By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: समान नागरिक संहिता पर उत्तराखंड में दिवाली के बाद विधानसभा का विशेष सत्र, सहजीवन का होगा पंजीकरण, पैतृक संपत्ति में होगा समान अधिकार
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

समान नागरिक संहिता पर उत्तराखंड में दिवाली के बाद विधानसभा का विशेष सत्र, सहजीवन का होगा पंजीकरण, पैतृक संपत्ति में होगा समान अधिकार

Admin
Last updated: 2023/11/12 at 3:31 PM
Admin
Share
5 Min Read
Pushkar singh Dhami| common civil code
SHARE

उत्तराखंड में आजकल राजनीतिक गलियारों में बहुत तेजी के साथ समान नागरिक संहिता को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। भरोसेमंद सूत्रों के मुताबिक, उत्तराखंड सरकार जल्दी समान नागरिक संहिता के बिल को पास करने के लिए दीपावली के बाद विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने जा रही है। यदि यह बिल पारित हो जाता है तो उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य बन जाएगा, जहां पर समान नागरिक संहिता लागू हो जाएगी।

समझा जाता है कि इस विधेयक में सहजीवन को पंजीकृत करने का प्रावधान किया गया है। साथ ही पैतृक संपत्तियों में बेटियों को समान अधिकार की बात भी शामिल की गई है। हालांकि जनसंख्या नियंत्रण के लिए कोई विशेष उपाय जैसी बात इसमें नहीं है।माना जा रहा है कि समान नागरिक संहिता में उत्तराखंड के नए कानूनों में पारिवारिक संपत्ति में महिलाओं की हिस्सेदारी को लेकर लैंगिक समानता पर भी जोर होगा। माना जा रहा है कि इस मसविदा में लड़कियों की शादी की उम्र 21 साल करने का प्रावधान नहीं है। समिति ने लड़कियों की शादी की उम्र 18 साल रखने की ही वकालत की है।

कहा जा रहा है कि समान नागरिक संहिता में संपत्ति अधिकार से लेकर बच्चों तक के मामले में सभी धर्मों-मजहबों के लिए समान कानून लागू करने की सिफारिश की गई है और संहिता में विवाह आदि रीति-रिवाजों में दखलंदाजी नहीं करने की सिफारिश की गई है। समझा जा रहा है कि उत्तराखंड के इस कानून के आधार पर देश में समान नागरिक संहिता को लागू करने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

माना जा रहा है कि उच्चतम न्यायालय की सेवानिवृत न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई के नेतृत्व में समान नागरिक संहिता के लिए जो समिति बनाई गई थी, उसने समान नागरिक संहिता का मसविदा तैयार कर लिया है और जल्दी ही यह समिति मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मसविदा सौंप देगी। उसके बाद राज्य सरकार इस मसौदे को विधानसभा के विशेष सत्र में सदन के पटल पर रखकर पास करवा लेगी और यह कानून बन जाएगा।

दीपावली के बाद राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार विधानसभा का जो विशेष सत्र बुलाने जा रही है, उसमें सम्मान नागरिक संहिता के कई अहम प्रावधानों के अलावा विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और गोद लेने के मामलों में भी नई नियमावली भी पास होने की संभावना जताई जा रही हैं। सदन में इस पर चर्चा के बाद इसे पारित कराया जाएगा, फिर राज्यपाल के हस्ताक्षर के बाद ये कानून बन जाएगा।

इस साल 9 नवंबर को उत्तराखंड राज्य के 23वें स्थापना दिवस समारोह के मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने राज्य में जल्दी ही समान नागरिक संहिता कानून लागू करने की तरफ संकेत किया था। 7, 8 और 9 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड के तीन दिन के दौरे पर थीं, उनके जाने के बाद नौ नवंबर की रात को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह उत्तराखंड के दो दिन के दौरे पर थे। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री की शाह से इस संबंध में बातचीत भी हुई थी और जल्दी राज्य में सम्मान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में महत्त्वपूर्ण कदम उठाए जाने के लिए दोनों में सहमति बनी।

उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में राज्य में समान नागरिक संहिता लागू किए जाने का वादा किया था। वहीं, दूसरी ओर समान नागरिक संहिता का मसविदा तैयार करने वाली कमेटी ने पूरे प्रदेश में कई जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किए थे।और लोगों की राय भी ली थी। साथ ही समिति ने एक आनलाइन पोर्टल के जरिए जनता के भी सुझाव भी मांगे थे और कई अन्य देशों के ऐसे कानूनों का भी अध्ययन किया गया।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin November 12, 2023 November 12, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Tunnel Collapses Uttarakhand | tunnel collapses in Uttarkashi | Uttarkashi Tunnel Collapse: उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल का हिस्सा टूटा, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका
Next Article Arrow -3 Intercepter क्या है ‘Arrow-3’ ? हमास से युद्ध के बीच इजरायल ने पहली बार किया इस्तेमाल, जानिए इसकी ताकत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?