By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Ration Scam: ममता के मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक को ईडी ने किया गिरफ्तार, कहा- गहरी साजिश का शिकार हूं
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

Ration Scam: ममता के मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक को ईडी ने किया गिरफ्तार, कहा- गहरी साजिश का शिकार हूं

Admin
Last updated: 2023/10/27 at 8:30 AM
Admin
Share
3 Min Read
Ration scam | West Bengal Ration Scam Case | Jyotipriya Mallick arrested
SHARE

Ration Scam: पश्चिम बंगाल की ममता सरकार में मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक को ईडी ने कथित राशन घोटाले मामले में शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। ममता बनर्जी सरकार में मलिक वन मंत्री हैं। इससे पहले गुरुवार सुबह ही ईडी ने उनके आवास पर छापेमारी की थी। यह छापेमारी कथित राशन घोटाले से जुड़ी है, जिसकी जांच ईडी कर रही है।

ज्योतिप्रिय मलिक ने अपनी गिरफ्तारी पर कहा, ‘मैं एक गंभीर साजिश का शिकार हो गया हूं। मैं यही कह सकता हूं, मलिक ने कहा, जब उन्हें ईडी अधिकारियों ने सुबह करीब 3:23 बजे कोलकाता के साल्ट लेक स्थित उनके घर से हिरासत में लिया था। उनकी गिरफ्तारी 20 घंटे की पूछताछ के बाद हुई।’ गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे ईडी के अधिकारी मंत्री के घर पहुंचे। ईडी गुरुवार सुबह से बीसी ब्लॉक, साल्ट लेक (बीसी 244 और बीसी 245) के दो फ्लैटों में तलाशी अभियान चला रही है, जो कथित तौर पर मंत्री के हैं। ईडी ने उत्तर 24 परगना जिले के नागेरबाजार में मल्लिक के निजी सहायक अमित डे के आवास पर भी तलाशी ली।

ईडी ने मामले के सिलसिले में मलिक और उनके सहयोगियों सहित कुल आठ आवासों पर छापेमारी की। सूत्रों ने बताया कि ईडी मलिक के व्यवसायी बकीबुर रहमान से संबंधों की जांच कर रही है, जिन्हें हाल ही में मामले में गिरफ्तार किया गया था। ईडी कथित तौर पर करोड़ों रुपये के राशन घोटाले की जांच कर रही है।

ज्योतिप्रिय मलिक वन मंत्री बनने से पहले खाद्य मंत्री का कार्यभार संभाल रहे थे। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के मंत्रियों पर पहले भी छापेमारी होती रही है। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने इस कथित घोटाले में चावल मिल मालिक बकीबुर रहमान को गिरफ्तार किया था। 2004 में एक चावल मिल मालिक के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले रहमान ने अगले दो वर्षों में तीन और कंपनियां खड़ी कर लीं। ईडी अधिकारियों के अनुसार, रहमान ने कथित तौर पर शेल कंपनियों की सीरिज खोली और पैसे निकाले।

ईडी के सूत्रों के अनुसार, रहमान ने खाद्य विभाग में अपनी जड़ें जमाईं और राशन विभाग में अपने रैकेट के जरिए जनता के लिए आवंटित खाद्यान्न को अवैध रूप से बेचकर पैसे की हेराफेरी की। ईडी के अधिकारियों ने कहा है कि रहमान के पास कोलकाता और बेंगलुरु में होटल और बार हैं। उन्होंने विदेशी कारें खरीदीं। उन्हें कुछ दिन पहले ही ईडी ने गिरफ्तार किया था। ईडी सूत्रों के मुताबिक, जिस समय बकीबुर रहमान कथित तौर पर घोटाले में शामिल थे, उस दौरान ज्योतिप्रिय मलिक खाद्य मंत्री थे। ईडी पहले ही नौकरी घोटाले में मौजूदा खाद्य मंत्री रथिन घोष से पूछताछ कर चुकी है।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin October 27, 2023 October 27, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ISRAEL HAMAS WAR क्रूरता की हदें पार कर चुका हमास इजरायली बंधकों के साथ क्या करने वाला है? ये सच हैरान कर देगा
Next Article Vaibhav Gehlot | Ashok Gehlot Son | ED Action on Ashok Gehlot Son Vaibhav Gehlot: वैभव गहलोत से आज होगी पूछताछ, ED ने इस मामले को लेकर भेजा है समन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?