By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Apple Hacking Alert: ‘मेरा फोन ले जाइए, मुझे फर्क नहीं पड़ता’, Apple अलर्ट पर बोले राहुल गांधी- हम डरने वाले नहीं, लड़ने वाले लोग हैं
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

Apple Hacking Alert: ‘मेरा फोन ले जाइए, मुझे फर्क नहीं पड़ता’, Apple अलर्ट पर बोले राहुल गांधी- हम डरने वाले नहीं, लड़ने वाले लोग हैं

Admin
Last updated: 2023/10/31 at 2:16 PM
Admin
Share
5 Min Read
State-Sponsored Spy Attack | State Sponsored Attack | Iphone Hacking issues
SHARE

Opposition MP’s Hacking Row: विपक्षी नेताओं ने दावा किया है उन्हें अपने फोन और ईमेल पर एप्पल की तरफ से अलर्ट आया है। उन्हें चेतावनी दी गई है कि सरकार उनके फोन और ईमेल को हैक करने की कोशिश कर रही है। इसको लेकर राहुल गांधी ने कहा कि जैसे ही हम अडानी पर जाते हैं, वैसे ही इंटेलिजेंस एजेंसी, जासूसी, सीबीआई आते हैं। गांधी ने कहा कि मेरा फोन ले जाओ, मैं दे देता हूं अपना फोन, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन हम नहीं झुकेंगे, हम लड़ते रहेंगे।

राहुल गांधी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी और उसके नेताओं पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आत्मा अडानी में है। असलियत यह है कि राजा, राजा नहीं है, पावर किसी और के हाथ में है। गांधी ने कहा कि जैसे ही हम अडानी पर जाते हैं वैसे ही इंटेलिजेंस एजेंसी, जासूसी, सीबीआई आते हैं। उन्होंने कहा कि अभी नंबर-1 अडानी, नंबर-2 प्रधानमंत्री और नंबर-3 पर अमित शाह हैं।’

कई विपक्षी नेताओं ने अपने Apple उपकरणों की ‘हैकिंग’ का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मेरे कार्यालय में कई लोगों को यह संदेश मिला है। कांग्रेस में केसी वेणुगोपाल, सुप्रिया, पवन खेड़ा को भी यह संदेश मिला है।

राहुल गांधी ने कहा युवाओं से कहा कि बीजेपी वाले आपका ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। आपके दिल के अंदर गुस्सा पैदा करते हैं। जब आपके दिल में गुस्सा, नफरत आती है तो इस देश के धन को उठाकर यह लोग ले जाते हैं। अडानी को पोर्ट्स, एयरपोर्ट, मुंबई एयरपोर्ट सीबीई, ईडी का प्रयोग करके दे दिया। फूड स्टोरेज, इनफ्रा, सीमेंट पूरा का पूरा देश ये तीन चार लोगों को पकड़ा रहे हैं। नुकसान किसका हो रहा है, युवाओं का हो रहा है। आपसे कहते हैं कि आपमें से एक प्रतिशत इंजीनियर, डॉक्टर बनेंगे। आईएस बनेंगे। ये आपको झूठे भविष्य का वादा करते हैं और जो आपका धन है वो आपकी आंखों के सामने आपसे छीनकर ले जा रहे हैं।

राहुल गांधी ने इस दौरान एक पुराने राजा की कहानी सुनाते हुए कहा, ‘सालों पहले हिंदुस्तान में एक राजा होता था। उसके खिलाफ सभी लोग खड़े हो गए थे। जनता, विपक्ष उन पर आक्रमण कर रहा था और वो टेफ्लॉन जैसे थे, उन पर जितना भी आक्रमण करो, कुछ नहीं होता था तो कई साल बाद विपक्ष के लोग एक ऋषि के पास गए और कहा कि बताइए हमें बात समझ नहीं आ रही है। हम इस राजा पर हमला करते हैं, जनता इसके खिलाफ है। कुछ होता ही नहीं है। जितना हम इस पर आक्रमण करते हैं, ऐसा लगता है कि गलत जगह तीर मार रहे हैं। ऋषि ज्ञानी थे, उन्होंने कहा कि ये जो राजा है, उसकी आत्मा इसके अंदर नहीं है। राजा की आत्मा एक तोते में है। उस तोते को जाकर आप पकड़ लीजिए राजा खत्म हो जाएगा।’

राहुल गांधी ने कहा कि इस बार हमने तोते को पकड़ा है। अडानी जी बचकर नहीं निकल सकते, क्योंकि हमने उन्हें ऐसा घेरा है। तोते को हमने ऐसे पकड़ा है कि वो नहीं निकल सकते हैं। इसलिए ऐसा हो रहा है। डिस्ट्रैक्सन पॉलिटिक्स कि देश की निगाह और विपक्ष की निगाह पिंजड़े में बैठे तोते पर न चली जाएं।

राहुल गांधी ने कहा, ‘नरेंद्र मोदी जी की आत्मा अडानी में है। तोता कहीं बैठा और राजा कहीं बैठा है। काफी समय से पूरा विपक्ष राजा पर अटैक कर रहा था, लेकिन हकीकत ये है कि राजा, राजा ही नहीं है। पॉवर किसी और के हाथ में है। अडानी जी के हाथ में है। जैसे ही हम अडानी को टच करते हैं। वैसे ही ईडी, सीबीआई, इंटेलिजेंस एजेंसी। मैं पहले सोचता था कि नंबर वन-पीएम, नंबर 2- अडानी और नंबर 3- अमित शाह, लेकिन अब हमें हिंदुस्तान की पॉलिटिक्स समझ आ गई है। नंबर 1- अडानी, नंबर 2- पीएम और नंबर 3- अमित शाह।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin October 31, 2023 October 31, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Apple Scary Fast Event | Apple imac | M3 Chip Apple Scary Fast Event: M3 चिप के साथ भारत में लॉन्च हुआ नया 24 इंच स्क्रीन iMac, जानें दाम व सारी खूबियां
Next Article RAVI SHANKAR PRASAD | OPPOSITION UNITY | ‘AAP खुद को खत्म कर रही है’, रविशंकर प्रसाद का आरोप- केजरीवाल की सहमति के बिना नहीं हो सकता ये घोटाला
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?