By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Earthquake:भूकंप से नेपाल में 128 लोगों की मौत, 140 से ज्यादा घायल, दिल्ली समेत भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए झटके
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
World

Earthquake:भूकंप से नेपाल में 128 लोगों की मौत, 140 से ज्यादा घायल, दिल्ली समेत भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए झटके

Admin
Last updated: 2023/11/04 at 11:11 AM
Admin
Share
3 Min Read
Nepal Earthquake | Earthquake News | Nepal Earthquake Today
SHARE

Nepal Earthquake News Today: शुक्रवार आधी रात को आए 6.4 तीव्रता के भूकंप से नेपाल में भारी जानमाल का नुकसान हुआ। आपदा में देश के उत्तर-पश्चिमी जिलों में धरती के हिलने से काफी संख्या में लोगों की मौतें हो गईं। इमारतों के गिरने और संचार संपर्क टूटने से हालात काफी खराब हो गये। काठमांडू पोस्ट और स्थानीय पुलिस सूत्रों के हवाले से एएनआई की खबर के मुताबिक पश्चिम नेपाल में 128 लोगों की मौत हुई और 140 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। अफसरों के मुताबिक इमारतों के मलबे में कई लोगों के दबे होने से मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। नेपाल के अलावा भारत में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी और बिहार में आधी रात को लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए।

एएनआई ने नेपाल के उच्चस्तरीय अधिकारियों के हवाले से खबर दी है कि भेरी अस्पताल, कोहलपुर मेडिकल कॉलेज, नेपालगंज सैन्य अस्पताल और पुलिस अस्पताल को भूकंप प्रभावितों के लिए खोल दिया गया है। नेपाल में सभी हेली-ऑपरेटरों को तैयार रहने के लिए कहा गया है और प्रभावित क्षेत्रों से घायलों को एयरलिफ्ट करने की सुविधा के लिए नियमित उड़ान आवाजाही निलंबित कर दी गई है। नेपालगंज हवाई अड्डे और सैन्य बैरक हेलीपैड पर एक एम्बुलेंस तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान (एनसीएस) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र नेपाल के अयोध्या से लगभग 227 किलोमीटर उत्तर और काठमांडू से 331 किलोमीटर पश्चिम उत्तर-पश्चिम में जाजरकोट (Jajarkot) में 10 किलोमीटर की गहराई में था। रात करीब 11 बजकर 32 मिनट पर आए इस भूकंप की वजह से लोगों को बदहवासी में घरों से बाहर निकलना पड़ा। नेपाल में एक महीने में तीसरी बार तेज भूकंप आया है। 

अधिकारियों के मुताबिक आपदा के बाद घना अंधेरा होने के कारण गिरी हुई इमारतों और भवनों के अंदर से हताहतों को बाहर निकालने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुरक्षा एजेंसियां और बचाव दल के कर्मचारी सुरक्षित लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुटे रहे।

प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने आपदा पर दुख जताते हुए सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत बचाव और राहत कार्यों में शामिल होने का निर्देश दिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय से एक्स पर एक पोस्ट में कहा गया है, “प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने शुक्रवार रात आए भूकंप में जान-माल के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया है और तत्काल बचाव और राहत के लिए सभी तीन सुरक्षा निकायों को तैनात किया है।”

You Might Also Like

अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट

300 भारतीयों के साथ उड़ रहे विमान को फ्रांस ने अचानक से क्यों रोक दिया? वजह जान रह जाएंगे हैरान

महाशक्ति बनने की आड़ में कुछ खतरनाक प्लान कर रहा चीन? जल्द कर सकता है बड़े परमाणु हथियार का परीक्षण, सबूत है ये सैटेलाइट तस्वीरें

Pakistan: इमरान खान को चुनाव से पहले बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में मिली जमानत

अब गाजा में रहने वालों को वीजा देगा कनाडा, जानिए किन नागरिकों को मिलेगा इसका लाभ

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin November 4, 2023 November 4, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article telangana elections | Azharuddin | Azharuddin match fixing allegations Azharuddin: मैच फिक्सिंग के आरोपों के बाद अजहर की सियासत में कैसे हुई एंट्री? जहां हार रही कांग्रेस वहां जिताने की जिम्मेदारी
Next Article Delhi Air pollution Latest Update । iesel vehicles banned in Delhi । BS3 vehicles banned in Delhi । BS4 vehicles in Delhi Ban । Delhi Vehicle Ban Delhi Air pollution: दिल्ली की हवा हुई पहले से ज्यादा जहरीली, लागू हुआ ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान स्टेज 3, इन गाड़ियों पर लगा बैन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?