By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Qatar Death Row: ‘बचाने में कोई कमी नहीं छोड़ेगी सरकार…’, कतर में मौत की सजा पाने वाले नेवी अफसरों के परिवार से मिले विदेश मंत्री
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

Qatar Death Row: ‘बचाने में कोई कमी नहीं छोड़ेगी सरकार…’, कतर में मौत की सजा पाने वाले नेवी अफसरों के परिवार से मिले विदेश मंत्री

Admin
Last updated: 2023/10/30 at 12:49 PM
Admin
Share
4 Min Read
Qatar death row | S. Jaishankar |
SHARE

कतर में हिरासत में लिए गये आठ पूर्व नौसेना अधिकारियों के परिजनों से विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी सुरक्षित रिहाई के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है। विदेश मंत्री ने कहा कि सरकार इस मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। परिवार की चिंता और उनके दर्द को सरकार समझती है।

सोशल मीडिया एक्स पर विदेश मंत्री ने कहा सरकार सरकार उनकी रिहाई सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास करना जारी रखेगी। इस संबंध में परिवारों के साथ निकटता से समन्वय किया जा रहा है।

उधर, मौत की सज़ा पाए आठ लोगों में शामिल कमांडर पूर्णेंदु तिवारी (रिटायर्ड) की बहन मीतू भार्गव (54) ने रविवार को द इंडियन एक्सप्रेस को बताया, “कतर में भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों पर कैसे मुकदमा चलाया गया, इसमें पारदर्शिता की कमी ने न्यायिक प्रक्रिया में उनके परिवारों के विश्वास को कम कर दिया है। उन्होंने समय की कमी का हवाला देते हुए सभी आठ भारतीयों को वापस लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ‘व्यक्तिगत हस्तक्षेप’ की मांग की।”

भार्गव ने फोन पर कहा, “गुरुवार को कतरी अदालत के फैसले की खबर आने के बाद उनके लिए सबसे कठिन काम अपनी 85 वर्षीय मां, जो घर में एकमात्र जीवित संरक्षक हैं, को अपने भाई की मौत की सजा के बारे में सूचित करना था। वह बहुत परेशान हैं। वह एक दिल की मरीज हैं।”

ग्वालियर में रहने वाली भार्गव उन आठ भारतीयों की पहली रिश्तेदार थीं जो रिहाई के लिए केंद्र से मदद मांगने के लिए पिछले साल अक्टूबर में आगे आई थीं। एक साल बाद उन्हें लगता है कि अब प्रधानमंत्री को व्यक्तिगत तौर पर हस्तक्षेप करने का समय आ गया है।

उन्होंने कहा, “हम पहले रक्षा मंत्री से मिल चुके हैं। पिछले साल संसद में जयशंकर जी ने कहा था कि यह एक संवेदनशील मुद्दा है और ये लोग हमारी प्राथमिकता हैं। लेकिन अब किसी और के हस्तक्षेप का समय नहीं है… हमारे पास ज्यादा समय नहीं बचा है। हम अपने आठ दिग्गजों को वापस लाने के लिए अपने माननीय प्रधानमंत्री से व्यक्तिगत हस्तक्षेप का अनुरोध और निवेदन करते हैं। हम किसी और के बारे में नहीं सोच सकते।”

आठ भारतीय नागरिकों को अगस्त 2022 में कथित जासूसी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था और 26 अक्टूबर को कतर की एक अदालत ने उन्हें मौत की सजा सुनाई थी। भारत ने फैसले को “बेहद चौंकाने वाला” बताया और कहा कि वह मामले में सभी “कानूनी विकल्प” तलाशेगा।

कतर में 8 नौसेना दिग्गजों को मौत की सजा मिलने पर भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा, “सरकार की ओर से यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है कि हम कानूनी प्रक्रिया अपनाएं और अपने पूर्व कर्मियों को सुरक्षित वापस लाएं।”

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin October 30, 2023 October 30, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Apple iPad Discount | Apple iPad Offer | Apple Diwali Festival Sale Apple iPad Discount Offer: 9000 रुपये की भारी बचत के साथ मिल रहा ऐप्पल 10th जेन आईपैड, पावरफुल हैं फीचर्स
Next Article Mansukh Mandaviya | ayushman card | कोरोना के बाद क्यों बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामले? स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया बोले- 2 साल तक ज्यादा मेहनत ना करें ऐसे लोग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?