By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Israel-Hamas War: गाजा का सबसे बड़ा अस्पताल ईंधन की कमी से ठप, OT की जगह कमरे में हो रहा ऑपरेशन
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
World

Israel-Hamas War: गाजा का सबसे बड़ा अस्पताल ईंधन की कमी से ठप, OT की जगह कमरे में हो रहा ऑपरेशन

Admin
Last updated: 2023/11/14 at 5:05 PM
Admin
Share
3 Min Read
gaza | al shifa hospital | israel hamas |
SHARE

इजरायल और हमास के बीच युद्ध जारी है। इज़रायली टैंक लगभग अल-शिफा अस्पताल के गेट पर हैं और परिसर को घेर रहे हैं। इस बीच भारत में फिलिस्तीन के राजदूत अदनान अबू अलहैजा ने सोमवार को कहा कि अस्पताल में ईंधन खत्म हो रहा है और इनक्यूबेटर पर छह बच्चों की मौत हो गई है। साथ ही छह अन्य की मौत ICU में हुई है।

अबू अलहैजा ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया, “अस्पताल में बिजली नहीं है, इसलिए ऑक्सीजन नहीं है। डॉक्टर ऑपरेशन थिएटर में नहीं, बल्कि एक सामान्य कमरे में और फर्श पर ऑपरेशन कर रहे हैं क्योंकि बिजली नहीं है और तीन तरफ से सेना ने अस्पताल को घेर लिया है।” गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अल-किदरा ने रॉयटर्स को बताया कि अस्पताल की घेराबंदी और बिजली की कमी के कारण पिछले तीन दिनों में तीन नवजात शिशुओं सहित 32 मरीजों की मौत हो गई।

अपने एक बयान में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि पिछले 48 घंटों में अल-शिफा अस्पताल (गाजा में सबसे बड़ा चिकित्सा परिसर) पर कथित तौर पर कई बार हमला किया गया है, जिसमें कई लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। इसमें कहा गया है, “बमबारी से ICU को नुकसान हुआ है, जबकि अस्पताल के वे क्षेत्र जहां विस्थापित लोग शरण लिए हुए थे, वे भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।”

भारत में फ़िलिस्तीन के राजदूत अबू अलहैजा के अनुसार लगभग 7,000 लोगों ने सुरक्षित आश्रय के रूप में अस्पताल में शरण ली है। अस्पताल में लोग फर्श पर हैं। उन्होंने कहा, “यह एकमात्र अस्पताल नहीं है जो प्रभावित हुआ है। उत्तरी गाजा में हमारे अधिकांश अस्पतालों में ईंधन नहीं है।”

अबू अलहैजा ने कहा कि अब तक लगभग 14,000 लोग मारे जा चुके हैं; जबकि मारे गए लोगों में से लगभग 11,300 रजिस्टर्ड हैं और लगभग 3,000 ऐसे हैं जो इमारतों के मलबे के नीचे हैं। ऐसे में जब उनसे भारत से उनकी अपेक्षाओं के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ”मुझे भारत से कोई उम्मीद नहीं है। मैंने उन्हें कई बार फोन किया है। उन्होंने कुछ नहीं किया। इसलिए मैं उनसे कोई उम्मीद नहीं कर रहा हूं।”

अबू अलहैजा ने शुक्रवार को अमेरिकी विदेश मंत्री एंथनी ब्लिंकन और रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन के साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की बैठक की ओर इशारा करते हुए कहा, “हमने भारत-अमेरिका 2+2 बयान देखा है जहां वे इजरायल का समर्थन कर रहे हैं। इसलिए मैं भारत से कोई उम्मीद नहीं कर रहा हूं।”

You Might Also Like

अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट

300 भारतीयों के साथ उड़ रहे विमान को फ्रांस ने अचानक से क्यों रोक दिया? वजह जान रह जाएंगे हैरान

महाशक्ति बनने की आड़ में कुछ खतरनाक प्लान कर रहा चीन? जल्द कर सकता है बड़े परमाणु हथियार का परीक्षण, सबूत है ये सैटेलाइट तस्वीरें

Pakistan: इमरान खान को चुनाव से पहले बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में मिली जमानत

अब गाजा में रहने वालों को वीजा देगा कनाडा, जानिए किन नागरिकों को मिलेगा इसका लाभ

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin November 14, 2023 November 14, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Oppo | Oppo Smartphone | Oppo A2 2GB रैम और 512GB तक स्टोरेज वाले Oppo A2 स्मार्टफोन से उठा पर्दा, जानें कीमत व फीचर्स
Next Article NDMC Parking Fee Double । NDMC Parking Expensive in Delhi । NDMC Parking New Rate List । NDMC Parking New and Old Fee NDMC Parking Fees Hike: एनडीएमसी ने इन दो वजहों के चलते दोगुनी कर दी पार्किंग फीस, जानें कितना पड़ेगा जेब पर बोझ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?