By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Delhi-NCR Air Pollution LIVE: दिल्ली में लागू हो सकता है ऑड-ईवन, प्रदूषण के खतरनाक स्तर को देखते हुए केजरीवाल सरकार ले सकती है फैसला
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

Delhi-NCR Air Pollution LIVE: दिल्ली में लागू हो सकता है ऑड-ईवन, प्रदूषण के खतरनाक स्तर को देखते हुए केजरीवाल सरकार ले सकती है फैसला

Admin
Last updated: 2023/11/06 at 10:11 AM
Admin
Share
6 Min Read
Delhi NCR Air Pollution LIVE | Air Pollution LIVE | Delhi Air Pollution LIVE
SHARE

Delhi-NCR Air Pollution LIVE Updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर समेत उसके आसपास के क्षेत्र प्रदूषण की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। दिल्ली के कई इलाकों में सोमवार सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स(एक्यूआई) 400 के पार रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘गंभीर’ श्रेणी में बना हुआ है। आर.के. पुरम में AQI) 466, ITO में 402, पटपड़गंज में 471 और न्यू मोती बाग में 488 दर्ज़ किया गया। वहीं नोएडा की बात करें तो नोएडा के सेक्टर- 62 में एक्यूआई 452, सेक्टर-1 में 408, इंदिरापुर में 340 एक्यूआई, सेक्टर-125 में 352 एक्यूआई, वसुंधरा में 412 एक्यूआई दर्ज किया गया है। खराब हो रही एयर क्वालिटी के चलते दमा और सांस के मरीजों की टेंशन बढ़ गई है। लोगों को आंखों में जलन, सांस लेने में दिक्कत, गले में खराश की समस्या महसूस हो रही है। दिवाली से पहले ही दिल्ली में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है।

Delhi-NCR Air Pollution LIVE Updates: दिल्ली, पंजाब, हरियाणा को गंभीर AQI का सामना करना पड़ रहा है

Delhi-NCR Air Pollution LIVE: आज होने वाली बैठक में दिल्ली सरकार, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद, दिल्ली नगर निगम, दिल्ली छावनी व निजी कार्यालयों की क्षमता को 50 फीसदी करने का फैसला लिया जा सकता है। इसके अलावा केंद्र सरकार को भी अपने कार्यालय में कर्मचारियों की संख्या आधी करने की सलाह दी जा सकती है। इसके अलावा कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान को बंद करने, गैर-आपातकालीन वाणिज्यिक गतिविधियों को बंद करने की भी सलाह दे सकती है।

Delhi NCR Air Pollution LIVE Updates: सीएक्यूएम ने एनसीआर के नागरिकों से जीआरएपी को लागू करने में सहयोग करने की अपील की है और कहा है कि बच्चे, बुजुर्ग और सांस, हृदय, मस्तिष्क संबंधी या अन्य पुरानी बीमारियों वाले लोग बाहरी गतिविधियों से बचें और जितना संभव हो घर के अंदर रहें। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) द्वारा उपलब्ध कराए गए डेली एक्यूआई बुलेटिन के अनुसार दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) रविवार को 454 दर्ज किया गया।

Delhi NCR Air Pollution LIVE Updates: बढ़ते प्रदूषण और GRAP-4 लागू करने को लेकर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आज दिल्ली सचिवालय में दोपहर 12 बजे सभी संबंधित विभागों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में ट्रांसपोर्ट, एजुकेशन, एमसीडी, एनडीएमसी, डीसीबी, राजस्व, दिल्ली पुलिस, दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के अधिकारी शामिल होंगे।

Delhi NCR Air Pollution LIVE Updates: 1. दिल्ली में आवश्यक सामान ले जाने वाले और और सभी एलएनजी/ सीएनजी/ इलेक्ट्रिक ट्रकों को छोड़कर अन्य ट्रकों के प्रवेश पर रोक रहेगी।

2.ईवी/ सीएनजी/ बीएस-VI डीजल के अलावा, दिल्ली के बाहर पंजीकृत छोटी गाड़ियों के राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. आवश्यक वस्तुएं/ सेवाएं प्रदान करने वाली गाड़ियों को इन प्रतिबंधों से छूट मिलेगी।

3. दिल्ली में पंजीकृत मध्यम और भारी डीजल माल वाहनों के संचालन पर रोक होगी। आवश्यक वस्तुएं/ सेवाएं प्रदान करने वाले वाहनों को छूट होगी।

4. राजमार्गों, सड़कों, फ्लाईओवरों, ओवरब्रिज, पावर ट्रांसमिशन लाइंस, पाइपलाइन जैसी सार्वजनिक परियोजनाओं में भी निर्माण और विध्वंस गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा।

5. एनसीआर की राज्य सरकारें और दिल्ली सरकार छठवीं, नौंवी और 11वीं कक्षा की फिजिकल क्लासेज बंद करने पर फैसला ले सकती हैं और ऑनलाइन मोड में क्लासेज चला सकती हैं।

6. एनसीआर राज्य सरकारें/ दिल्ली सरकार सार्वजनिक और निजी कार्यालयों में 50% उपस्थिति के साथ काम करने और बाकी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होने देने पर निर्णय ले सकती हैं।

7. केंद्र सरकार अपने कार्यालय में कर्मचारियों के लिए घर से काम करने की अनुमति देने पर उचित निर्णय ले सकती है।

8. राज्य सरकारें अतिरिक्त आपातकालीन उपायों पर विचार कर सकती हैं, जिनमें कॉलेज/ शैक्षिक संस्थान और गैर-आपातकालीन वाणिज्यिक संस्थाओं को बंद करना शामिल है। साथ ही गाड़ियों को लेकर ऑड-ईवन स्कीम को लागू किया जा सकता है।

Delhi NCR Air Pollution LIVE Updates: आईएमडी के मुताबिक फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। ऐसे में प्रदूषण से राहत की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद सहित एनसीआर के सभी इलाकों में सुबह के समय आसमान में धुंध और स्मॉग की चादर है, जिससे सड़कों पर विजिबिलिटी भी काफी कम है। लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है।

Delhi-NCR Air Pollution LIVE Updates: दिल्ली में प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में में ग्रैप (Graded Response Action Plan) का चौथा चरण लागू कर दिया है। सीएक्यूएम उप-समिति ने वायु गुणवत्ता में और गिरावट को रोकने के लिए चरण I, II और III के तहत सभी कार्रवाइयों के अलावा, तत्काल प्रभाव से पूरे एनसीआर में जीआरएपी के चरण-IV के अनुसार 8-सूत्रीय कार्य योजना लागू करने का निर्णय लिया है।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin November 6, 2023 November 6, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Benjamin Netanyahu | ISRAEL HAMAS WAR | Israel-Hamas War: गाजा पर परमाणु बम गिरा देते हैं, मंत्री के सुझाव पर PM नेतन्याहू ने क्या बोला?
Next Article Air Purifier Top 10 Things to Avoid Air Pollution । Air Pollution Delhi NCR । Air Purifier Buying Guide । Air Purifier Top 10 Things । Air Purifier 10 Things to Keep in Mind Air Purifier खरीदते वक्त ये 10 बातें रखेंगे ध्यान, तो नहीं होंगे Air Pollution से परेशान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?