By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: ‘सत्ता में बैठकर ‘सट्टे का खेल’ खेला’, स्मृति ईरानी का सीएम बघेल पर हमला; कांग्रेस का पलटवार- बीजेपी कर रही एजेंसियों का गलत इस्तेमाल
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

‘सत्ता में बैठकर ‘सट्टे का खेल’ खेला’, स्मृति ईरानी का सीएम बघेल पर हमला; कांग्रेस का पलटवार- बीजेपी कर रही एजेंसियों का गलत इस्तेमाल

Admin
Last updated: 2023/11/04 at 1:47 PM
Admin
Share
5 Min Read
Chhattisgarh |
SHARE

बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि पार्टी सत्ता में रहकर ‘सत्ता का खेल’ खेल रही है। उन्होंने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ सट्टेबाजी के माध्यम से पैसे लेने के आरोपों पर सफाई मांगी।

दरअसल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को दावा किया था कि फॉरेंसिक विश्लेषण और पैसे का लेन-देन करने वाले एक व्यक्ति के बयान में “चौंकाने वाले आरोप” सामने आए हैं बयान में उसने कहा कि महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रवर्तकों ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अब तक 508 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।

स्मृति ईरानी ने 500 करोड़ रुपये से अधिक के रिश्वत लेने के आरोपों को लेकर उन पर निशाना साधा और कहा कि पार्टी चुनाव प्रचार अभियान की फंडिंग के लिए अवैध सट्टेबाजी में शामिल लोगों के हवाला के माध्यम से लाए गए धन का उपयोग कर रही है। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि सीएम भूपेश बघेल लोगों के समर्थन से नहीं, बल्कि हवाला और सट्टेबाजी में शामिल लोगों की मदद से चुनाव लड़ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश के चुनावी इतिहास में लोगों ने पहले कभी इस प्रकार के सबूत नहीं देखे।

ईरानी ने मीडिया के माध्यम से सीएम बघेल से सवाल पूछा कि क्या यह सत्य है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के नेताओं को शुभम सोनी के माध्यम से असीम दास पैसा पहुंचाते थे? क्या ये सत्य है कि शुभम सोनी के एक वॉइस मैसेज के माध्यम से असीम दास को ये आदेश दिया गया कि वो रायपुर जाएं और भूपेश बघेल को चुनाव के खर्चे के लिए पैसा दें?

दूसरी ओर, मुख्यमंत्री ने बीजेपी पर सात और 17 नवंबर को राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें निशाना बनाने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। ईरानी ने इसके जवाब में कहा कि प्रवर्तन निदेशालय की जांच छत्तीसगढ़ के साथ-साथ आंध्र प्रदेश पुलिस की जांच रिपोर्ट पर आधारित है।

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के आरोपों पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, “जब भी चुनाव होते हैं तो भाजपा के लिए मुख्य हथियार प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी और इनकम टैक्स जैसी एजेंसियां बन जाती है। हमने कर्नाटक चुनाव में देखा कि चुनाव के दौरान ही उन्होंने 100 से ज्यादा कांग्रेस उम्मीदवारों पर रेड की… अब मिजोरम समेत सभी 5 राज्यों में जनता का मूड बिल्कुल साफ है। सभी राज्यों में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है…उनके पास एक ही हथियार ईडी है। छत्तीसगढ़ और राजस्थान दोनों में हमारी सरकार लोकप्रिय है और योजनाएं आम लोगों तक पहुंच रही हैं… लेकिन उनका एक ही लक्ष्य है, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मुख्यमंत्री की छवि को नुकसान पहुंचाना है।”

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने कहा, “उनके पास अगर कोई जानकारी और सबूत है तो सामने क्यों नहीं रखती, आरोप क्यों लगा रही हैं। उनके पास जानकारी है और वे सामने नहीं रख रही हैं तो वे भी सहभागी हैं क्या?… यह वही ईडी है जिसके अधिकारियों के घरों में भारी मात्रा में पैसा मिला है… हम उम्मीद कर रहे थे कि चुनाव से ठीक पहले ऐसा होगा। यह अप्रत्याशित नहीं है। जब वे चुनाव हारने वाले हैं तो ये बातें सामने ला रहे हैं…यहां तक कि ईडी की प्रेस रिलीज में भी कोई तथ्य नहीं है… कौन से लोग देश में चुनी सरकारों को गिराते हैं और ऑपरेशन लोटस करते हैं ये सभी जानते हैं।”
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने कहा, “ये एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है। ये प्रतिशोध की राजनीति है। ये इसलिए अपनाया जा रहा है, क्योंकि बीजेपी की हार बिल्कुल निश्चित है। दोनों राज्यों में भरोसा बरकरार है, फिर से कांग्रेस सरकार है।”

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin November 4, 2023 November 4, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Pakistan Army | Pakistan Attack | Mianwali Airbase | पाकिस्तान में एयरबेस पर बड़ा आतंकवादी हमला, तीन लड़ाकू विमान जलाए, सेना ने 3 आतंकियों को मार गिराया
Next Article Royal Enfield Himalayan 450 Complete Details Unveiled । Royal Enfield Himalayan 450 Hardware Details । Royal Enfield Himalayan 450 Engine Details । Royal Enfield Himalayan 450 New Updates Royal Enfield Himalayan 450 Specs Revealed: लॉन्च से पहले सामने आए नई रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 के स्पेसिफिकेशन, जानें यहां कंप्लीट डिटेल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?