By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Hero Adventure Maxi Scooter: हीरो मोटोकॉर्प ने शेयर किया एडवेंचर मैक्सी स्कूटर का टीजर, जानें क्या हो सकते हैं फीचर्स, डिजाइन और पावरट्रेन
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Auto

Hero Adventure Maxi Scooter: हीरो मोटोकॉर्प ने शेयर किया एडवेंचर मैक्सी स्कूटर का टीजर, जानें क्या हो सकते हैं फीचर्स, डिजाइन और पावरट्रेन

Admin
Last updated: 2023/11/06 at 10:33 AM
Admin
Share
3 Min Read
Hero Adventure Maxi Scooter Video Teaser । Hero Adventure Maxi Scooter Launch Timeline । Hero Adventure Maxi Scooter Powertrain । Hero Adventure Maxi Scooter Features
SHARE

टू व्हीलर सेक्टर में बढ़ती प्रतियोगिता को देखते हुए हीरो मोटोकॉर्प न सिर्फ अपनी मौजूदा लाइनअप को अपडेट कर रही है बल्कि नए बाइक और स्कूटर को भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, हीरो मोटोकॉर्प अपने पहले एडवेंचर स्कूटर को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है जिसे लॉन्च करने के साथ ही कंपनी की एडवेंचर स्कूटर सेगमेंट में एंट्री कर लेगी।

हीरो मोटोकॉर्प ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपकमिंग एडवेंचर स्कूटर का टीजर शेयर किया है। इस टीज़र में तीन मॉडल दिखाए गए हैं जिन्हें अगले कुछ दिनों में मिलान, इटली में EICMA के अपकमिंग एडिशन में प्रदर्शित किया जाएगा।

हीरो एडवेंचर मैक्सी स्कूटर का टीज़र जारी

सोशल मीडिया पर जारी किए गए टीजर में जो तीन स्कूटर दिखाई दे रहे हैं उसमें सेंटर में खड़ा स्कूटर ज्यादा दिलचस्प लग रहा है क्योंकि हीरो मोटोकॉर्प द्वारा दायर एक समान पेटेंट कुछ महीने पहले इंटरनेट पर लीक हो गया था। पूरी सम्भावना है कि यह वही मॉडल हो सकता है। वैश्विक स्तर पर अधिकांश एडवेंचर स्कूटरों की तरह, आगामी हीरो टू-व्हीलर को यामाहा एयरोक्स 155 और अप्रिलिया एसआर 160 के अनुरूप मैक्सी-स्कूटर स्टाइल मिलता है।

A post shared by Hero MotoCorp (@heromotocorp)

सबसे बड़ी भारतीय दोपहिया वाहन निर्माता ने सोशल मीडिया पर आगामी मैक्सी-स्टाइल स्कूटर का एक और टीजर जारी किया है। इस शॉर्ट वीडियो में, हीरो ने इसे “दो पहियों पर एसयूवी” के रूप में डिस्क्राइब किया है। वीडियो “X-PLORE, X-CITE, और X-PERIENCE” जैसे शब्दों पर जोर देने के साथ “एन एडवेंचर अवेट्स” जैसे शब्दों के साथ समाप्त होता है जो इन तीनों स्कूटर के नाम भी हो सकते हैं।

एक्सपेक्टेड खासियतें, डिजाइन और फीचर्स

यह टीज़र वीडियो कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण डिज़ाइन संकेतों को दिखाता है। उदाहरण के लिए, इसमें एक एग्रेसिव फ्रंट फेसिया है जिसमें एकीकृत एलईडी डीआरएल के साथ एक ट्विन एलईडी हेडलैंप सेटअप है जो डुकाटी हाइपरमोटार्ड जैसी हाई-एंड एडवेंचर बाइक का इम्प्रेशन देता है। उसके सामने एक बड़ी विंडस्क्रीन भी है जो इसे एडीवी रूप देती है।

रिपोर्ट्स से संकेत मिलता है कि आगामी एडवेंचर मैक्सी स्कूटर का पावरट्रेन Xtreme 160 4V से उधार लिया जा सकता है। इसका मतलब है कि इसमें 163cc सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन होने की संभावना है। एक्सट्रीम में यह मोटर 16.6 बीएचपी की पावर और 14.6 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करता है। उम्मीद है कि आने वाले स्कूटर में इसे थोड़ा अलग किया जाएगा।

जहां तक फीचर्स की बात है, हीरो आगामी एडवेंचर स्कूटर को फुल-कलर टीएफटी स्क्रीन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन, म्यूजिक प्लेबैक, राइडर टेलीमैटिक्स आदि जैसे फीचर्स से लैस कर सकता है। उम्मीद है कि हीरो एडवेंचर स्कूटर की शुरुआती कीमत लगभग 1.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है।

You Might Also Like

Bike Finance Plan: मात्र 16 हजार देकर मिल सकती है Dual ABS वाली Bajaj Pulsar N160, बस इतनी बनेगी मंथली EMI

Royal Enfield ने Goan Classic 350 नाम से फाइल किया ट्रेडमार्क, अपकमिंग 350cc बॉबर को मिल सकता है ये नाम

Mercedes Benz GLS facelift: 8 जनवरी को लॉन्च होगी मर्सिडीज बेंज जीएलएस फेसलिफ्ट, जानें डिजाइन से लेकर इंटीरियर तक क्या हैं बड़े अपडेट

Volkswagen electric SUV: जल्द ग्लोबल डेब्यू करेगी फॉक्सवैगन की एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक एसयूवी, जानें क्या हैं उम्मीदें

Top 5 Best Selling Motorcycles November: इन पांच बाइकों ने गाड़े सफलता के झंडे, जो बन गई नवंबर की टॉप 5 बेस्ट सेलिंग

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin November 6, 2023 November 6, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Mahua Moitra | Cash For Query Row | Darshan Hiranandani Mahua Moitra: अयोग्य घोषित हो सकती हैं महुआ मोइत्रा, 7 नवंबर को ड्राफ्ट रिपोर्ट स्वीकार कर सकती है संसदीय समिति
Next Article Rahul Gandhi | BJP | Congress Lord Shiva: महादेव, महाकाल और केदारनाथ, चुनावी मौसम में बीजेपी और कांग्रेस के लिए सबसे पसंदीदा भगवान शिव क्यों?
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?