New Delhi – Patna Vande Bharat Train: भारतीय रेलवे ने दीपावली और छठ पूजा के त्योहार को देखते हुए बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए नई दिल्ली से पटना के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। भारती रेलवे ने X पर इसकी जानकारी दी है।
रेल मंत्रालय द्वारा X पर पोस्ट कर कहा गया किभारतीय रेल द्वारा दिवाली एवं छठ पूजा में यात्रियों की सुविधा हेतु नई दिल्ली से पटना के लिए पहली बार त्योहार स्पेशल वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही है।
भारतीय रेल द्वारा दिवाली एवं छठ पूजा में यात्रियों की सुविधा हेतु नई दिल्ली से पटना के लिए पहली बार त्योहार स्पेशल वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही है। pic.twitter.com/p3iPbG0JnL