भारत के टू व्हीलर सेक्टर में इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट महीने-दर-महीने काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है जिसका अंदाजा अक्टूबर 2023 में बिके कुल 71,604 इलेक्ट्रिक वाहनों को देखकर लगाया जा सकता है। इस सेगमेंट में अपना योगदान देने वालों में बड़ी स्थापित कंपनियों के अलावा कुछ नए प्लेयर भी हैं जो इस सेगमेंट में काफी अच्छी सफलता हासिल कर रहे हैं। अगर आप नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां जान लीजिए अक्टूबर 2023 में सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर और उनकी कंप्लीट सेल्स रिपोर्ट।
ओला
अक्टूबर 2023 में इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री में सबसे आगे है, जो एक ऐसा ब्रांड जिसने काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। अक्टूबर 2023 में, ओला ने 22,284 यूनिट बेची, जबकि सितंबर 2023 में 18,691 यूनिट बेची थी, जो महीने-दर-महीने (MoM) में 19.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करती है।
टीवीएस
दूसरे स्थान पर होसुर स्थित मोटरसाइकिल निर्माता टीवीएस है, जिसका आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर है। अक्टूबर 2023 में TVS ने iQube की 15,603 यूनिट बेची हैं जबकि सितंबर 2023 में इसकी 15,584 यूनिट बेची गई थी जिसके चलते इसकी बिक्री में 0.1 प्रतिशत की मामूली MoM बढ़ोतरी दर्ज की गई।
बजाज
अपने इकलौते इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक के साथ बजाज ऑटो तीसरे स्थान पर आता है। बजाज ने अक्टूबर 2023 में चेतक की 8,430 यूनिट्स बेची हैं, जिसमें 18.7 प्रतिशत की MoM वृद्धि दर्ज की गई। इसकी तुलना में, बजाज ने सितंबर 2023 में चेतक की 7,097 यूनिट बेची थी।
एथर
सबसे सफल ईवी स्टार्टअप में से एक है एथर जो टॉप 5 बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक स्कूटरों की सूची में चौथे स्थान पर है, जिसने पिछले महीने 8,027 यूनिट बेची थी। बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप ने सितंबर 2023 में 7,151 यूनिट बेचकर 12.2 प्रतिशत की MoM वृद्धि दर्ज की है।
ग्रीव्स
अक्टूबर 2023 में सबसे ज्यादा बिकने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटरों की शीर्ष 5 सूची में ग्रीव्स इलेक्ट्रिक शामिल है, जिसने पिछले महीने 4,019 यूनिट बेचीं। इसकी तुलना में, कंपनी ने इस साल सितंबर में 3,612 यूनिट बेचीं, अक्टूबर 2023 में 11.2 प्रतिशत की MoM वृद्धि दर्ज की गई।