By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: अरविंद केजरीवाल को ED का नोटिस, दिल्ली शराब घोटाले में 2 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

अरविंद केजरीवाल को ED का नोटिस, दिल्ली शराब घोटाले में 2 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया

Admin
Last updated: 2023/10/31 at 8:30 AM
Admin
Share
4 Min Read
Kejriwal ED Notice| ED| AAP
SHARE

आम आदमी पार्टी नेताओं की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को ED ने नोटिस भेजा है। सीएम केजरीवाल को नोटिस शराब घोटाले से जुड़े मामले में ही भेजा गया है। उन्हें 2 नवंबर को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया है।

इससे पहले मुख्यमंत्री को CBI अप्रैल 2023 में पूछताछ के लिए बुला चुकी है। सूत्रों के मुताबिक केजरीवाल से ईडी दिल्ली की नई शराब नीति मामले में पूछताछ करेगी। वहीं, दूसरी ओर आज दिल्ली शराब घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी थी। जस्टिस संजीव खन्ना और एसवीएन भट्टी की पीठ केंद्रीय जांच ब्यूरो और ईडी द्वारा मनीष सिसोदिया के खिलाफ जांच किए जा रहे मामलों पर सोमवार को फैसला सुनाया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ट्रायल कोर्ट इस मामले की सुनवाई 6 से 8 महीने में पूरी करे।

#WATCH दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, “खबरों के मुताबिक केंद्र सरकार की ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को समन भेजा है, इससे साफ हो जाता है कि केंद्र सरकार का एक ही मकसद है कि किसी तरह आम आदमी पार्टी को खत्म किया जाए और इसके लिए वे कोई कसर नहीं छोड़ रहे कि… pic.twitter.com/mJghKQZVEE

वहीं, ईडी द्वारा सीएम अरविंद केजरीवाल को समन भेजे जाने पर दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, “खबरों के मुताबिक केंद्र सरकार की ईडी ने दिल्ली के सीएम को समन भेजा है। इससे यह साफ हो जाता है कि केंद्र का एक ही मकसद है कि किसी तरह से आप को खत्म किया जाए। सीएम अरविंद केजरीवाल को जेल में डालने और AAP को खत्म करने के लिए झूठा मामला बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।”

सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी के समन पर दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने कहा, “बीजेपी आप और सरकार द्वारा पंजाब और दिल्ली में किए जा रहे काम से डरी हुई है इसलिए वे आप नेताओं को झूठे मामलों में फंसाने और जेल भेजने की कोशिश कर रहे हैं। वे पार्टी ख़त्म करना चाहते हैं।”

वहीं, दूसरी ओर भाजपा के नेता भी इस मामले में आप पर हमलावर हैं। भाजपा दिल्ली अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “सत्य की जीत हमेशा होती है। जब से यह शराब नीति का घोटाला आया था, हम पहले दिन से कह रहे थे कि इस पूरे घोटाले के सूत्रधार अरविंद केजरीवाल हैं। आज जब सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसौदिया की जमानत याचिका खारिज कर दी और 338 करोड़ रुपए के घोटाले की पुष्टि की, तो अरविंद केजरीवाल को बताना होगा कि उन्होंने 338 करोड़ रुपए कहां खर्च किए हैं। दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल के भ्रष्ट शासन से मुक्ति पाना चाहती है।”

सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में भूमिका के लिए 26 फरवरी 2023 को आप नेता सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। वहीं, 9 मार्च को ईडी ने सीबीआई की एफ़आईआर के आधार पर मनी लॉन्डरिंग मामले में सिसोदिया को गिरफ्तार किया। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को लेकर CBI और ED से कई सवाल पूछे थे।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin October 31, 2023 October 31, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Dagestan Airport Russia | israel hamas war | Russia Dagestan Airport Russia: रूस के एयरपोर्ट पर फिलिस्तीन समर्थकों का हंगामा, इजरायलियों के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर पुतिन सख्त; बैठक में ले सकते हैं बड़ा एक्शन
Next Article Samsung | Samsung Smartphone | Samsung Galaxy S24 Ultra Samsung Galaxy S24 Ultra: सैमसंग के नए फ्लैगशिप फोन में होगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?