By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: अगले तीन दिन भी गैस चेंबर बनी रहेगी दिल्ली, जहरीली हवा से नहीं मिलने वाली मुक्ति, पंजाब-हरियाणा में पराली ने स्थिति को बनाया विस्फोटक
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

अगले तीन दिन भी गैस चेंबर बनी रहेगी दिल्ली, जहरीली हवा से नहीं मिलने वाली मुक्ति, पंजाब-हरियाणा में पराली ने स्थिति को बनाया विस्फोटक

Admin
Last updated: 2023/11/05 at 8:00 AM
Admin
Share
4 Min Read
Pollution in Delhi | Mist in Delhi | AQI in Delhi |
SHARE

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर हर बीतते दिन के साथ और ज्यादा बिगड़ता जा रहा है। अभी भी दिल्ली का AQI 400 से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है, कुछ जगहों पर तो ये 500 का आंकड़ा भी पार कर चुका है। एक्सपर्ट बता रहे हैं कि अगले तीन दिन भी दिल्ली में इस धुंध से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। बल्कि कहा तो ये भी जा रहा है कि अगले 15 दिन राजधानी के लिए काफी खतरनाक साबित होने वाले हैं।

यहां ये समझना जरूरी है कि दिवाली अभी भी सात दिन दूर है, लेकिन उससे पहले ही हवा इतनी जहरीली हो चली है कि सांस लेना भी लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। ये आलम तो तब है जब अब पंजाब में भी आम आदमी पार्टी की सरकार है। असल में दिल्ली में जो धुंआ दिख रहा है, उसका एक बड़ा कारण पराली का जलना है। वो पराली भी पंजाब में काफी जलाई जाती है और उसी का धुंआ राजधानी में भी प्रदूषण बढ़ाने का काम करता है।

पंजाब में पिछले कुछ दिनों में एक नहीं हजारों पराली जलाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। मान सरकार का दावा है कि अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया है जिससे पराली ना जलाई जाए। लेकिन पंजाब में हालात ऐसे चल रहे हैं कि लोग अब अधिकारियों को ही बंधन बनाकर उनसे पराली जलवा रहे हैं। ये एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा भी बन चुका है क्योंकि पंजाब और दिल्ली में एक ही पार्टी की सरकार है, ऐसे में किसी पर आसानी से आरोप नहीं मढ़ा जा सकता।

पंजाब के अलावा हरियाणा में भी पराली जलाई जा रही है, वहां भी स्थिति कोई बेहतर नहीं है। बड़ी बात ये है कि इन दोनों राज्यों का धुंआ दिल्ली तक तो पहुंच ही रहा है, वहां भी हवा को जहरीला कर रहा है। अब इस स्थिति से आम लोगों को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इस समय बस राजनीति चल रही है।

एक तरफ दिल्ली सरकार लगातार केंद्र पर सवाल उठा रही है तो वहीं बीजेपी, आम आदमी पार्टी की केजरीवाल सरकार को नाकाम बता रही है। वैसे कुछ महीने पहले तक दिल्ली सरकार एक रिपोर्ट जारी कर दावा कर रही थी कि हवा में प्रदूषण कम हो गया था। उस समय तो यहां तक कह दिया गया था कि पिछले सालों में उठाए गए दिल्ली सरकार के कदमों की वजह से स्थिति में सुधार आया।

इसी तरह कोरोना काल के दौरान जब सड़कों पर गाड़ियां कम हो गई थीं, तब भी हवा एकदम साफ हो चुकी थी। तब भी श्रेय लेने की होड़ दोनों बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच दिखी थी। लेकिन अब जब फिर दिल्ली की सांस फूल रही है, जब फिर हवा जहर घुल चुला है, कोई भी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं दिख रहा। अभी के लिए दिल्ली को इस खराब हवा से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी स्थिति विस्फोटक ही बनी रहने वाली है।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin November 5, 2023 November 5, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article hamas | israel war | america | हथियार कर लिए स्टॉक, साथ खड़ी 40 हजार लड़ाकों की फौज, गाजा में इजरायल के लिए ‘काल’ ना बन जाए हमास
Next Article AQI | Pollution | CTI | Delhi Pollution | Delhi Air Quality Index | Delhi Pollution News Delhi Weather Update: जहरीली हवा और धुंध ने बिगाड़ी दिल्ली वालों की चाल, घर के अंदर भी सांस लेना हुआ मुश्किल, त्योहारी सीजन में कारोबार भी प्रभावित, CTI ने पीएम से की यह मांग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?