By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Delhi-UP Fire Cracker Ban: दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली इजाजत या लगा बैन? SC के आदेश पर दिल्ली से लेकर यूपी और राज्यों का जानें हाल
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

Delhi-UP Fire Cracker Ban: दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली इजाजत या लगा बैन? SC के आदेश पर दिल्ली से लेकर यूपी और राज्यों का जानें हाल

Admin
Last updated: 2023/11/08 at 10:37 AM
Admin
Share
4 Min Read
Diwali 2023,
SHARE

दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी, हरियाणा और पंजाब में प्रदूषण से हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। कई राज्यों में एयर क्वालिटी का स्तर बेहद खराब श्रेणी में है। मंगलवार रात दिल्ली के आनंद विहार में AQI 999 तक पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट भी इसे लेकर सख्त है। कोर्ट ने संबंधित राज्यों से प्रदूषण को लेकर प्रभावी कदम उठाने को कहा है। इसके बाद राज्य सरकारें एक्शन मोड में हैं। कुछ राज्यों ने पटाखों पर पूरी तरह बैन लगा दिया है।

दिल्ली में पटाखों पर पूरी तरह बैन लगाया गया है। दिल्ली सरकार ने दिवाली के मौके पर पटाखों की बिक्री, निर्माण, स्टोरेज और ऑनलाइन डिलीवरी के अलावा पटाखे फोड़ने पर बैन लगाया है। यहां पटाखों को लेकर कोई भी नया लाइसेंस जारी नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा नजर रखने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। अगर कोई भी नियमों का उल्लंघन करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेश सरकार ने फिलहाल पटाखों पर बैन नहीं लगाया है। एनसीआर को लेकर नियम दिल्ली की तरह ही रहेंगे। नोएडा और गाजियाबाद में ग्रीन पटाखे जलाने की इजाजत है। हालांकि वर्तमान स्थिति को देखते हुए इस पर भी रोक लगाई जा सकती है।

पंजाब में पराली जलाने के कारण प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर के बाद अब यहां भी हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। पंजाब सरकार पहले ही कह चुकी है कि वह दिवाली, गुरुपर्व, क्रिसमस और नए साल पर सीमित घंटों के दौरान ‘ग्रीन’ क्रैकर्स की बिक्री की अनुमति देगी। विशेष मौकों पर रात 8 बजे से 10 बजे तक पटाखे जलाने की इजाजत है। हालांकि लुधियाना प्रशासन का कहना है कि दिवाली पर रात 11.15 तक पटाखे फोड़ने की इजाजत होगी।

बिहार में पटना, हाजीपुर, गया और मुजफ्फरनगर में ग्रीन पटाखों समेत सभी तरह के पटाखों की बिक्री और उनके उपयोग पर बैन लगा दिया गया है। अन्य शहरों में रात 8 बजे से 10 बजे तक ग्रीन पटाखे जलाने की इजाजत दी गई है।

महाराष्ट्र के कई शहरों में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने नगरपालिका अधिकारियों और पुलिस को यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया कि दिवाली तक पटाखे केवल शाम 7 बजे से 10 बजे के बीच ही फोड़े जाएं। हालांकि कोर्ट ने पटाखों पर बैन नहीं लगाया लेकिन कहा कि लोगों को खुद ही स्वच्छ वातावरण और पटाखों में से किसी एक का चयन करना होगा। वहीं नागपुर में रात 8 से 10 बजे तक पटाखे जलाने की इजाजत दी गई है।

कर्नाटक में सिर्फ ग्रीन पटाखों की इजाजत गई है। इसका सख्ती से पालन कराने के लिए कई टीमों का गठन करने के अलावा स्पेशल टास्क फोर्स भी गठित की गई है। कर्नाटक में रात 8 बजे से 10 बजे तक ही पटाखे जलाए जा सकेंगे।

केरल में दिवाली पर सिर्फ रात 8 बजे से 10 बजे तक पटाखे जलाने की इजाजत दी गई है। एनजीटी के आदेश के बाद सभी जिलों में ग्रीन पटाखे जलाने की इजाजत मिली है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखने के लिए गई टीमें गठित की गई हैं।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin November 8, 2023 November 8, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Maxima Smartwatch | Promate Smartwatch | Budget Smartwatch Diwali से पहले लॉन्च Maxima और Promate की सस्ती स्मार्टवॉच लॉन्च, दाम 2500 रुपये से कम, हार्ट रेट सेंसर जैसे फीचर्स
Next Article Vivo | Vivo Y27s | Vivo Y27s Price 50MP कैमरे के साथ लॉन्च हुआ पावरफुल फीचर्स वाला नया Vivo Y27s, जानें दाम व फीचर्स
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?