By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: नीतीश कुमार के बयान पर बवाल, रेखा शर्मा ने बताया महिलाओं का अपमान तो भिड़ गईं प्रियंका चतुर्वेदी
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

नीतीश कुमार के बयान पर बवाल, रेखा शर्मा ने बताया महिलाओं का अपमान तो भिड़ गईं प्रियंका चतुर्वेदी

Admin
Last updated: 2023/11/08 at 11:46 AM
Admin
Share
4 Min Read
rekha sharma| priyanka chaturvedi| nitish kumar
SHARE

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनसंख्या नियंत्रण को लेकर बिहार विधानसभा में दिए गए विवादित बयान पर हंगामा मच गया है। राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष रेखा शर्मा और शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी के बीच भी इस मुद्दे पर ठन गई है। महिला आयोग ने विवादित बयान पर माफी की मांग की है। साथ ही इसे महिलाओं के अधिकारों को लेकर असंवेदनशील करार दिया है।

NCW अध्यक्ष रेखा शर्मा ने प्रियंका चतुवेर्दी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और AAP नेता आतिशी को टैग करते हुए INDIA गठबंधन के नेताओं से बयान की निंदा करने और नीतीश कुमार से माफी की मांग करने का आग्रह किया। रेखा शर्मा ने कहा था, “अच्छा होगा कि महिला हितों के चैंपियन प्रियंका चतुर्वेदी, प्रियंका गांधी वाड्रा, बरखा दत्ता, आतिशी और उनके मित्र नीतीश कुमार के इस बयान की निंदा करें और उनसे माफी की मांग करें।”

My not so Dear Priyanka ji do you remember how you showed your inability to do anything against a leader who was once upon a time in your party when I showed you all the proofs of his deeds? How unbiased you were..remember? https://t.co/9s9rt1E3x1

वहीं, महिला आयोग प्रमुख की यह बात प्रियंका चतुर्वेदी को पसंद नहीं आई। उन्होंने कहा, “राजनीति से प्रेरित मैडम मैं महिलाओं के लिए इस्तेमाल की जाने वाली किसी भी ऐसी भाषा की स्पष्ट रूप से निंदा करती हूं जो अपमानजनक है, चाहे मेरी राजनीति कुछ भी हो। बयान भले ही किसी सहयोगी के द्वारा क्यों नहीं दिया गया हो। साथ ही मुझे यह भी यकीन है कि सीएम नीतीश कुमार अपने शब्दों पर दोबारा गौर करेंगे और माफी मांगेंगे।”

शिवसेना सांसद ने आगे कहा, “जहां तक मुझे याद है जब भी हमने आपसे महिलाओं के लिए खड़े होने की उम्मीद की तो आपने चुप्पी साथ ली थी। NCW अध्यक्ष के रूप में अपनी कुर्सी के लिए एक बड़ा नुकसान किया।” रेखा शर्मा ने भी जवाब देते हुए लिखा, “प्रियंका जी, क्या आपको याद है कि आपने एक ऐसे नेता के खिलाफ कुछ भी करने में असमर्थता दिखाई थी जो एक समय आपकी पार्टी में था। मैंने आपको उसके खिलाफ सभी सबूत भी दिखाए थे। आप कितनी पक्षपाती थीं, याद है?”

वहीं, भाजपा ने भी नीतीश कुमार की टिप्पणी की आलोचना करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। बीजेपी ने उनकी टिप्पणी को ‘नारी के प्रति सर्वाधिक द्वेषपूर्ण, अश्लील और पितृसत्तात्मक’ करार दिया। केंद्रीय मंत्री और बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि नीतीश कुमार ने अपनी टिप्पणी से लोकतंत्र की गरिमा और मर्यादा को धूमिल किया है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि विधानसभा के अंदर नीतीश कुमार द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा सर्वाधिक अश्लील, अभद्र, स्त्रियों के प्रति सर्वाधिक द्वेषपूर्ण, लैंगिक और पितृसत्तात्मक है।

बिहार के मुख्यमंत्री ने जनसंख्या को नियंत्रित करने में महिलाओं की शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए राज्य विधानसभा में उदाहरण पेश किया था कि कैसे एक शिक्षित महिला अपने पति को संबंध बनाने के दौरान रोक सकती है। सीएम ने कहा था, “पति के कृत्यों के कारण ज्यादा बच्चे जन्म लेते हैं। हालांकि, एक शिक्षित महिला जानती है कि उसे कैसे रोकना है। यही कारण है कि जन्म लेने के मामलों में कमी आ रही है।”

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin November 8, 2023 November 8, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Top 10 Best Selling SUVs October । Top 10 Best Selling SUVs October 2023 । Top 10 Best Selling SUVs October 2023 India Top 10 Best Selling SUVs October: Tata Nexon से लेकर Mahindra Bolero तक, ये हैं अक्टूबर में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 एसयूवी
Next Article iQOO | iQOO 12 | iQOO 12 Pro iQOO 12, iQOO 12 Pro: 16GB रैम और 1TB स्टोरेज के साथ लॉन्च हुए नए आईक्यू स्मार्टफोन, पावरफुल हैं फीचर्स, जानें कीमत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?