By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: ‘AAP खुद को खत्म कर रही है’, रविशंकर प्रसाद का आरोप- केजरीवाल की सहमति के बिना नहीं हो सकता ये घोटाला
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

‘AAP खुद को खत्म कर रही है’, रविशंकर प्रसाद का आरोप- केजरीवाल की सहमति के बिना नहीं हो सकता ये घोटाला

Admin
Last updated: 2023/10/31 at 2:16 PM
Admin
Share
3 Min Read
RAVI SHANKAR PRASAD | OPPOSITION UNITY |
SHARE

दिल्ली आबकारी नीति मामले में आम आदमी पार्टी के दो बड़े नेताओं मनीष सिसोदिया और संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद अब ED ने पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को भी नोटिस भेजा है। सोमवार को ईडी ने केजरीवाल को नोटिस भेजकर उन्हें शराब घोटाले से जुड़े मामले में 2 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। दिल्ली सीएम को ईडी के नोटिस के बाद से भाजपा और आप के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने आबकारी नीति मामले पर कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की स्पष्ट सहमति के बिना इतना बड़ा घोटाला नहीं हो सकता। उन्होंने कहा, “आम आदमी पार्टी का आरोप है कि केंद्र सरकार उसे खत्म करने की कोशिश कर रही है जबकि असल में आप ही खुद को खत्म कर रही है। बीजेपी सांसद ने कहा, “आप गलतियां करेंगे और भ्रष्टाचार करेंगे और अगर जांच हो रही है तो आपको दिक्कत है। आज तक अरविंद केजरीवाल ने इस घोटाले पर सफाई का एक शब्द भी नहीं कहा।”

वहीं, दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को इस बात की आशंका जतायी कि ईडी आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मामले में अरविंद केजरीवाल से पूछताछ करने के बाद दो नवंबर को उन्हें गिरफ्तार कर लेगा। पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा, उसके शीर्ष नेताओं को जेल में डालकर पार्टी को खत्म करने की कोशिश कर रही है।

केजरीवाल को धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत समन जारी किए गए हैं और सूत्रों के अनुसार ईडी दो नवंबर को सुबह 11 बजे केजरीवाल के जांच एजेंसी के दिल्ली कार्यालय में पेश होने के बाद उनका बयान दर्ज करेगी। यह पहली बार है जब ईडी ने केजरीवाल को समन भेजा है। सीबीआई ने अप्रैल में इस मामले में उनसे पूछताछ की थी।

दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दावा किया कि भाजपा ‘आप’ को निशाना बनाने के लिए इन हथकंडों का इस्तेमाल कर रही है क्योंकि वह जानती है कि चुनावों में केजरीवाल को हराया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसी खबर है कि केजरीवाल को दो नवंबर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अगर उन्हें गिरफ्तार किया जाता है तो उसके पीछे भ्रष्टाचार (आरोप) वजह नहीं होगा बल्कि भाजपा के खिलाफ बोलना वजह होगा।’’

आतिशी ने कहा, ‘‘आप ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में दो बार और एमसीडी चुनावों में भी भाजपा को हराया है। प्रधानमंत्री मोदी आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से डरे हुए हैं। भाजपा जानती है कि वह चुनाव में आप को नहीं हरा सकती।’’

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin October 31, 2023 October 31, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article State-Sponsored Spy Attack | State Sponsored Attack | Iphone Hacking issues Apple Hacking Alert: ‘मेरा फोन ले जाइए, मुझे फर्क नहीं पड़ता’, Apple अलर्ट पर बोले राहुल गांधी- हम डरने वाले नहीं, लड़ने वाले लोग हैं
Next Article Top 7 Low Budget Mileage Bikes । Top 7 Budget Friendly Mileage Bikes । Top 7 Most Affordable Best Mileage Bikes । Top 7 Best Mileage Bikes for Salaried Persons Top 7 Most Affordable Best Mileage Bikes: 70 हजार रुपये के अंदर मिलने वाली ये 7 बाइक, देती हैं 83 kmpl तक की लंबी माइलेज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?