पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-NCR प्रदूषण से बेहाल है में वायु गुणवत्ता अब भी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है। अशोक विहार में AQI 462, आरके पुरम में 461, पंजाबी बाग में 460 और ITO में 464 है। हालांकि, गुरुवार सुबह हुई बारिश से प्रदूषण स्तर में हल्की गिरावट आई है। पड़ोसी राज्यों यूपी, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में पराली जलाए जाने की वजह से दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को लेकर दाखिल याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है।
शुक्रवार दोपहर साढ़े 12 बजे से मामले की सुनवाई होनी है। मामले की सुनवाई जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस सुधांशु धूलिया की बेंच कर रही है। मामले में पिछली सुनवाई 7 नवंबर को हुई थी। तब न्यायाधीश संजय किशन कौल ने दिल्ली से सटे पड़ोसी राज्यों की सरकारों को सख्त आदेश दिया था कि पराली जलाना तुरंत बंद करें। उन्होंने सख्त रुख अख्तियार करते हुए कहा था कि प्रदूषण को देखकर हमारा सब्र खत्म हो रहा है। अगर हमने एक्शन लिया तो हमारा बुलडोजर रुकेगा नहीं।