By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: MP Elections: कौन जीतेगा मध्य प्रदेश? चौंका रहा यह सर्वे, दोनों पार्टियों में कांटे की टक्कर लेकिन BJP को बहुमत के आसार
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

MP Elections: कौन जीतेगा मध्य प्रदेश? चौंका रहा यह सर्वे, दोनों पार्टियों में कांटे की टक्कर लेकिन BJP को बहुमत के आसार

Admin
Last updated: 2023/11/04 at 11:30 AM
Admin
Share
5 Min Read
MP Elections 2023 | Madhya Pradesh | BJP
SHARE

MP Elections: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा? यह एक ऐसा सवाल है जो हर किसी रणनीतिकार या फिर चुनाव में रुचि रखने वाले व्यक्ति के दिमाग में कौंध रहा होगा, लेकिन इन सबके बीच इंडिया टीवी-सीएनएक्स ओपिनियन पोल के सर्वे बड़ा दावा किया गया है। सर्वे में दावा किया गया है कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार भारतीय जनता पार्टी 230 सीटों में से 119 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल कर सकती है। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा और तीन दिसंबर को नतीजे घोषित होंगे।

ओपिनियन पोल के मुताबिक, भाजपा 119 सीटें जीत सकती है, जबकि 230 सदस्यीय विधानसभा में उसने पांच साल पहले 109 सीटें जीती थीं। सर्वे में कहा गया है कि मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस 107 सीटें जीत सकती है, जबकि पांच साल पहले उसने 114 सीटें जीती थीं। निर्दलीय समेत ‘अन्य’ के चार सीटें जीतने की संभावना है। पिछले चुनाव में सात सीटें निर्दलीय और स्थानीय पार्टियों ने जीती थीं।

ओपिनियन पोल में वोट शेयर के अनुमान के मुताबिक, भाजपा को 46.33 प्रतिशत, कांग्रेस को 43.24 प्रतिशत और अन्य को 10.43 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। 2018 के चुनाव में भाजपा को 41.02 प्रतिशत, कांग्रेस को 40.89 प्रतिशत और अन्य को 18.09 प्रतिशत वोट मिले थे।

51 सीटों वाले बाघेलखंड में बीजेपी को 29 सीटें, कांग्रेस को 21 सीटें और ‘अन्य’ को एक सीट मिल सकती है।

24 सीटों वाले भोपाल में बीजेपी 16 सीटें जीत सकती है और बाकी आठ सीटें कांग्रेस के खाते में जा सकती हैं।

34 सीटों वाले चंबल में कांग्रेस 19 सीटें जीत सकती है, जबकि बीजेपी के पास 15 सीटें रह सकती हैं।

47 सीटों वाले महाकौशल में कांग्रेस को 26 सीटें, बीजेपी को 19 सीटें और ‘अन्य’ को दो सीटें मिल सकती हैं।

46 सीटों वाले मालवा में बीजेपी को 28 और कांग्रेस को 18 सीटें मिल सकती हैं।

28 सीटों वाले निमाड़ में कांग्रेस 15 सीटें जीत सकती है, बीजेपी 12 सीटें जीत सकती है और बाकी एक सीट ‘अन्य’ के खाते में जा सकती है।

ओपिनियन पोल में मुख्यमंत्री पद के लिए 42.5 प्रतिशत वोटरों ने शिवराज सिंह चौहान को, और 39.61 प्रतिशत ने कमल नाथ को पसंद किया। 11.47 प्रतिशत ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को, एक प्रतिशत ने दिग्विजय सिंह को, और बाकी 5.42 प्रतिशत ने अन्य नेताओं को पसंद किया।

52.39 फीसदी बीजेपी समर्थकों ने कहा कि वे नरेंद्र मोदी के चेहरे पर वोट करेंगे, जबकि 42.06 फीसदी ने कहा कि वे शिवराज सिंह चौहान के चेहरे पर वोट करेंगे. 5.55 फीसदी की कोई राय नहीं थी। ये सवाल बीजेपी समर्थकों से ही पूछा गया।

48.77 फीसदी मतदाताओं ने कहा कि बीजेपी ने उम्मीदवारों के चयन में समझदारी दिखाई है, जबकि 39.52 फीसदी ने कहा कि कांग्रेस ने भी उम्मीदवारों के चयन में समझदारी दिखाई है।

35.06 फीसदी मतदाताओं ने कहा कि उन्हें कांग्रेस नेताओं के बीच राहुल गांधी का चुनाव प्रचार पसंद आया, जबकि 34.85 फीसदी ने कहा कि उन्हें कमल नाथ पसंद आए। 13.5 प्रतिशत लोगों ने प्रियंका गांधी को चुना।

47.01 प्रतिशत मतदाताओं ने कहा कि उन्हें भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं (गारंटी) पर भरोसा है, जबकि 40.66 प्रतिशत ने कांग्रेस पर भरोसा किया।

46.99 प्रतिशत मतदाताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का जाति-आधारित जनगणना का वादा महज एक चुनावी हथकंडा था, जबकि 42.18 प्रतिशत मतदाताओं ने कहा कि यह एक वास्तविक पहल थी। 10.83 फीसदी की कोई राय नहीं थी।

52.91 फीसदी मतदाताओं ने कहा कि बीजेपी में अंदरूनी कलह ज्यादा है, जबकि 36.7 फीसदी मतदाताओं ने कहा कि कांग्रेस में अंदरूनी कलह ज्यादा है।

हिंदू मतदाताओं में, 30.71 प्रतिशत ने कहा, वे राम मंदिर के उद्घाटन के तुरंत बाद अयोध्या जाएंगे, जबकि 41.03 प्रतिशत मतदाताओं ने कहा ‘बाद में’।

47.45 फीसदी मतदाताओं ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को इजरायल का समर्थन करना चाहिए, जबकि 35 फीसदी मतदाताओं ने कहा कि पीएम मोदी को फिलिस्तीन का समर्थन करना चाहिए। 17.55 फीसदी ने कहा कि वो इस मुद्दे पर कुछ नहीं कह सकते।

51 फीसदी मतदाताओं ने कहा कि इजरायल सही है, जबकि 38.39 फीसदी मतदाताओं ने कहा कि फिलिस्तीन सही है। 10.61 फीसदी मतदाताओं ने कहा, कह नहीं सकते।

हिंदू मतदाताओं में, 66.9 प्रतिशत मतदाताओं ने कहा कि वे इज़रायल पर हमास के हमलों का भयानक वीडियो देखने के बाद डर गए थे, जबकि 23.45 प्रतिशत मतदाताओं ने ‘नहीं’ कहा।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin November 4, 2023 November 4, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Delhi Air pollution Latest Update । iesel vehicles banned in Delhi । BS3 vehicles banned in Delhi । BS4 vehicles in Delhi Ban । Delhi Vehicle Ban Delhi Air pollution: दिल्ली की हवा हुई पहले से ज्यादा जहरीली, लागू हुआ ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान स्टेज 3, इन गाड़ियों पर लगा बैन
Next Article Pakistan | Army | बलूचिस्तान: Gwadar में पाकिस्तानी फौज पर आतंकी हमला, 14 सैनिकों की मौत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?