By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: सुधीश पचौरी का कॉलम बाखबर: चैनलों पर अपनी-अपनी दलीलें
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

सुधीश पचौरी का कॉलम बाखबर: चैनलों पर अपनी-अपनी दलीलें

Admin
Last updated: 2023/10/29 at 11:42 AM
Admin
Share
6 Min Read
Israel Hamas war| Indian Media
SHARE

अथ ‘हमास’ पर इजराइल के जवाबी हमले के उन्नीस दिन और ‘हमास’ की हिमायत के दिन! इन दिनों की खबरों और चर्चा में कुछ के लिए ‘हमास’ ‘आतंकवादी जिहादी संगठन’ है तो कुछ के लिए वह गाजा के ‘फ्रीडम फाइटर्स’ का संगठन है। एक बड़े वैश्विक, लेकिन बेदम संगठन के प्रमुख को भी हमास ‘विक्टिम’ दिखा जिसके जवाब में इजराइल ने सीधे कह दिया कि ये चीफ होने लायक नहीं। कई इस्लामी देशों की धमकियों के बावजूद इजराइल कहता दिखता है कि हम हमास को निपटा के ही दम लेंगे तो हमास-हिमायती कहते हैं कि तुम कुछ नहीं कर पाओगे, उल्टे वह तुमको निपटा देगा। चर्चा में हमास के पीछे ‘ईरान’ के हाथ का जिक्र भी बार बार आता है।

चैनलों में कई दल हमास को विक्टिम मानकर उसके पक्ष में दलीलें देते दिखते हैं और इजराइल को ‘नाजीवादी’ बताते हैं! एक दिन कुछ चैनल हमास के एक जिहादी आतंकवादी का अपने पिता से ‘वाट्सऐप’ पर बात करता आडियो सुनवा देते हैं जिसमें वह जोर-जोर से कहता सुनाई पड़ता है कि ‘वाटसऐप’ खोलकर देखो… मैंने दस यहूदियों को मार डाला है! कई एंकर चीखते हैं कि बताइए इससे ज्यादा खूंखारियत कहीं हो सकती हैं और तब भी कुछ के लिए हमास विक्टिम है?

एक चैनल पर गजब की बहस है। एक कहता है कि हमास की खूंखारियत अक्षम्य है तो उतना ही आक्रामक जवाब आता है – इस सबके लिए इजराइल ही दोषी है। इसके आगे सारी बहस ‘मूलवादी’ हो उठती है कि मूल कारण देखो। मूल कारण ‘इजराइल’ है। न इजराइल होता न हमास होता, न ये हिंसा होती। एक वक्ता जवाब देता है कि सर जी! यहूदी तो धरती पर तीन हजार साल से हैं, तब इस्लाम था कहां? और तब ‘मूल’ की बात क्या?

इजराइल हमास के युद्ध को लेकर दुनिया विभाजित है। इसे देख कुछ चैनल तीसरे ‘विश्व युद्ध’ को अभी से ‘देखने दिखाने’ लगे हैं और नहीं तो कुछ इसे ‘महायुद्ध’ ही बताने लगे हैं। तिनके का ताड़ बनाने की कला कोई हमारे कुछ हिंदी चैनलों से सीखे!

पता नहीं क्यों, लेकिन इस सप्ताह जाति जनगणना की कहानी कुछ पिटी- पिटी सी नजर आती रही। कई चैनल अपने सर्वे के जरिए जाति गणना को लेकर जनता की जटिल प्रतिक्रियाओं को कुछ इस तरह बताते रहे जैसे कि जाति गणना का पैंतरा उल्टा भी पड़ सकता है। दुर्गा पूजा से दशहरे के दिन तक सत्तादल के बड़े-बड़े नेता किसी न किसी रामलीला के ‘मुख्य अतिथि’ बनकर अपने तीर को रावण की नाभि में मारकर कर उसका दहन करते दिखे। अयोध्या की राम मंदिर कमेटी द्वारा प्रधानमंत्री को नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए आमंत्रित किया गया।

इसे लेकर कुछ एंकर विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते रहे कि जो दल या नेता कल तक राम के अस्तित्व को ही नहीं मानते थे, जिन्होंने राम मंदिर निर्माण को अटकाने-लटकाने में कोई कसर न छोड़ी, ऐसों को कौन बुलावा भेजे जो राम के अस्तित्व को ही नकारते रहे! एक बड़े विपक्षी रामभक्त ने कहा कि राममंदिर किसी दल का होकर ‘राष्ट्र’ का है… तब भी कई एंकर पूछते रहे कि जो अब तक राम के न हुए, वे किस काम के?

एक अंग्रेजी चैनल इस अवसर को सनातन की आलोचना करने वाले कुछ दाक्षिणात्य नेताओं के ‘सनातन विरोधी’ कुबोलो को उद्धृत करके पूछता रहा कि जो गठबंधन के चुनावी रामभक्त हैं, वे सनातन के दुश्मनों से दोस्ती क्यों रखे हैं? इसी सप्ताह गठबंधन की एकता में फांस पड़ी। सीट साझा करने पर एक गठबंधनवादी नेता ने झिड़क दिया कि छोड़ो अखिलेश-वखिलेश… इसके जवाब में होता रहा ‘चिरकुटिए’! सच! जो मैं ऐसा जानती प्रीति किए दुख होय, नगर ढिंढोरा पीटती प्रीत न करियो कोय!

इसीलिए नेता जी कहिन में जो तुमने हमारे संग मध्य प्रदेश में किया, वह हम तुम्हारे संग उत्तर प्रदेश में करेंगे। मजे लेने वाले एंकर ले उड़े और कहने लगे कि बताइए, जब अभी से मुहब्बत की दुकान में इतनी लड़ाई है तो आगे का रास्ता तो और भी मुश्किल है। ‘सवाल के बदले माल’ वाली ‘फजीहतवादी’ कहानी इस सप्ताह भी शीर्ष पर रही। इस कहानी के एक पात्र ने बड़ा नाम कमाया।

इसी बीच एक चैनल कहानी के ‘मालदाता’ से ‘बातचीत’ को ‘हाइप’ किए जा रहा था। जब ‘मालदाता’ ने बार-बार यह कहा कि जो कहा वह हलफनामे में हैं तो चैनल के सारे शोर पर पानी फिर गया। बहरहाल, अब आचार समिति की पूछताछ शुरू कर चुकी है, अब जो कहानी आएगी, बाद में ही आएगी। ऐसी मनोहर कहानियों के बीच ‘अफसरों को प्रभारी बनाने ’ या मोहन भागवत के भारत के ‘स्व’ की तलाश, एनसीईआरटी की ‘इंडिया’ की जगह ‘भारत’ कर देने के खयाल को चैनल कैसे भाव देते? हां, एक चैनल पर एक सवाल बार-बार उठता रहा कि जाति गणना के बाद आप करेंगे क्या!

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin October 29, 2023 October 29, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Israel Hamas War | Hamas Demands Prisoner Exchange | Benjamin Netanyahu Israel-Hamas War: ‘हमास को मिटा देंगे, युद्ध लंबा चलेगा’, नेतन्याहू की दो टूक । जानिए 10 बड़ी बातें
Next Article Tata Altroz Racer Spotted । Tata Altroz Racer Launch Timeline । Tata Altroz Racer Features । Tata Altroz Racer Powertrain Tata Altroz Racer: टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई टाटा अल्ट्रोज रेसर, लॉन्च से पहले जानें मौजूदा मॉडल से कितनी अलग होगी ये हैचबैक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?