By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: क्या सपा को जवाब देने के लिए कांग्रेस ऑफिस पर लगाया गया ये पोस्टर? 24 और 27 की हो रही बात
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

क्या सपा को जवाब देने के लिए कांग्रेस ऑफिस पर लगाया गया ये पोस्टर? 24 और 27 की हो रही बात

Admin
Last updated: 2023/10/26 at 7:54 PM
Admin
Share
4 Min Read
SP| congress| rahul gandhi
SHARE

समाजवादी पार्टी (सपा) के एक कार्यकर्ता द्वारा पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को देश का ‘भावी प्रधानमंत्री’ बताने वाला बैनर लगाए जाने के बाद लखनऊ में एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने भी पार्टी दफ्तर के सामने ऐसी ही एक होर्डिंग लगा दी है। इस होर्डिंग में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को ‘साल 2024 में प्रधानमंत्री’ और 2027 में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को ‘राज्य का मुख्यमंत्री’ बनाने का आह्वान किया गया है।

दरअसल, पिछले सोमवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को देश का ‘भावी प्रधानमंत्री’ बताने वाला एक बड़ा बैनर पार्टी कार्यालय के बाहर दिखाई दिया था जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई थी। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इसे यादव के सहयोगियों के ‘‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने’’ और ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (INDIA गठबंधन) के अन्य सदस्यों पर दबाव बनाने का प्रयास बताया।

जिसके बाद गुरुवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के बाहर पार्टी कार्यकर्ता नितांत सिंह नितिन द्वारा लगाए गए होर्डिंग में राहुल गांधी और अजय राय की तस्वीरों के साथ लिखा है, ‘‘2024 में राहुल, 2027 में राय, देश-प्रदेश बोल रहा है, हाथ के साथ आएं।’’ इस मुद्दे पर नितिन ने कहा कि यह कार्यकर्ताओं की भावना है। साथ ही आम लोग भी कांग्रेस के साथ आना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला होगा और राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे। उसके बाद अजय राय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। लोगों में कांग्रेस पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ रहा है।’’

कांग्रेस के एक अन्य वरिष्ठ नेता द्विजेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि होर्डिंग एक पार्टी कार्यकर्ता द्वारा लगाया गया है और यह उनकी और अन्य कार्यकर्ताओं की भावनाओं की अभिव्यक्ति है। राजनीति में ऐसा अक्सर देखा जाता है। सपा कार्यालय के सामने पोस्टर लगाने वाले पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता फखरुल हसन ‘चांद’ ने कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा लगायी गयी होर्डिंग पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस और भाजपा दोनों एक ही हैं और समाजवादी लंबे समय से यह बात कह रहे हैं। कोई भी पार्टी पोस्टर लगा सकती है। यह उसकी भावनाएं हो सकती हैं।’’

सपा नेता ने कहा, ‘‘पिछड़े, दलितों और अल्पसंख्यकों की लड़ाई सपा ही लड़ रही है। कांग्रेस चाहे जितने पोस्टर लगा ले लेकिन जनता सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को ही प्रधानमंत्री बनाना चाहती है।’’ हसन ने दलील देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का वोट तो कई क्षेत्रीय दलों से भी कम था। हसन ने सपा के 23 अक्टूबर को लगाये गये पोस्टर में कहा था, ‘‘देश के भावी प्रधानमंत्री आदरणीय अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।’’ हालांकि, अखिलेश यादव की आधिकारिक जन्मतिथि एक जुलाई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ‘इंडिया’ गठबंधन के तहत मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा एक भी टिकट नहीं दिये जाने पर हाल में सख्त नाराजगी जाहिर की थी।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin October 26, 2023 October 26, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Nokia | Nokia 105 Classic | Nokia Feature Phones मात्र 999 रुपये में लॉन्च हुआ इन-बिल्ट UPI वाला Nokia 105 Classic मोबाइल फोन, जानें क्या है खास
Next Article West Bengal Assembly | Mamata Banerjee | Manipur Violence मंत्री के ठिकानों पर ईडी पहुंची तो बिफरीं ममता बनर्जी, महुआ मोइत्रा के मामले का जिक्र भी नहीं किया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?