By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: 2GB रैम और 512GB तक स्टोरेज वाले Oppo A2 स्मार्टफोन से उठा पर्दा, जानें कीमत व फीचर्स
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Technology

2GB रैम और 512GB तक स्टोरेज वाले Oppo A2 स्मार्टफोन से उठा पर्दा, जानें कीमत व फीचर्स

Admin
Last updated: 2023/11/14 at 4:16 PM
Admin
Share
3 Min Read
Oppo | Oppo Smartphone | Oppo A2
SHARE

Oppo A2 Launched: ओप्पो ने चीन में अपनी A-Series का लेटेस्ट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। Oppo A2 कंपनी का नया बजट फोन है और इसमें 12 जीबी तक रैम दी गई है। ओप्पो ए2 में 512 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज, 6.72 इंच LTPS LCD स्क्रीन और 50MP डुअल रियर कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स मिलते हैं। Oppo के इस लेटेस्ट फोन में क्या-कुछ है खास? जानें कीमत व फीचर्स से जुड़ी सारी जानकारी…

ओप्पो ए2 के 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,699 युआन (करीब 16,500 रुपये) है। वहीं 12 जीबी रैम व 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 1,799 युआन (करीब 20,000 रुपये) में लॉन्च किया गया है। फोन को चीन में आइस क्रिस्टल वॉयलट, ब्लैक और एमेरल्ड कलर में उपलब्ध कराया गया है। चीन के बाहर दूसरे बाजारों में फोन की उपलब्धता को लेकर फिलहाल अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।

ओप्पो ए2 स्मार्टफोन डुअल सिम सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन में 6.72 इंच फुलएचडी+ (1,080×2,400 पिक्सल) LTPS LCD स्क्रीन दी गई है। स्क्रीन 90 हर्ट्ज़ तक रिफ्रेश रट, 391 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी और 680 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.4 प्रतिशत है। डिस्प्ले का टच सैंपलिंग रेट 180 हर्ट्ज़ तक है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 12 जीबी तक रैम और ग्राफिक्स के लिए Mali-G57 MC2 मिलता है। फोन में इनबिल्ट स्टोरेज का इस्तेमाल करके रैम को 24 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट में 512 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है।

oppo A2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। हैंडसेट में अपर्चर एफ/1.8 और 77-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी व अपर्चर एफ/2.4 के साथ 2 मेगापिक्सल के सेंसर मिलते हैं।

कनेक्टिविटी के लिए ओप्पो ए2 स्मार्टफोन में वाई-फाई , ब्लूटूथ, यूएसबी 2.0, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, जीपीएस और ए-जीपीएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जियोमैग्नेटिक सेंसर, ग्रेविटी सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मौजूद हैं। फोन में सिक्यॉरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। हैंडसेट IP54 रेटिंग के साथ आता है।

ओप्पो ए2 को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 165.6x76x7.9mm और वजन 193 ग्राम है।

You Might Also Like

आ गया 24GB रैम और 1TB स्टोरेज वाला धाकड़ Honor 90 GT स्मार्टफोन, मिलेगी 100W चार्जिंग

22 करोड़ Vodafone Idea ग्राहकों की मौज! आ गया फ्री ऐमजॉन प्राइम वाला सबसे सस्ता रिचार्ज, 1 साल तक वैलिडिटी

15.6 इंच स्क्रीन के साथ लॉन्च हुआ सस्ता Infinix INBook Y2 Plus लैपटॉप, झटपट होगा फुल चार्ज

ओप्पो का धमाका! भारत में लॉन्च कर दिया डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर वाला जबरदस्त फोन, जानें कीमत

POCO M6 5G स्मार्टफोन की भारत में जोरदार एंट्री, इसमें है 50MP कैमरा और 16GB तक रैम सपोर्ट

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin November 14, 2023 November 14, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article MYANMMAR ARMY | INDIA | MIZORAM | बॉर्डर क्रॉस कर म्यांमार आर्मी के 42 जवानों ने भारतीय पुलिस के सामने किया सरेंडर, 5000 आम नागरिकों ने भी लांघी सीमा, एयर स्ट्राइक की हो रही चर्चा, जानिए क्या है पूरा माजरा
Next Article gaza | al shifa hospital | israel hamas | Israel-Hamas War: गाजा का सबसे बड़ा अस्पताल ईंधन की कमी से ठप, OT की जगह कमरे में हो रहा ऑपरेशन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?