Aiwa ने भारत में 65 इंच स्क्रीन वाले नए QLED Google TV से पर्दा उठा दिया है। आइवा का यह लेटेस्ट QLED टीवी Magnifiq सीरीज का हिस्सा है और इसमें बेज़ल-लेस डिजाइन मिलती है। इस स्मार्ट टीवी में बेज़ल-लेस डिजाइन, Cryst Tech Vision, एम्फिथिएटर व्यू जैसे फीचर्स हैं। आइवा स्मार्ट टीवी Google TV के साथ आता है। Aiwa 65-inch QLED Google TV से यूजर्स लाइट और दूसरी स्मार्ट होम डिवाइसेज जैसे सिक्यॉरिटी कैमरा को कंट्रोल कर सकते हैं।
आइवा के 65 इंच QLED Google TV को भारत में 1,49,000 रुपये में लॉन्च किया गया है। लेटेस्ट टीवी का मॉडल नंबर A65QUHDX3-GTV है और देश में सभी बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। Aiwa 65-inch QLED Google TV को ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
Aiwa 65-inch QLED Google TV में 65 इंच स्क्रीन दी गई है। इस स्मार्ट टीवी में गूगल टीवी है और यह ऐंड्रॉयड 11 पर चलता है। कॉन्टेन्ट कास्ट करने के अलावा इन स्मार्ट टीवी में स्मार्ट होम डिवाइसेज कंट्रोल करने का ऑप्शन भी मिलता है। टीवी में वॉइस कमांड सपोर्ट दिया गया है। इस टीवी में चाइल्ड-सेंट्रिक फीचर्स भी दिए गए हैं।
आइवा के इस लेटेस्ट 65 इंच QLED Google TV में 3840×2160 पिक्सल रेजॉलूशन स्क्रीन मिलती है। स्क्रीन का व्यूइंग एंगल 178 डिग्री है। इस टीवी में ऑडियो और वीडियो एन्हेंसमेंट के लिए डॉल्बी विज़न और डॉल्बी एटमस फीचर्स मिलते हैं। टीवी में 10-वाट साउंड आउटपुट के साथ दो बॉक्स स्पीकर्स दिए गए हैं।
इस Smart TV में Netflix, Prime Video, YouTube जैसे ऐप्स का सपोर्ट मिलता है। डिवाइस में बिल्ट-इन क्रोमकास्ट, HDR10 सपोर्ट, MEMC, टू-वे BT, तीन HDMI 2.0 पोर्ट, वाई-फाई डायरेक्ट,दो यूएसबी पोर्ट, ईथरनेट और ऑप्टिकल आउट ऑप्शन दिए गए हैं।