जानें क्या कहती है रिपोर्ट
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Auto

क्या सभी भारतीय पैसेंजर कारों में अनिवार्य हो जाएगा ADAS ? जानें क्या कहती है रिपोर्ट

Admin
Last updated: 2023/11/15 at 6:35 PM
Admin
Share
4 Min Read
ADAS Safety Suite । ADAS in Passengers Cars । ADAS Mandatory in All Passengers Cars । ADAS Mandatory in India
SHARE

भारतीय कार सेक्टर में अब ग्राहक कीमत और माइलेज के अलावा कार की सेफ्टी पर भी खासा ध्यान देने लगे हैं जिसमें सेफ्टी रेटिंग से लेकर सेफ्टी फीचर्स तक शामिल हैं। इस क्रम में सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए सरकार और ग्राहकों के रुझान को देखते हुए कार निर्माता कंपनियों द्वारा कारों की सुरक्षा बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। जिसमें इनएक्टिव सेफ्टी फीचर्स के अलावा एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम यानी (ADAS) इस समय सबसे ज्यादा मांग में बना हुआ है।

अक्टूबर 2024 से लागू होने वाले अनिवार्य छह एयरबैग नियम के बाद, सरकार भारतीय कारों पर कुछ ADAS सुविधाओं को अनिवार्य बनाने पर विचार कर रही है। पीटीआई में प्रकाशित एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने भारत में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए एक नए प्रस्ताव का मसौदा तैयार किया है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता वाले MoRTH ने 2024 तक देश में दुर्घटनाओं और इसके परिणामस्वरूप होने वाली मौतों की संख्या को आधा करने का लक्ष्य रखा है। 2022 में कुल दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में ‘हिट फ्रॉम बैक’ की हिस्सेदारी सबसे बड़ी (19.5%) है। इसके बाद ‘हिट एंड रन’ और ‘हेड ऑन कोलेजन’ क्रमशः 18.1% और 15.7% थे।

उसी के संबंध में, MoRTH ने यात्री और वाणिज्यिक दोनों वाहनों सहित चार पहिया वाहनों की एक स्पेशल कैटेगरी में ‘मूविंग ऑफ इंफॉर्मेशन सिस्टम’ (MOIS) की स्थापना का प्रस्ताव दिया है। जल्द ही कुछ चार पहिया वाहनों में टकराव की चेतावनी के संकेत इनबिल्ट होंगे ताकि पैदल चलने वालों और साइकिल चालकों के साथ टकराव की संभावना कम हो सके।

‘पैदल चलने वालों और साइकिल चालकों का पता लगाने के लिए मूविंग ऑफ इंफॉर्मेशन सिस्टम के संबंध में मोटर वाहनों की मंजूरी’ शीर्षक वाले एक मसौदा प्रस्ताव में, MoRTH ने MOIS के लिए ऑटोमोटिव उद्योग स्टैंडर्ड मेंशन किया है और इसे सार्वजनिक परामर्श के बाद अधिसूचित किया जाएगा।

मसौदे में कहा गया है कि “कम गति से चलने वाले वाहनों में एम2, एम3, एन2 और एन3 वाहन श्रेणी के वाहनों (विषय वाहन) और पैदल चलने वालों और साइकिल चालकों के बीच टकराव शामिल है, इन वनरेबल रोड यूजर्स (वीआरयू) के लिए गंभीर परिणाम हैं”।

एमओआईएस एक ऐसी प्रणाली है जो ड्राइवर को नजदीक में पैदल चलने वालों और साइकिल चालकों की उपस्थिति का पता लगाने और सूचित करने की सुविधा देती है और यदि आवश्यक समझी जाती है, तो निर्माता की रणनीति के आधार पर, संभावित टक्कर के बारे में ड्राइवर को चेतावनी देती है। यहां वीआरयू का मतलब एक वयस्क या बच्चे पैदल यात्री या एक वयस्क या बच्चे साइकिल चालक से है।

‘कॉलेशन अलर्ट” का अर्थ एमओआईएस द्वारा वाहन चालक को चेतावनी देने के उद्देश्य से उत्सर्जित एक संकेत है जब एमओआईएस ने वाहन के सामने के निकट वीआरयू के साथ संभावित टक्कर का पता लगाया है।

ADAS भारतीय यात्री वाहन बाजार में हर दिन अधिक लोकप्रिय होता जा रहा है, भले ही यह वर्तमान में केवल कुछ प्रीमियम कारों में ही मौजूद है। मगर इस मसौदा प्रस्ताव के बाद हम उम्मीद कर सकते हैं कि अधिक निर्माता बड़े पैमाने पर वाहनों में एडीएएस फीचर्स पेश करेंगे, खासकर छोटी कार सेगमेंट में। हाल ही में, हुंडई वेन्यू आंशिक ADAS सुइट के साथ आने वाली भारत की पहली सब-4 मीटर कार बन गई।

You Might Also Like

Bike Finance Plan: मात्र 16 हजार देकर मिल सकती है Dual ABS वाली Bajaj Pulsar N160, बस इतनी बनेगी मंथली EMI

Royal Enfield ने Goan Classic 350 नाम से फाइल किया ट्रेडमार्क, अपकमिंग 350cc बॉबर को मिल सकता है ये नाम

Mercedes Benz GLS facelift: 8 जनवरी को लॉन्च होगी मर्सिडीज बेंज जीएलएस फेसलिफ्ट, जानें डिजाइन से लेकर इंटीरियर तक क्या हैं बड़े अपडेट

Volkswagen electric SUV: जल्द ग्लोबल डेब्यू करेगी फॉक्सवैगन की एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक एसयूवी, जानें क्या हैं उम्मीदें

Top 5 Best Selling Motorcycles November: इन पांच बाइकों ने गाड़े सफलता के झंडे, जो बन गई नवंबर की टॉप 5 बेस्ट सेलिंग

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin November 15, 2023 November 15, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Election Commission | MP ELECTIONS | Shivraj Singh Chauhan MP ELECTIONS: चुनाव आयोग ने सीएम शिवराज का चुनाव प्रचार रोका, कांग्रेस की शिकायत पर लिया संज्ञान
Next Article PM Modi | Ranchi | Jharkhand रांची में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक, काफिले के सामने आई महिला, प्रधानमंत्री को बताना चाहती थी यह बात
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?