By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Ram Mandir: मोदी के पुराने दोस्त का ‘परिक्रमा प्रोजेक्ट’ करेगा BJP का नुकसान! राम मंदिर से 5 दिन पहले उद्घाटन
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

Ram Mandir: मोदी के पुराने दोस्त का ‘परिक्रमा प्रोजेक्ट’ करेगा BJP का नुकसान! राम मंदिर से 5 दिन पहले उद्घाटन

Admin
Last updated: 2023/11/07 at 4:51 PM
Admin
Share
3 Min Read
Parikrama Project, Ram mandir, odhisha
SHARE

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 से कुछ समय पहले होने जा रहे राम मंदिर उद्घाटन को भुनाने का कोई मौका छोड़ना नहीं चाहती है। राम मंदिर का उद्घाटन अगले साल जनवरी में 22 तारीख को होना है। लोकसभा चुनाव के साथ ओडिशा में विधानसभा का चुनाव भी होना है। इस चुनाव में बीजेपी राम मंदिर उद्घाटन का फायदा न ले पाए इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी के पुराने दोस्त नवीन पटनायक ने भी तैयारियां कर ली हैं।

दरअसल राम मंदिर के उद्घाटन से पहले ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार अपने महत्वाकांक्षी मंदिर प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करने जा रही है। नवीन पटनायक के इस मंदिर प्रोजेक्ट का उद्घाटन राम मंदिर के उद्घाटन से 5 दिन पहले यानी 17 जनवरी को होने जा रहा है। यह मंदिर प्रोजेक्ट नवीन सरकार की उन पहलों की श्रृंखला में से पहला है जो राज्य सरकार पुरी को एक अंतरराष्ट्रीय विरासत शहर में बदलने के लिए कर रही है।

परिक्रमा प्रोजेक्ट के महत्व का अंदाजा इस फैक्ट से लगाया जा सकता है कि इसकी देखरेख सीएम नवीन पटनायक के विश्वासपात्र वीके पांडियन कर रहे थे। पांडियन अक्टूबर में IAS से इस्तीफा देने से पहले उनके निजी सचिव के रूप में काम कर रहे थे। इस प्रोजेक्ट के लिए राज्य सरकार ने 800 करोड़ रुपये खर्च कर 12वीं सदी के जगन्नाथ मंदिर के चारों ओर 75 मीटर की दीवार खड़ी कर सौंदर्यीकरण का काम किया किया है। इसके तहत न सिर्फ मंदिर को सुरक्षा प्रदान की जाएगी बल्कि यहां आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को आम सुविधाएं दी जाएंगी।

नवीन पटनायक सरकार ने 3 नवंबर को पुरी के पूर्व शाही परिवार के वंशज और श्री जगन्नाथ मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष दिब्यसिंघा देब द्वारा समीक्षा के बाद गलियारे के उद्घाटन की तारीख की घोषणा की थी। दिब्यसिंघा देब ने बाद में मीडिया से बातचीत में कहा, “कई काम पूरे होने वाले हैं और यह 17 जनवरी को जनता के लिए खोल दिया जाएगा। परियोजना के उद्घाटन से पहले एक विशेष पूजा और हवन का आयोजन किया जाएगा।”

जिस तरह RSS ने राम मंदिर के उद्घाटन के दिन पूरे भारत में जश्न मनाने की योजना बनाई है, उसी तह से पटनायक सरकार ने भी परिक्रमा प्रोजेक्ट का उद्घाटन प्लन किया है। सूत्रों के मुताबिक, इस कार्यक्रम को ओडिशा से बाहर ले जाने की योजना है। परिक्रमा प्रोजेक्ट के उद्घाटन वाले दिन जगन्नाथ मंदिर के चार द्वारों पर वेदों का पाठ, एक बड़ा हवन और संकीर्तन आयोजित करने की योजना बनाई गई है।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin November 7, 2023 November 7, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article bharat jodo yatra | rahul gandhi | congress | दिसंबर से शुरू हो सकती है भारत जोड़ो यात्रा पार्ट-2, हाइब्रिड मोड में आयोजित करने की तैयारी
Next Article Jio Motive Price । Jio Motive Features । Jio Motive Specification । Jio Motive Complete Details । Jio Motive 4G GPS Tracker Jio Motive 4G GPS Tracker Launched: रिलायंस ने लॉन्च किया जियो मोटिव 4G जीपीएस ट्रैकर, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक पूरी डिटेल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?