By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Israel-Hamas Conflict: अगले कुछ घंटों में गाजा में घुस सकती है सेना, इजरायली अफसर ने कहा- हमास के खिलाफ जंग का यह अहम चरण
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
World

Israel-Hamas Conflict: अगले कुछ घंटों में गाजा में घुस सकती है सेना, इजरायली अफसर ने कहा- हमास के खिलाफ जंग का यह अहम चरण

Admin
Last updated: 2023/11/06 at 5:20 PM
Admin
Share
5 Min Read
Israel-Hamas Conflict |
SHARE

इजरायल और हमास के बीच जारी जंग से गाजा के लोगों का जीवन बुरी तरह तबाह हो रहा है। इजरायल ने गाजा शहर की घेराबंदी कर ली है और तटीय पट्टी को दो हिस्सों में बांट दिया है। रविवार को गाजा की संचार सेवा फिर ठप हो गई। इससे संकट और गहरा गया है। इजरायली सेना के रियर एडमिरल डेनियर हैगारी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अब उत्तर गाजा और दक्षिण गाजा को विभाजित किया गया है।’’ उन्होंने इसे गाजा पर कब्जा जमाए हमास के आतंकवादियों के खिलाफ इजरायल के युद्ध में ‘‘अहम चरण’’ कहा। इजरायली मीडिया के अनुसार, अगले 48 घंटों में सेना गाजा पट्टी में घुस सकती है।

इस बीच इजरायल-हमास संघर्ष पर अपनी पश्चिम एशिया कूटनीति के तहत अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने रविवार को कब्जे वाले वेस्ट बैंक के रामल्ला का दौरा किया और फलस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास से मुलाकात की। इजरायल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बातचीत करने के बाद, ब्लिंकन ने शनिवार को जॉर्डन में अरब देशों के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की। नेतन्याहू ने जोर देकर कहा कि जब तक हमास द्वारा बंधक बनाए गए सभी बंधकों को रिहा नहीं किया जाता, तब तक कोई अस्थायी संघर्ष-विराम नहीं हो सकता।

अमेरिका ने आम नागरिकों को राहत देने के लिए इजरायल से कुछ वक्त के लिए हमले रोकने की अपील की थी, लेकिन इजरायल का कहना है कि वह गाजा में हमास शासकों को कुचलने के लिए अपने हमले जारी रखेगा। ब्लिंकन ने वेस्ट बैंक में अब्बास से ऐसे वक्त में मुलाकात की जब उसी दिन इजरायली विमानों ने गाजा में दो शरणार्थी शिविरों पर बमबारी की जिसमें कम से कम 53 लोगों की मौत हो गयी।

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने रविवार को वेस्ट बैंक में फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास को आश्वस्त करने की कोशिश की कि अमेरिकी प्रशासन गाजा के नागरिकों की स्थिति में सुधार लाने के प्रयास तेज कर रहा है। उन्होंने जोर दिया कि संघर्ष के बाद क्षेत्र में जो भी होगा, उसमें फलस्तीनियों की मुख्य भूमिका होनी चाहिए। बाद में ब्लिंकन इराक के प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी के साथ बातचीत करने के लिए बगदाद रवाना हो गए।

इराक और अन्य स्थानों पर ईरान समर्थित मिलिशिया के क्षेत्र में अमेरिकी बलों पर हमले बढ़ रहे हैं। बाद में ब्लिंकन तुर्किये रवाना हो गए। बिना किसी पूर्व घोषणा के ब्लिंकन ने कड़ी सुरक्षा के बीच बख्तरबंद वाहनों से रामल्ला की यात्रा की। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा के नागरिकों तक मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए युद्धविराम के अमेरिकी प्रस्ताव पर विचार करने से इनकार कर दिया है।

रविवार को उत्तरी गाजा में रात भर जोरदार विस्फोट होते रहे। इजरायल के युद्धक विमानों ने रविवार को दो शरणार्थी शिविरों पर हमला किया, जिसमें कम से कम 53 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

‘नेटब्लॉक्सडॉटओआरजी’ और फलस्तीनी दूरसंचार कंपनी पालटेल ने गाजा में ‘‘कनेक्टिविटी’’ ठप होने की जानकारी दी। इससे सैन्य अभियान के नए चरण की जानकारी लोगों तक पहुंचाना जटिल हो गया है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। कुछ दिन पहले भी गाजा में शुरू में 36 घंटे और बाद में कुछ घंटे संचार सेवा ठप रही।

गाजा में हमास संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इजरायल-हमास युद्ध में मारे गए फलस्तीनियों की संख्या बढ़कर 9,700 हो गई है। इजरायल में 1,400 से अधिक लोगों की मौत हुई है। इनमें से अधिकतर लोगों की मौत सात अक्टूबर को हमास के शुरुआती हमलों में हुई। इन्हीं हमलों के बाद से यह युद्ध शुरू हुआ। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि रविवार तड़के मध्य गाजा के मघाजी शरणार्थी शिविर पर हुए हवाई हमले में कम से कम 40 लोग मारे गए और 34 लोग घायल हो गए।

You Might Also Like

अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट

300 भारतीयों के साथ उड़ रहे विमान को फ्रांस ने अचानक से क्यों रोक दिया? वजह जान रह जाएंगे हैरान

महाशक्ति बनने की आड़ में कुछ खतरनाक प्लान कर रहा चीन? जल्द कर सकता है बड़े परमाणु हथियार का परीक्षण, सबूत है ये सैटेलाइट तस्वीरें

Pakistan: इमरान खान को चुनाव से पहले बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में मिली जमानत

अब गाजा में रहने वालों को वीजा देगा कनाडा, जानिए किन नागरिकों को मिलेगा इसका लाभ

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin November 6, 2023 November 6, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Odd Even, Delhi Odd Even, What is odd even Odd Even in Delhi: दिल्ली में एक हफ्ते के लिए लागू किया गया ऑड-ईवन, निर्माण कार्य पर रोक | Odd Even फॉर्मूला क्या है
Next Article Delhi NCR Air Pollution Latest Update । Odd Even Vehicle Scheme । Odd Even Vehicle Scheme Delhi । Gopal Rai Odd Even Vehicle Scheme । Arvind Kejriwal Odd Even Vehicle Scheme Odd Even Vehicle Scheme Delhi: वायु प्रदूषण के चलते केजरीवाल सरकार का फैसला, दिल्ली में 13 से 20 नवंबर तक लागू की ऑड-ईवन व्हीकल स्कीम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?