By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: गोवा एयरपोर्ट पर लैंड करने वाली थी फ्लाइट तभी रनवे पर आ गया आवारा कुत्ता, विमान को फौरन लौटना पड़ा बेंगलुरु
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

गोवा एयरपोर्ट पर लैंड करने वाली थी फ्लाइट तभी रनवे पर आ गया आवारा कुत्ता, विमान को फौरन लौटना पड़ा बेंगलुरु

Admin
Last updated: 2023/11/14 at 1:30 PM
Admin
Share
2 Min Read
flight
SHARE

गोवा से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां दाबोलिम एयरपोर्ट के रनवे पर अचानक आवारा कुत्ता आ गया जिस कारण विस्तारा फ्लाइट की लैंडिग रुक गई और विमान को वापस बेंगलुरु लौटना पड़ा। इसके तीन घंटे बाद दोबारा फ्लाइट की लैंडिंग हुई। मामले में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार दोपहर की है।

गोवा एयरपोर्ट के निदेशक एसवीटी धनंजय राव ने मीडिया को बताया कि दाबोलिम हवाई अड्डे के रनवे पर एक आवारा कुत्ता दिखाई देने के बाद विस्तारा एयरलाइन के फ्लाइट के पायलट को कुछ देर रुकने के लिए कहा गया, लेकिन फिर फ्लाइट बेंगलुरु लौट गई। दरअसल, गोवा का दाबोलिम हवाई अड्डा नौसेना के आईएनएस हंसा बेस का हिस्सा है।

रिपोर्ट के अनुसार, विस्तारा की फ्लाइट यूके 881 सोमवार दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुई और दोपहर 3 बजकर 5 मिनट पर वापस लौटी। उन्होंने आगे कहा कि फ्लाइट ने शाम 4 बजकर 55 मिनट पर बेंगलुरु से फिर उड़ान भरी और 6 बजकर 15 मिनट पर गोवा पहुंची।

इस मामले को लेकर विस्तारा ने सोमवार को ‘एक्स’ पर ट्वीट कर कहा कि गोवा हवाई अड्डे पर रनवे में किसी परेशानी के कारण बेंगलुरु से गोवा (BLR-GOI) की उड़ान यूके 881 को बेंगलुरु लौटना पड़ा। यह 3 बजकर 5 मिनट पर बेंगलुरु पहुंच जाएगी। विस्तारा ने दो घंटे बाद ‘एक्स’ पर एक अन्य पोस्ट में लिखा कि फ्लाइट यूके 881 जिसे बेंगलुरु वापस लौटना पड़ा था वह शाम 4 बजकर 55 मिनट पर गोवा के लिए निकल चुकी है। यह 6 बजकर 15 मिनट पर गोवा पहुंच जाएगी।

राव ने आगे कहा कि कभी-कभी रनवे पर आवारा कुत्ते के घुसने की घटनाएं होती हैं। हालांकि कर्मचारी उन्हें वहां से तुरंत हटा देते हैं। पिछले डेढ़ सालों में यह पहली ऐसी घटना है।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin November 14, 2023 November 14, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Weather Update | mausam ki khabar | IMD Weather Update Weather Today: दिल्ली-NCR में बढ़ी ठंड, रात के साथ-दिन का तापमान भी हुआ कम, राजधानी में अगले कुछ दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम
Next Article Traffic Police 10 Hand Signals । Traffic Police Hand Signals Complete Details । Traffic Police Hand Signals Meaning । Traffic Police Hand Signals Meaning in Hindi Traffic Police Hand Signals: ट्रैफिक पुलिस अधिकारी हाथों से करते हैं ये 10 इशारे, यहां जान लीजिए इनके मतलब सारे
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?