By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: कर्नाटक: सिद्धारमैया को सीएम कुर्सी से हटाने के लिए कुमारस्वामी ने डीके शिवकुमार को दिया बड़ा ऑफर
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

कर्नाटक: सिद्धारमैया को सीएम कुर्सी से हटाने के लिए कुमारस्वामी ने डीके शिवकुमार को दिया बड़ा ऑफर

Admin
Last updated: 2023/11/04 at 10:18 PM
Admin
Share
3 Min Read
HD KUMARASWAMY | Siddaramaiah | DK SHIVKUMAR |
SHARE

कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है और वहां पर सिद्धारमैया मुख्यमंत्री हैं। लेकिन सीएम पद को लेकर नेताओं की बयानबाजी शुरू है। वहीं इस बीच कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने बड़ा बयान दिया है। एचडी कुमारस्वामी ने राज्य के उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने की पेशकश की है।

शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए एचडी कुमारस्वामी ने कहा, “अगर कल सुबह डीके शिवाकुमार मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार हैं तो मैं यह तय करूंगा कि हमारी पार्टी जेडीएस के सभी 19 विधायकों का समर्थन उन्हें मिले।” एचडी कुमारस्वामी के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल भी मचेगी।

कर्नाटक में सीएम पद को लेकर लगातार बयानबाजी जारी है। कांग्रेस नेतृत्व ने इसको लेकर अपने नेताओं को चेतावनी भी जारी की है। कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कैबिनेट में फेरबदल और नेतृत्व परिवर्तन जैसे मुद्दों पर पार्टी विधायकों, नेताओं और मंत्रियों को चेतावनी दी है।

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बुधवार को कहा कि पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, लेकिन सुरजेवाला के बयान के 24 घंटे के बाद ही मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एक ऐसा बयान दे दिया, जिसके बाद लोगों की प्रक्रियाएं सामने आने लगी। सिद्धारमैया ने खुद कहा कि वह पूरे 5 साल के लिए मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

जब सिद्धारमैया का बयान आया उसके ठीक कुछ देर बाद कर्नाटक की रामनगर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक इकबाल हुसैन ने कहा कि राज्य के उपमुख्यमंत्री डीके शिवाकुमार डेढ़ साल बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। इकबाल ने कहा, “प्रदेश अध्यक्ष के रूप में डीके शिवकुमार ने जमीनी स्तर पर पार्टी के लिए काम किया और कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कांग्रेस की जीत में उनका योगदान काफी अधिक है और उन्होंने बहुत कुछ त्याग दिया। इसलिए हम चाहते हैं कि वह मुख्यमंत्री बने।”

वहीं इससे पहले कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने मुख्यमंत्री पद को लेकर अपनी इच्छा व्यक्त की थी। उन्होंने शुक्रवार को कहा था कि यदि भाग्य ने उनका साथ दिया तो वह राज्य के मुख्यमंत्री पद पर आसीन होने की इच्छा रखते हैं।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin November 4, 2023 November 4, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article KERALA | INDIAN NAVY | YOGENDRA SINGH | केरल में Indian Navy का चेतक हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, एक ऑफिसर की मौत
Next Article Gurpatwant Pannu | khalistan | world cup | खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने फिर दी भारत को धमकी, इस दिन एयर इंडिया से ट्रैवल ना करने को कहा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?