By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: पीएम मोदी ने एमपी के भाषण में 3 आदिवासी जनजातियों का किया जिक्र, जानिए इसके पीछे के 4 सियासी कारण
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

पीएम मोदी ने एमपी के भाषण में 3 आदिवासी जनजातियों का किया जिक्र, जानिए इसके पीछे के 4 सियासी कारण

Admin
Last updated: 2023/11/07 at 6:55 PM
Admin
Share
4 Min Read
pm modi | bjp |
SHARE

मध्य प्रदेश में 230 सीटों के लिए 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने वाला है। इसके लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। इसी बीच मध्य प्रदेश की रैली में पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण की चर्चा तेज हो गई है। दरअसल, मध्य प्रदेश की चुनावी रैली में पीएम मोदी ने एक “विशेष मिशन” का वादा किया। जिसके अनुसार, राज्य में अगर बीजेपी की सरकार बनती है तो बैगा, भारिया और सहरिया जनजातियों के कल्याण के लिए 15,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह रैली अक्टूबर महीने में हुई थी।

राज्य सरकार ने इन तीन जनजातियों की पहचान ‘विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह’ या ‘पीटीजी’ के रूप में की है। इन जनजातियों की स्तिथी ठीक नहीं है। इनकी स्तिथी सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर है। इसके अलावा इनकी जनसंख्या भी काफी कम है। इसलिए इन्हें विशेष आदिम जनजातीय समूह (एसपीटीजी) के रूप में जाना जाता है।

ये जनजातियां राज्य की कुल एसटी आबादी का 8% हिस्सा हैं। राज्य में एसटी आबादी 21% है। यहां 2018 के चुनाव में 47 एसटी सीटों में बीजेपी को 16 और कांग्रेस को 30 सीटें मिलीं।

2018 के परिणाम को देखते हुए बीजेपी आदिवासी वोट को सुरक्षित करना चाहती है। बीजेपी आदिवासी वोट के लिए अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। इसके अलावा बीजेपी रानी दुर्गावती, शंकर शाह और उनके बेटे रघुनाथ शाह जैसे नामों को भुना रही है।

बैगा जनजाति के लोग पूर्वी मध्य प्रदेश के महाकोशल क्षेत्र में रहते हैं। जिसमें मंडला, बैहर (बालाघाट), डिंडोरी और शहडोल जिले शामिल हैं। माना जाता है कि इस जानजाति की उत्तपत्ति नागपुर पठार की भूमिया जनजाति से हुई है। यह जनजाति आजीविका के लिए जंगलों पर निर्भर हैं। इस जनजाति को औषधीय जड़ी-बूटियों के बारे में अच्छी जानकारी है। 2011 की जनगणना के अनुसार, इस जनजाति की संख्या 4 लाख से अधिक है।

भैरा जनजाति के लोग पातालकोट जिले में रहता हैं। यह कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष कमल नाथ के निर्वाचन क्षेत्र छिंदवाड़ा से 78 किमी दूर है। इस जनजाति के लोग पहाड़ियों से घिरी घोड़े की नाल के आकार की घाटी में रहते हैं। इनकी संख्या 1.9 लाख होने का अनुमान है। ये बाकी लोगों से काफी कटे हुए हैं।

सहरिया जनजाति के लोग उत्तरी मध्य प्रदेश के ग्वालियर, दतिया, श्योपुर, भिंड, मुरैना, शिवपुरी, गुना और अशोक नगर जिलों में रहते हैं। इनकी जनसंख्या 6.1 लाख है। इनकी आजीविका का मुख्य स्रोत कृषि, दैनिक मजदूरी, शहद, तेंदू पत्ता, महुआ है। ये जड़ी-बूटी बेचने का भी काम करते हैं।

38 विधानसभा सीटों वाला महाकोशल क्षेत्र भाजपा के लिए हमेशा से रुचि का विषय रहा है। 2018 में कांग्रेस ने यहां 24 सीटें जीतीं थी वहीं बीजेपी को सिर्फ 13 सीटों के साथ संतोष करना पड़ा था। हालांकि 2013 में भाजपा ने 24 जबकि कांग्रेस ने 13 सीटें जीती थीं। इसके अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की लोकप्रिय लाडली बहना योजना भी इस क्षेत्र में लाभ दे सकती है।

भाजपा ने इस क्षेत्र में पारंपरिक रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है। बीजेपी ने 2008 में यहां 34 में से 16 सीटें और 2013 में 20 सीटें जीतीं लेकिन 2018 के चुनावों में पार्टी को झटका लगा। 2018 के चुनाव में कांग्रेस को कृषि ऋण माफी का फायदा मिला। अब पीएम मोदी द्वारा इन तीन जनजातियों के लिए किए गए वादे का बीजेपी को इस चुनाव में कितना फायदा मिलता है यह तो 3 दिसंबर को साफ हो जाएगा।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin November 7, 2023 November 7, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article iPhone 14 Price | iPhone 14 Plus Price | Flipkart Big Diwali Sale iPhone 14 और iPhone 14 Plus को 20000 से कम में लेने का मौका, Flipkart Diwali Sale में पहली बार ऐसा डिस्काउंट
Next Article Royal Enfield Himalayan Electric । Royal Enfield Himalayan Electric Unveiled । Royal Enfield Himalayan Electric Globally Unveiled । Royal Enfield Himalayan Electric Complete Details Royal Enfield HIM-E: रॉयल एनफील्ड ने पेश किया हिमालयन का इलेक्ट्रिक अवतार, जो देगा एडवेंचर बाइकिंग को साइलेंट रफ्तार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?