विज्ञान वरदान है तो अभिशाप भी… यानी विज्ञान का चमत्कार इंसान के लिए लाभदायक भी हो सकता है और हानिकारक भी… इसका एक उदाहरण दक्षिण कोरिया में देखने को मिला है। यहां एक रोबोट ने कृषि उपज वितरण केंद्र में शख्स को कुचलकर मार डाला। दरअसल, रोबोट सब्जियों के बॉक्स को शिफ्ट कर रहा था। इसी बीच उसका सेंसर खराब हो गया। इतने में वह 40 साल के काम करने वाले शख्स को मिर्ची का बॉक्स समझ बैठा। रोबोट के हाथ ने उस शख्स को जकड़ लिया। इसके बाद उसनेऊपरी शरीर को एक कन्वेयर बेल्ट पर धकेल दिया। इससे उसे काफी चोटें आईं और उसकी मौत हो गई।
इस घटना की पुष्टि योनहाप पुलिस ने की है। इस साल दक्षिण कोरिया में इस तरह की यह दूसरी घटना है। यह घटना हमें बताती है कि जिन जगहों पर रोबोट का इस्तेमाल होता है वहां कितनी सुरक्षा को लेकर कितनी सावधानी बरतनी की जरूरत है।
मृतक की उम्र 40 साल थी। वह रोबोटिक्स कंपनी में कर्मचारी था। वह दक्षिण ग्योंगसांग प्रांत में कृषि उपज के एक वितरण केंद्र में काम करता था। दरअसल, रोबोट शिमला मिर्च से भरे बक्से उठा रहा था। इसी बीच रोबोट में तकनीकी खराबी आ गई। उसने वहां काम कर रहे शख्स को मिर्टी का बॉक्स समझ लिया। इसके बाद रोबोट ने उसे कन्वेयर बेल्ट से पकड़ लिया। इसके बाद रोबोट ने शख्स को कन्वेयर बेल्ट से नीचे धकेल दिया। इस कारण उसके चेहरे और छाती पर चोट आईं और उसकी मौत हो गई।
रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि मिर्च छंटाई के लिए लगाई गए रोबोट में सेंसर की खराबी सामने आई थी। इस कारण की रोबोट इंसान और डब्बे में फर्क नहीं महसूस कर पाया। इस कारण यह घटना हुई। रिपोर्ट में कहा गया है कि पीड़ित शख्स को अस्पताल ले जाया गया लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई।